- सातवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस की टीम
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। अब उनका सामना सेमीफाइनल में मोरक्को से होगा। मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराया था। वहीं, अर्जेंटीना की टीम दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से भिड़ेगी।
फ्रांस अब इतिहास रचने से बस दो कदम दूर है। फ्रांस की टीम अगर टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहती है तो पिछले 60 साल में लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जायेगी। पिछली बार ऐसा ब्राजील ने किया था। उसने 1958 और 1962 में लगातार दो वर्ल्ड कप जीते थे। इसके बाद से कोई टीम लगातार दो वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है।
फ्रांस की टीम सातवीं बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। 1982 और 1986 के बाद फ्रांस की टीम पहली बार लगातार दो संस्करणों के सेमीफाइनल में पहुंची है। इंग्लैंड की टीम सातवीं बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल राउंड में हारकर बाहर हुई है। यह किसी दूसरी टीम से ज्यादा है। इसके बाद दूसरे हाफ में 54वें मिनट में फ्रांस के लिए गोल दागने वाले चुआमेनी ने बॉक्स के अंदर इंग्लैंड के बुकायो साका पर फाउल किया। इस पर रेफरी ने पेनल्टी शूट ऑफर किया। हैरी केन ने इस पर गोल दाग इंग्लैंड की वापसी कराई।
हैरी केन ने साथ ही इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने वेन रूनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह हैरी केन का इंग्लैंड के लिए 53वां गोल रहा। रूनी ने 120 मैचों में इतने गोल किये थे। वहीं, केन का यह 80वां मैच था।