Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजभवन के समक्ष झारखंड भाजपा का प्रदर्शन

राजभवन के समक्ष झारखंड भाजपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आगामी शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को राजभवन के मुख्य द्वार के पास एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार यूएलबी चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित नहीं करती है तो पार्टी राज्य में अपना आंदोलन तेज करेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक तरफ राज्य मंत्रिमंडल ने ओबीसी आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया है, जबकि दूसरी ओर वह उनके लिए आरक्षण के बिना यूएलबी चुनाव कराने का इरादा रखता है। झारखंड मंत्रिमंडल ने हाल ही में घोषणा की थी कि यूएलबी चुनाव अगले साल ओबीसी के लिए आरक्षण के बिना कराए जाएंगे, जबकि सितंबर में इसे 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने की मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.