Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

"अल हिल्म" बॉल से होगा फीफा विश्व कप का फाइनल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
"अल हिल्म" बॉल से होगा फीफा विश्व कप का फाइनल
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कतर के लुसैल स्टेडियम में रविवार को आयोजित होने वाला फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल अल हिल्म बॉल से खेला जायेगा। विश्व कप के आधिकारिक बॉल आपूर्तिकर्ता एडिडास ने बताया कि यह बॉल बुधवार और गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनलों में भी इस्तेमाल की जायेगी। अरबी के शब्द अल हिल्म का हिन्दी में अर्थ ख्वाब है। अल हिल्म को बनाने में उसी कनेक्टेड बॉल तकनीक का प्रयोग किया गया है जिसे टूर्नामेंट की पिछली बॉल अल रिहला (सफर) में शामिल किया गया था। 

यह तकनीक मैच अधिकारियों को तेजी से और अधिक सटीक निर्णय लेने में मदद करने में अमूल्य साबित हुई है। अल हिल्म को तैयार करने में पर्यायवरण का ध्यान रखा गया है और यह फाइनल में प्रयोग होने वाली पहली बॉल है जिसे केवल स्याही और गोंद का उपयोग करके बनाया गया है। 

एडिडास के महाप्रबंधक निक क्रैग्स ने बॉल के अनावरण पर कहा कि अल हिल्म दुनिया को एक साथ लाने की खेल और फुटबॉल की शक्ति दिखाता है। दुनिया के लगभग हर देश से लाखों लोग फुटबॉल के लिए अपने जुनून के कारण एकजुट होकर मुकाबलों का आनंद लेंगे। हम टूर्नामेंट के अंतिम चरण में शामिल सभी टीमों को फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर खेलने के लिये शुभकामनाएं देते हैं।

विज्ञापन