- 20 रुपये की रसीद कटवाकर हिन्दू हित में दिया अपना योगदान
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखण्ड के झरपो पंचायत के बुधबाजार प्रांगण झरपो गांव में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पंचायत अध्यक्ष साहिल रंजन ने हिंदू हितचिंतक सदस्यता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्वेच्छापूर्वक लोगों ने 20 रुपये की रसीद कटवाकर हिन्दू हित में अपना योगदान राशि देकर सनातन अर्थात हिंदू धर्म रक्षा, प्रचार- प्रसार करने का संकल्प लिया।
मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता गोपाल विश्वकर्मा, कृष्णा प्रसाद, उमेश पांडेय, गुलाब कुमार, राजेश प्रसाद, पप्पू पांडेय, सूरज कुमार, संदीप पांडेय, सन्नी कुमार, रोहित कुमार समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।