Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप : ट्यूनिशिया से नहीं जीत पाया डेनमार्क

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फीफा वर्ल्ड कप : ट्यूनिशिया से नहीं जीत पाया डेनमार्क
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। डेनमार्क और ट्यूनिशिया का मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा। इस विश्व कप में पहली बार किसी मैच में एक भी गोल नहीं हुए। मुकाबले में फेवरेट के तौर पर उतरी डेनमार्क की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह ट्यूनिशिया की रक्षापंक्ति को नहीं भेद पायी। उसके लिए स्टार क्रिश्चियन एरिक्सन ने सबसे बेहतर खेल दिखाया और गोल के लिए कई अवसर बनाये।

डेनमार्क की टीम पजेशन, पास और पास एक्यूरेसी में आगे रही। उसने 62 फीसदी पजेशन अपने पास रखा। डेनिश खिलाड़ियों ने 596 पास किए। वहीं, ट्यूनिशिया 374 पास किए। डेनमार्क की टीम की पासिंग एक्यूरेसी 84 फीसदी रही। ट्यूनिशिया के खिलाड़ियों की पासिंग एक्यूरेसी 74 फीसदी रही। दोनों टीमें अब 26 नवंबर को मैदान पर दिखेंगी। तब डेनमार्क का मुकाबला फ्रांस और ट्यूनिशिया का ऑस्ट्रेलिया से होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,542