Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप : आज से शुरू हुए अंतिम-आठ के मुकाबले, नेमार-मेसी और रोनाल्डो-एम्बाप्पे तय करेंगे अपनी टीमों का भविष्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फीफा वर्ल्ड कप : आज से शुरू हुए अंतिम-आठ के मुकाबले, नेमार-मेसी और रोनाल्डो-एम्बाप्पे तय करेंगे अपनी टीमों का भविष्य
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कतर फुटबाल विश्व कप के क्वार्टर-फाइनल का दौर आज से शुरू होगा। इस दौरान चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ चुनौती पेश करेंगी। क्वार्टर फाइनल में पहुंची सभी आठ टीमें मजबूत हैं और किसी को कमतर नहीं आंका जा सकता है। इन टीमों को यहां तक पहुंचाने में उनके स्टार खिलाड़ियों का भी योगदान रहा है।

इन आठ सितारों ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। क्रोएशिया की तरफ से मिडफील्डर इवान पेरिसिच, ब्राजील के फॉरवर्ड नेमार, नीदरलैंड के फॉरवर्ड कोडी गाकपो, अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनल मेसी, मोरक्को के हाकिम जियेच, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इंग्लैंड के हैरी केन और फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे अपनी-अपनी टीमों को मैच जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।
पहले जानते हैं क्वार्टर-फाइनल में किसका किससे मुकाबला-
मैच तारीख (दिन) समय स्टेडियम
क्रोएशिया बनाम ब्राजील 9 दिसंबर
(शुक्रवार) रात 8:30 बजे एजुकेशन
सिटी
नीदरलैंड बनाम अर्जेंटीना 10 दिसंबर
(शनिवार) रात 12:30 बजे लुसैल
पुर्तगाल बनाम मोरक्को 10 दिसंबर
(शनिवार) रात 8:30 बजे अल थुमामा
इंग्लैंड बनाम फ्रांस 11 दिसंबर
(रविवार) रात 12:30 बजे अल बायत

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,502