Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

भारतीय टीम को झटका : कई टॉप प्लेयर बांगलादेश सीरीज से बाहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय टीम को झटका : कई टॉप प्लेयर बांगलादेश सीरीज से बाहर
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान दूसरे ओवर में ही अंगूठे में चोट लगने के कारण वह बंगलादेश के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में नहीं खेल पायेंगे। 
 

बीसीसीआई ने कहा कि आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जायेगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रोहित की जांच की और ढाका के एक स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन किया गया। विशेषज्ञ से परामर्श के लिए वह मुंबई लौट आये गए हैं। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और दीपक चाहर भी चोटिल होने के कारण बांगलादेश सीरीज से बाहर हो गये हैं। कुलदीप ने पहले एकदिवसीय के बाद पीठ में जकड़न की शिकायत की थी। बीसीसीआई ने कहा, मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और उन्हें दूसरे एकदिवसीय से आराम करने की सलाह दी गयी। कुलदीप को भी चोट लगी है और वह भी सीरीज से बाहर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि चाहर ने दूसरे वनडे के दौरान बाएं ओर हैमस्ट्रिंग खिंचाव आ गया और उन्हें श्रृंखला से बाहर भी रखा गया है। कुलदीप और दीपक दोनों अब अपनी चोटों के बारे में प्रबंधन के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। 
 

चयन समिति ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले के लिए कुलदीप यादव को भारत की टीम में शामिल किया है। बंगलादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय के लिए भारत की टीम में केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव शामिल हैं।

विज्ञापन