Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

27 जनवरी को रांची में न्यूजीलैंड से टी-20 मैच खेलेगा भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
27 जनवरी को रांची में न्यूजीलैंड से टी-20 मैच खेलेगा भारत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची में साल 2023 के पहले महीने में एक और टी 20 इंटरनेशनल खेला जायेगा। इसके साथ ही तीन महीने के अंदर ही रांची को एक और अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला है।
बता दें कि इससे पहले इसी साल 9 अक्टूबर को वनडे इंटरनेशनल की मेजबानी मिली थी, जिसके बाद अब 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज का एक मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा। 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले घरेलू सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है। न्यूजीलैंड को भारत इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी। 

बीसीसीआई ने 27 जनवरी को होने वाले मुकाबले के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को तैयारी करने के लिए कहा है। हालांकि इस मैच के लिए टिकट की दामों की अभी घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले भारत आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले इस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे मैच में भिड़ा था। भारत को उस मुकाबले में जीत मिली थी। उस मैच में लोकल बॉय ईशान किशन को अपने होम ग्राउंड में पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,236