Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराया
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जापान ने फुटबॉल विश्व कप में बुधवार को ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम मैच में पहला गोल करने के बाद हार गई। उसने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी थी। जापान ने दूसरे हाफ में खेल को पूरी तरह पलट दिया।

जापान के लिए रित्सु दोआन ने 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल किया। इससे पहले जर्मनी के लिए एल्काई गुंडोअन ने 33वें मिनट में पेनल्टी पर जर्मनी के लिए पहला गोल दागा था। विश्व कप में दो दिन में दो एशियाई टीमों ने उलटफेर किया है। मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में भी अर्जेंटीना की टीम पहले हाफ तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने मैच को पलट दिया। यहां भी जापान ने दूसरे हाफ मैच को पलटा।

जर्मनी की टीम को अब विश्व कप के पहले राउंड से बाहर होने का डर सताने लगा है। पिछली बार 2018 में भी वह पहले ही दौर में बाहर हो गया था। तब उसे पहले मैच में मैक्सिको ने और तीसरे मैच में एशियाई टीम दक्षिण कोरिया ने हराया था। उसे सिर्फ स्वीडन के खिलाफ जीत मिली थी।

विज्ञापन