Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आठ साल में दूसरी बार नीदरलैंड को हरा मेसी की अर्जेंटीना सेफा में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आठ साल में दूसरी बार नीदरलैंड को हरा मेसी की अर्जेंटीना सेफा में
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। अर्जेंटीना की टीम अब सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ 13 दिसंबर को खेलेगी। नेहुएल मोरिना ने अर्जेंटीना को 35वें मिनट में 1-0 की बढ़त दिला दी। 

लियोनल मेसी के शानदार पास पर उन्होंने गोल किया। 73वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी पर गोल किया। इसके बाद ऐसा लगा कि अर्जेंटीना की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। सब्सीट्यूट के तौर पर 78वें मिनट में उतरे बाउट बेघोर्स्ट मैच को पूरी तरह पलट दिया।

बाउट बेघोर्स्ट ने 83वें मिनट में गोल कर नीदरलैंड की वापसी करवाई। 90 मिनट तक स्कोर अर्जेंटीना के पक्ष में 2-1 था। रेफरी ने 10 मिनट का इंजरी टाइम दिया। इंजरी टाइम के आखिरी मिनट (90+10वें मिनट) में बाउट बेघोर्स्ट ने दूसरा गोलकर अर्जेंटीना को चौंका दिया। उन्होंने अपने इस गोल से नीदरलैंड को जीवनदान दे दिया। मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। अब दोनों टीमों के पास गोल करने के लिए 30 मिनट और थे, लेकिन इस दौरान किसी ने स्कोर नहीं किया। एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी स्कोर 2-2 से बराबर रहा।

अब मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमी मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नीदरलैंड के कप्तान वर्जिल वान डाइक और स्टीवन बर्गहाउस के शॉट को रोका। नीदरलैंड के लिए टिउन कूपमिएनर्स, बाउट बेघोर्स्ट और ल्यूक डी जॉन्ग ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वहीं, अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी, लियनार्डो पेरेडेज, गोंजालो मोंटियाल और लौटारो मार्टिनेज गोल करने में सफल रहे। एंजो फर्नांडीज गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल पाये।

विज्ञापन