Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

भारत की जीत से वर्ल्ड टेस्ट के चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में कई बदलाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारत की जीत से वर्ल्ड टेस्ट के चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में कई बदलाव
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में हरा दिया। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी घरेलू टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को दो दिनों में हरा दिया। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को काफी फायदा पहुंचा है, जबकि खुद ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो चुका है। 

इस पूरे सीजन ऑस्ट्रेलियाई टीम शानदार फॉर्म में दिखी है। फाइनल मुकाबला अगले साल जून में ओवल में खेला जायेगा।भारत ने बांग्लादेश को चटगांव टेस्ट में 188 रन से हरा दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया। इन दोनों मैच से पहले भारतीय टीम चौथे और दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। वहीं, दोनों मैचों के नतीजे के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 76.92 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ शीर्ष पर काबिज है। वहीं, भारतीय टीम 55.77 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 

भारत ने बांग्लादेश को चटगांव टेस्ट में 188 रन से हरा दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया। इन दोनों मैच से पहले भारतीय टीम चौथे और दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। दोनों मैचों के नतीजों के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है।

विज्ञापन