Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना-फ्रांस में किसके सर सजेगा ताज, फैसला आज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना-फ्रांस में किसके सर सजेगा ताज, फैसला आज
विज्ञापन
  • क्या मेसी को मिलगी परीकथा सरीखी विदाई?

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल वर्ल्ड कप अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है जहां पर अर्जेंटीना या फ्रांस में कोई एक विजेता के तौर पर उभरना है। आज इस प्रतियोगिता का महामुकाबला है जहां फैंस का दिल मेसी के साथ है तो वहीं फ्रांस के पास लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने का मौका है। ब्राजील पहले ऐसा कर चुका है और कतर 2022 ने भी साबित किया है कि यहां कुछ भी हो सकता है।

हालांकि अर्जेंटीना की टीम का प्रदर्शन बढ़िया रहा है लेकिन सऊदी अरब ने पहले ही मैच में जैसे उनको मात दी थी उसने फुटबॉल को भी अनिश्चितता का खेल साबित किया है। मजेदार बात ये है कि इस खेल के कई जानकारों ने ब्राजील पर दांव लगाया था तो किसी को स्पेन फाइनल में जाता लगा था। लेकिन अब मेसी की वजह से कई लोगों का कहना है अर्जेंटीना वर्ल्ड कप ले उड़ेगा। ये सिर्फ प्रदर्शन की बात नहीं है, फुटबॉल विश्व कप फैंस और खिलाड़ियों के सपनों की उड़ान सरीखे होते हैं, किसी परीकथा की तरह उनको ट्रीट किया जाता है, सामने जब मेसी हो तो कम ही लोग उनको हारते देखना चाहेंगे। 

विशेषज्ञों का मानना है कि मेसी और अर्जेंटीना की किस्मत उनकी जीत की ओर जा रही है। मेसी वैसे भी कह चुके हैं स्वर्ग से माराडोना उनकी टीम को देख रहे हैं।
ऐसा नही कि मेसी को अपनी महानता साबित करने के लिए ये वर्ल्ड कप जीतना जरूरी है, वे पहले ही महान है लेकिन डिएगो माराडोना और पेले की जमात में जिक्र पाने के लिए ये कप उठाना जरूरी है। ऐसा हुआ तो वे अपनी पीढ़ी के रोनाल्डो से एक कदम आगे साबित होंगे। मेसी जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता को केवल एक व्यक्ति के प्रयासों से नहीं जीता जा सकता है। आज रात, पूरी टीम को डिलीवर करना होगा।

इस टूर्नामेंट में लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना का यह पांचवां मैच (कुल सात मैचों में से) होगा। यह वही स्थान है जहां ये टीम अपने शुरुआती मैच में सऊदी अरब से हार गई थी। यह वही स्थान भी है जहां ये खिलाड़ी तब से विजयी रहे हैं। अपना पहला मैच हारने के बाद विश्व कप फाइनल जीतने वाली एकमात्र अन्य टीम 2010 में स्पेन थी।

फ्रांस इस टूर्नामेंट में पहली बार लुसैल स्टेडियम में खेलेंगे और इसे यादगार बनाने की कोशिश करेंगे। वे मोरक्को के खिलाफ 2-0 की जीत की बदौलत विश्व कप फाइनल में भाग लेने वाले 24 साल में पहले डिफेंडिंग चैंपियन होंगे। फ्रांस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके स्टार खिलाड़ी एमबाप्पे और ओलिवियर गिरौद जबरदस्त फॉर्म में हैं यहां कि दोनों के पास फाइनल में स्कोर करके गोल्डन बूट जीतने का मौका है। 

हेड टू हेड रिकॉर्ड 1978 के बाद से, फ्रांस ने कभी भी दक्षिण अमेरिकी टीम के खिलाफ विश्व कप मैच नहीं हारा है। कुल मिलाकर, अर्जेंटीना और फ्रांस ने अब तक 12 मैच खेले हैं, और अर्जेंटीना ने उनमें से आधे जीते। फ्रांस ने तीन जीते जबकि तीन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी पलड़ा अर्जेंटीना का ही भारी है। कौन जीत सकता है मुकाबला जैसा की विशेषज्ञों का दिल भी अर्जेंटीना के साथ और आंकड़े भी दिमाग में मेसी एंड कंपनी को सपोर्ट कर रहे हैं तो माराडोना की ये टीम ही खिताब जीतने के लिए फेवरेट है। इस टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के हर खेल में एक से ज्यादा गोल करने में कामयाबी दर्ज की लेकिन फ्रांस के खिलाफ भी इस बार कोई टीम एक से ज्यादा बार गोल नहीं कर सकी। मुकाबला जानदार होगा जहां मेसी को परीकथा सरीखी विदाई मिलने की पूरी संभावना है। ऐसा लगता है अर्जेंटीना मुकाबला जीतने जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,118