Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप : रोनाल्डो की पुर्तगाल को हराकर नॉकआउट में दक्षिण कोरिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फीफा वर्ल्ड कप : रोनाल्डो की पुर्तगाल को हराकर नॉकआउट में दक्षिण कोरिया
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण कोरिया ने विश्व कप में बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ ही उसने नॉकआउट में अपना स्थान पक्का कर लिया। कोरिया की टीम 2010 के बाद पहली बार अंतिम-16 में पहुंची है।
पुर्तगाल के लिए मैच में रिकार्डो होर्ता ने पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। 27वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने मैच में वापसी की। उसके लिए किम यूंग ग्वोन ने पहला गोल किया। उन्होंने पिछले विश्व कप में जर्मनी के खिलाफ भी पहला गोल किया था। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी थीं। इंजरी टाइम में ह्वांग ही चैन ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।
कोरिया विश्व कप में 11वीं बार खेल रहा है। वह तीसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। इससे पहले 2002 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2010 में वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी थी।
स्विट्जरलैंड भी अगले दौर में पहुंचा
स्विट्जरलैंड ने शुक्रवार 2 दिसंबर को फीफा विश्व कप 2022 में में रोमांचक ग्रुप जी मुकाबले में सर्बिया को 3-2 से हराकर अंतिम 16 में अपना स्थान बना लिया। 

स्विट्जरलैंड के साथ ब्राजील भी दूसरे दौर में पहुंच गया है। हालांकि, ब्राजील ने अपने अंतिम ग्रुप मैच से पहले ही क्वालीफाई कर लिया था। दानी अल्वेस के ब्राजील के खिलाफ मैच 0-0 से समाप्त होने के बाद कैमरून बाहर हो गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,307