एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कभी मिस्टर वाल के नाम से मशहूर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने हमनाम सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की खराब फॉर्म के बावजूद उनपर भरोसा जताया है। द्रविड़ ने बंगलादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में शायद हम उन्हें थोड़ा समय दे सकें। हम उनका पूरा समर्थन करते हैं। हमें उनकी कोई चिंता नहीं है। हम जानते हैं कि जब वह अच्छा खेलते हैं तो क्या प्रभाव डाल सकते हैं। मैंने इसे कुछ हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष-श्रेणी गेंदबाजी के खिलाफ देखा है। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि हमारे लिए कौन ओपनिंग करने वाला है।