झारखंड
एआइएमएलटीए का 42वां राष्ट्रीय अधिवेशन रिम्स आडिटोरियम में शुरू
ABN Bureau
•
11 Nov, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (एआइएमएलटीए) का 42वां राष्ट्रीय अधिवेशन रिम्स आडिटोरियम, रांची में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित किया गया। जिसके पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड सरकार स्वास्थ्य मंत्री के बन्ना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कोरोना काल में देश के लैब टेक्नीशियन के कार्यों की सराहना करते हुए राज्य के अनुबंध कर्मियों के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया। कहा कि मुख्यमंत्री इनके उज्जवल भविष्य के लिए उचित कदम उठा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने अपने संबोधन में देश में अनुबंध पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन के स्थायीकरण का मुद्दा लोकसभा में उठाने और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर बातें रखने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में आयोजन अध्यक्ष रामाशीष सिंह ने लैब टेक्नीशियन के विभिन्न मुद्दों को रखा। इसी कड़ी में राज्य के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में झारखंड सहित देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उक्त जानकारी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी विनय कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन