Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पीठ की तकलीफ के कारण बांग्लादेश के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे कार्तिक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीठ की तकलीफ के कारण बांग्लादेश के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे कार्तिक
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक चोटिल हो चुके हैं। उनकी पीठ में समस्या है और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल है। कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान पीठ में तकलीफ हुई थी और वह मैदान छोड़कर चले गये। मैच में आखिरी पांच ओवर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत ने संभाली थी। कार्तिक के बाहर जाने पर टीम में ऋषभ पंत का शामिल होना तय है। हालांकि, लोकेश राहुल भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट पंत को मौका देना पसंद करेगा। कार्तिक की चोट कितनी गंभीर है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन सामान्य तौर पर ऐसी चोट ठीक होने में तीन से पांच दिन का समय लेती है। अगर कार्तिक की चोट गंभीर होती है तो भारत की परेशानी बढ़ सकती है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, कार्तिक की पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। हमें उनकी पीठ की ऐंठन की गंभीरता के बारे में नहीं पता है। मेडिकल टीम उन्हें फिट करने के लिए काम कर रही है, क्योंकि गर्मी और मालिश करने से दर्द को जल्दी कम करने में मदद मिलती है। इसलिए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर नहीं मानना चाहिए। इस टूर्नामेंट में अब तक कार्तिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 गेंद में छह रन बनाए। सूर्यकुमार के साथ 52 रन की साझेदारी के दौरान उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की और उनकी जमकर आलोचना हुई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,671