Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज : पंत करेंगे भारतीय पारी की शुरुआत!

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज : पंत करेंगे भारतीय पारी की शुरुआत!
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जब ऋषभ पंत को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया तो कहा गया था कि वह पारी का आगाज करेंगे लेकिन शुभमन गिल इस प्रारूप में अपने आत्मविश्वास से या फिर विशेषज्ञ ईशान किशन उनके साथ जोड़ी बनायेंगे, यह देखना होगा। एक अन्य विकल्प केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा के बीच भी हो सकता है। हुड्डा और श्रेयस दोनों को शामिल करने के लिए किशन को अंतिम एकादश से बाहर करना होगा। संजू सैमसन और कप्तान पंड्या सूर्यकुमार यादव के साथ दो बल्लेबाज हैं जो तेजी से रन जुटाने और फिनिशर की भूमिका भी निभायेंगे।

युजवेंद्र चहल का खेलना तय, वर्ल्ड कप में नहीं मिला था मौका

हाल के समय में ग्लेन फिलिप्स टी20 के सबसे रोमांचक बल्लेबाजों में से एक हैं और जब युजवेंद्र चहल को काफी समय बाद पहला मैच मिलेगा तो दोनों के बीच मुकाबला देखने लायक होगा। नियमित मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पूरे टी20 वर्ल्ड कप में चहल को बेंच पर बिठाये रखा था। फिलिप्स ने इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अपने पिछले मैच में 51 गेंद में 108 रन बनाये थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.