लीड्स के मैदान में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया है। लेकिन कप्तान कोहली का यह फैसला गलत साबित हुआ। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय बल्लेबाजी के ऊपरी क्रम को आउट करके बड़े झटके दिए। इसके बाद से भारतीय पारी उबर ही नहीं पाई और पूरी टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई। पहला दिन
• भारतीय पारी का आखिरी विकेट ओवरटन ने लिया। ओवरटन ने सिराज को 3 रन पर आउट करके भारतीय पारी को 78 रन पर सिमेट दिया।
• इसके बाद सैम कर्रन ने जडेजा को आउट कर इंग्लैंड को आठवीं सफलता दिलाई। जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर कर्रन ने जसप्रीत बुमराह को शून्य पर आउट कर टीम को नौवीं सफलता दिलाई।
• लंच के तुरंत बाद ही रॉबिन्सन ने बल्लेबाजी के लिए आए ऋषभ पंत को 2 रन पर आउट कर कर दिया। इसके बाद क्रेग ओवरटन ने रोहित शर्मा को 19 रन पर आउट कर भारतीय टीम को छठा झटका दिया। अगली ही गेंद पर ओवरटन ने शमी को शून्य पर आउट कर टीम को सफलता दिलाई।
• जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को 7 रन पर आउट करके इंग्लैंड को सफलता दिलाई। लंच से ठीक पहले ओली रॉबिन्सन ने रहाणे को आउट कर इंग्लैंड को चौथी सफलता दिलाई। रहाणे 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
• भारत की शुरूआत खराब रही और टीम रन रन पर ओपनर केएल राहुल का विकेट गंवा बैठी। अभी भारत के चार ही रन हुए थे कि टीम को पुजारा के रूप में एक और बड़ा झटका लग गया। भारतीय टीम को तीसरा झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा।
लीड्स में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
टीम इंडिया लीड्स में आखिरी बार 1967 में हारा था और पिछले 54 वर्षों से भारत इस मैदान पर अपराज्य है। भारतीय टीम ने यहां पर कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 3 में हार और 2 में जीत जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।