टी-20 वर्ल्ड कप : आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मुकाबला बारिश में धुला
ABN Bureau• 28 Oct, 2022
2 Views
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न में खराब मौसम और बारिश के कारण टी-20 विश्वकप में मेजबान आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शुक्रवार को बगैर एक गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। दोनो ही टीमो को इस मुकाबले में एक एक अंक बांटना पड़ा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम सात बजे मैच शुरू होना था मगर लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान काफी गीला हो गया था। बारिश थमने पर ग्रांउड स्टाफ मैदान को खेलने लायक बनाने के लिये कड़ी मशक्कत की। इस बीच अंपायर क्रिस ब्राउन और जोयेल विल्सन ने मैदान का निरीक्षण किया लेकिन बारिश फिर से दीवार बन कर खड़ी हो गयी, नतीजन दोनो अंपायरों को मैच को निरस्त करने का कड़ा फैसला लेना पड़ा।