Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

चोटिल शमी बंगलादेश वनडे सीरिज से से बाहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चोटिल शमी बंगलादेश वनडे सीरिज से से बाहर
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मोहम्मद शमी कंधे की चोट के कारण बंगलादेश के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला से बाहर हो गये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी।बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि शमी की यह चोट पहले एकदिवसीय मैच से पूर्व अभ्यास सत्र के दौरान लगी। 

शमी फिलहाल बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।शाह ने बताया कि चयनकर्ता समिति ने शमी की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया है। भारत और बंगलादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरिज का पहला मुकाबला रविवार को मीरपुर के शेर ए बंगला स्टेडियम में खेला जाएगा।
बंगलादेश वनडे के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,118