Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारत-बांग्लादेश टेस्ट : केएल राहुल बाहर, पुजारा होंगे कप्तान!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत-बांग्लादेश टेस्ट : केएल राहुल बाहर, पुजारा होंगे कप्तान!
विज्ञापन
  • दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल हुए कप्तान केएल राहुल 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेस्ट टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल हो गए। वह अभ्यास सत्र के दौरान अपने हाथ में चोट लगा बैठे हैं। अगर राहुल गुरुवार (22 दिसंबर) से शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले में नहीं खेल पाते हैं तो उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा टीम की कमान संभाल सकते हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद राहुल कप्तान और पुजारा उपकप्तान बने थे। 

राहुल के चोट के बारे में भारतीय टीम के बल्लेबाजी विक्रम राठौर ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल को चोट लगी है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है। माना जा रहा है कि राहुल के अगले मुकाबले में खेलने को लेकर अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जायेगा। भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया ने चटगांव में पहला टेस्ट 188 रन से अपने नाम किया था। 

विक्रम राठौर ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल की चोट गंभीर नहीं लग रही है। ऐसा लगता है कि वह ठीक हैं। उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे। डॉक्टर उनकी चोट को देख रहे हैं। राहुल अगर चोटिल होते हैं तो पुजारा को कप्तानी मिलेगी और अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। उन्हें अंगूठे की चोट के कारण बाहर हुए रोहित शर्मा की जगह दल में शामिल किया गया था। 
टेस्ट में राहुल का फॉर्म हाल के दिनों में खराब रहा है। वह पिछली पांच पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। राहुल ने पिछला अर्धशतक जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में लगाया था। उसके बाद वह पांच पारियों में क्रमश: आठ, 12, 10, 22 और 23 रन ही बना सके हैं। राहुल के करियर की बात करें तो 44 मैचों में 35.02 की औसत से 2592 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,907