Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

टाटा स्टील पीजीटीआइ प्लेयर्स चैम्पियनशिप : युवराज सिंह संधू ने दर्ज की सत्र की चौथी जीत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटा स्टील पीजीटीआइ प्लेयर्स चैम्पियनशिप : युवराज सिंह संधू ने दर्ज की सत्र की चौथी जीत
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चंडीगढ़ के गोल्फर युवराज सिंह संधू ने शुक्रवार को यहां टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स चैम्पियनशिप के अंतिम दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर सत्र का चौथा खिताब अपने नाम किया। युवराज का कुल स्कोर 19 अंडर 269 रहा, जिससे वह अपना सातवां पेशेवर खिताब जीतने में सफल रहे। वह 7. 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीतकर पीजीटीआई आॅर्डर आॅफ मेरिट में तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गये। चंडीगढ़ के एक अन्य गोल्फर अजीतेश संधू ने दिन का सर्वश्रेष्ठ 65 का कार्ड खेला जिससे वह 18 अंडर 270 के कुल स्कोर से बांग्लादेश के गोल्फर जमाल हुसैन (66) के साथ संयुक्त उपविजेता रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,016