Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अब बल्ले की जगह धोनी ने थामी टेनिस की रैकेट, पहला मैच 9-0 से जीत बनाया रिकॉर्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब बल्ले की जगह धोनी ने थामी टेनिस की रैकेट, पहला मैच 9-0 से जीत बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब क्रिकेट के बल्ले के साथ-साथ टेनिस का रैकेट भी थाम लिया है। जी हां! महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची के जेएससीए स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में मैच खेलते नजर आ रहे हैं। रांची के जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हो रहे झारखंड टेनिस चैंपियनशिप में धोनी बतौर खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को डबल्स मैच में उन्होंने अपना पहला मैच खेला और सीधे मुकाबले में विरोधी खिलाड़ी पर जीत हासिल की। कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जेएससीए टेनिस टूर्नामेंट में क्रिकेट के धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जोड़ीदार सुमित बजाज के साथ शानदार खेल दिखाया और टूर्नामेंट का पहला मैच 9-0 से जीत लिया। धोनी ने आज बेहतरीन टेनिस का नजारा पेश किया और विरोधी टीम को मैच में कहीं भी मौका नहीं दिया। मैच के बाद धोनी के जोड़ीदार सुमित बजाज ने बातचीत में कहा कि धोनी का गेम बहुत ही कैलकुलेटिव हैं और वह बहुत शांत दिमाग से टेनिस खेलते है। मंगलवार को जेएससीए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक टेनिस कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने धौनी को वह भी चुस्ती और फुर्ती के साथ टेनिस खेलते हुए देखा। टेनिस कोर्ट में टेनिस सीखने वाले बच्चे भी बड़ी संख्या में आज धौनी को देखने कोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 119,490