Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

टी20 रैंकिंग : करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर सूर्यकुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टी20 रैंकिंग : करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर सूर्यकुमार
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में विस्फोटक शतक जड़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रेटिंग हासिल कर ली है। आईसीसी की बुधवार को जारी रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार 890 रेटिंग पॉइंट के साथ टी20 बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर कायम हैं। 
सूर्यकुमार ने माउंट मौंगानुई में ब्लैक कैप्स के विरुद्ध विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाये थे। यह पारी इसलिये भी खास थी क्योंकि सूर्यकुमार ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाये, वहीं अन्य भारतीय बल्लेबाज 100 के स्ट्राइक रेट से 69 गेंदों पर 69 रन ही जोड़ सके थे। सूर्यकुमार की नायाब बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने यह मैच 65 रन से जीत लिया था। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह सूर्यकुमार से 54 पॉइंट पीछे रहे हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे 788 रेटिंग के तीसरे स्थान पर आ गये है, वही पाकिस्तान के बाबर आजम 778 रेटिंग के साथ एक पायदान फिसल कर चौथी रैंक पर आ गये। 

इसके अलावा ईशान किशन (10 पायदान चढ़कर 33वां स्थान), ग्लेन फिलिप्स (एक पायदान चढ़कर सातवां स्थान) और केन विलियम्सन (पांच पायदान चढ़कर 35वां स्थान) की टी20 रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। टी20 रैंकिंग के शीर्ष 10 गेंदबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि भारत के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (दो पायदान चढ़कर 11वां स्थान) और न्यूजीलैंड के अनुभवी सीमर टीम साउदी (दो पायदान चढ़कर 14वां स्थान) शीर्ष 10 के करीब आये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,257