Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

झारखंड : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा के निधन से राज्यभर में शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा के निधन से राज्यभर में शोक
विज्ञापन

टीम एबीएन, सिमडेगा/ रांची। झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा के रहने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का आज हार्ट अटैक होने से निधन हो गया है। उनका जन्म 1947 में हुआ था। वे 1978 वल्डर् कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे बिहार रेजीमेंट में भारतीय सेना में नौकरी करते थे। वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद वे कई 1982से1998 तक तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग भी देते थे।
कई खेल प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि : तत्पश्चात वे कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में मकान बनाकर रहने लगे और किसी भी छोटे-बड़े हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे। कोलेबिरा के बरवाडीह विद्यालय में हर वर्ष होने वाले हॉकी प्रतियोगिता में भी भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देते थे। आज उनके आकस्मिक निधन पर हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा सहित कई खेल प्रेमियों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
उनसे कई मामलों में लिया मार्गदर्शन : हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा की उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है। मैं जब भी सिमडेगा जाता था, कोलेबिरा में रुक कर उनसे मिलकर ही जाया करता था और उनसे कई मामलों में मार्गदर्शन भी लिया करता था।
वहीं, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिन केरकेट्टा के निधन से हम लोगों ने हॉकी के एक अभिभावक को खो दिया है। जब भी हम लोग उन्हें आमंत्रित करते थे तो वे निश्चित समय देते थे और कहा करते थे कि आप लोगों के कार्य से मुझे काफी खुशी होती है, निरंतर आप लोग इसी तरह कार्य करते रहें।

इन्होंने जताया शोक :  उनके निधन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, अंतररष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,330