एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व कप के सातवें दिन ग्रुप-सी में पोलैंड ने सऊदी अरब को 2-0 से हरा दिया। पोलैंड की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है। मैक्सिको के खिलाफ पिछला मुकाबला ड्रॉ रहा था। दूसरी ओर, सऊदी अरब की टीम अर्जेंटीना को हराने के बाद इस बार चमत्कार नहीं कर पाई। पोलैंड के अब दो मैचों में चार अंक हो गए हैं।
वहीं, सऊदी अरब के दो मैचों में तीन अंक हैं। पियोत्र जिलेंस्की (40 वां मिनट) और राबर्ट लेवनडॉस्की (82 वां मिनट) के गोलों की मदद से पोलैंड ने सऊदी अरब को 2-0 से हराकर ग्रुप सी में अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरी ओर अर्जेंटीना को हराने वाली सऊदी अरब को दो मैचों में पहली हार मिली। पोलैंड की जीत में गोलकीपर वोचेक सैंसी ने पेनाल्टी बचाने के अलावा कई बेहतरीन बचाव किए। ग्रुप सी में टीम चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।
ग्रुप सी मुकाबले में मिडफील्डर पियोत्र जिलेंस्की ने पहले हाफ में ही पोलैंड को बढ़त दिला दी थी। उन्हें रॉबर्ट लेवनडॉस्की ने 40वें मिनट में बाक्स के अंदर पास दिया था।