Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप : जर्मनी-स्पेन का मैच 1-1 से ड्रॉ, कोच बोले- शर्मनाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फीफा वर्ल्ड कप : जर्मनी-स्पेन का मैच 1-1 से ड्रॉ, कोच बोले- शर्मनाक
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 में स्पेन और जर्मनी का मैच 1-1 की बराबरी पर छूट गया। इसके साथ ही दोनों टीमों ने एक-एक अंक बांट लिया। स्पेन की टीम पहले ही फीफा विश्व कप में अंतिम 16 में जगह बना चुकी है। इस मैच में स्पेन के पास जर्मनी को हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका था, लेकिन स्पेन की टीम यह मौका चूक गई। इसके बाद टीम के मुख्य कोच लुइस एनरिक ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की। 
इस मैच में पहला गोल फ्रांस के लिए अलवारो मोराटा ने किया। उन्होंने मैच के 62वें मिनट में बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। हालांकि, फ्रांस की बढ़त थोड़ी देर बाद ही खत्म हो गयी। जर्मनी के लिए निकलास फ्यूलकुर्ग ने मैच के 83वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुआ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,690