एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कतर के दोहा में फीफा विश्व कप-2022 के फाइनल मुकाबले में फ्रांस की हार से फुटबाल प्रेमियों के दिल टूट गये। हारने का यह गम हिंसा में तब्दील हो गया। गुस्साये लोगों ने तमाम वाहनों को फूंक दिया। देश के अलग-अलग हिस्सों में दंगे जैसे हालात हैं। अर्जेंटीना के हाथों मिली करारी हार के बाद पेरिस में गुस्साये लोग सड़कों पर आ गये।
उल्लेखनीय है कि लियोनेल मेस्सी के कमाल से अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अर्जेंटीना पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैम्पियन बना। खिताब जीतने पर अर्जेंटीना सहित मेस्सी की टीम को जीत की बधाई दी।