Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अफ्रीकी चैंपियन सेनेगल को हरा क्वाफा में इंग्लैंड, अब फ्रांस से भिड़ने की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अफ्रीकी चैंपियन सेनेगल को हरा क्वाफा में इंग्लैंड, अब फ्रांस से भिड़ने की तैयारी
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने रविवार (चार दिसंबर) को चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में अफ्रीकी चैंपियन सेनेगल को 3-0 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए मैच में कप्तान हैरी केन, उपकप्तान जॉर्डन हेंडरसन और युवा स्टार बुकायो साका ने एक-एक गोल दागे। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस से होगा। फ्रांस ने तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 3-1 से हराया था।
इंग्लैंड की टीम विश्व कप इतिहास में 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। पिछली बार रूस में हुए विश्व कप में वह चौथे स्थान पर रहा था। इंग्लैंड इससे पहले 1954, 1962, 1966, 1970, 1986, 1990, 2002, 2006 और 2018 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,222