Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेंगे मेसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेंगे मेसी
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने साफ कर दिया है कि फीफा विश्व कप 2022 के बाद वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में मेसी आखिरी बार अपने देश के लिए खेलते दिखेंगे। मेसी के पास इस मैच में अपनी टीम को चैंपियन बनाकर विश्व कप जीतने और गोल्डन बूट अपने नाम करने का मौका है। साथ ही मेसी रोनाल्डो का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

लियोनेल मेसी ने खुद पुष्टि की है कि वह 18 दिसंबर को फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पेनल्टी पर गोल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनके अलावा जूलियन अल्वारेज ने दो बेहतरीन गोल किए और अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। इसके बाद मेसी ने साफ कर दिया कि वह फाइनल में आखिरी बार अपने देश के लिए खेलेंगे।

मेसी ने अर्जेंटीना के मीडिया आउटलेट डियारियो डेपोर्टिवो ओले से कहा कि मैं इसे हासिल करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश महसूस कर रहा हूं, फाइनल में अपना आखिरी गेम खेलकर अपनी विश्व कप यात्रा समाप्त कर रहा हूं। अर्जेंटीना के कप्तान ने कहा कि अगले (विश्व कप) के लिए कई साल हैं और मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर पाऊंगा। और इस तरह खत्म करना सबसे अच्छा है।

35 वर्षीय मेसी अपना पांचवां विश्व कप खेल रहे हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के ही डिएगो माराडोना और जेवियर माशेरानो को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने चार विश्व कप खेले हैं। मेसी ने कतर विश्व कप में अपना पांचवां गोल करने के साथ ही विश्व कप में गोल करने के मालमे में गेब्रियल बतिस्तुता को पीछे छोड़ दिया। गेब्रियल बतिस्तुता ने विश्व कप में 11 गोल किए हैं और मेसी उनसे आगे निकल चुके हैं।
विश्व कप में मेसी का सबसे अच्छा सफर 2014 में रहा था, जब अर्जेंटीना की टीम फाइनल में पहुंची थी।

हालांकि, फाइनल में जर्मनी ने अर्जेंटीना को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इस बार मेसी अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। मेसी ने कहा कि यह सब ठीक है और अच्छा है (रिकॉर्ड्स), लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम के उद्देश्य को हासिल करने में सक्षम होना है, जो कि सबसे खूबसूरत चीज है। हम कड़ी मेहनत करने के बाद बस एक कदम दूर हैं, और हम इस बार ऐसा करने के लिए सब कुछ देने जा रहे हैं।

अर्जेंटीना की टीम छठी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इसके बाद टीम के फैंस ने सड़क पर आकर जश्न मनाया। फाइनल में अर्जेंटीना का सामना या तो 2018 चैंपियन फ्रांस या मोरक्को से होगा।

विज्ञापन