एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिए खिलाड़ियों और कोच के नाम का एलान हो चुका है। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं, चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार देंगी।
मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों में भी अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आये थे।