एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार शाम कप्तान के चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि वह फिलहाल अंगुठे में लगी चोट का इलाज करा रहे हैं। उनकी जगह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में केएल राहुल कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बीसीसीआई ने 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले बड़ा अपडेट दिया है। कप्तान रोहित के चोटिल होने के बाद से ही उनको टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय बन गया था। कोच राहुल द्रविड़ ने भी दूसरे वनडे के बाद रोहित के चोट पर बात करते हुए कहा था वह भारत लौट रहे हैं। बीसीसीआई ने अपटेड देते हुए बताया रोहित पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी चोट पर मेडिकल टीम नजर बनाए हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उनके खेलने पर फैसला फिटनेस को देखते हुए लिया जायेगा। टेस्ट में उनकी जगह पर अभिमन्यू ईश्वरन को टीम में शामिल किया है।