Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

दिल्ली करेगी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की 2023 में मेजबानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिल्ली करेगी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की 2023 में मेजबानी
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने घोषणा की है कि 2023 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली में 28 मार्च से दो अप्रैल तक किया जाएगा। साथ ही अगले साल से होने वाली रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिताओं के दौरान पहलवानों को उनके वजन में दो किलोग्राम तक की छूट दी जायेगी। 

नई दिल्ली में एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन तीन साल के दो बार होगा। भारतीय राजधानी ने फरवरी 2020 में भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। दो किग्रा छूट को यूडब्ल्यूडब्ल्यू ब्यूरो ने सोमवार को स्वीकृति दी जब इसने 2023 के कैलेंडर को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। 

यूडब्ल्यूडब्ल्यू की वेबसाइट के अनुसार,ह्यह्यब्यूरो के समक्ष भार वर्ग में दो किग्रा की छूट का प्रस्ताव रखा गया जिसे स्वीकार कर लिया गया। इस कदम से पहलवान भविष्य की रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिताओं में अधिक भार वर्ग की जगह अपनी पसंद के भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश कर पायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,262