Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रांची वनडे : भरत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पसंदीदा भोजन की पूरी तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची वनडे : भरत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पसंदीदा भोजन की पूरी तैयारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची में 9 अक्टूबर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच खेला जायेगा। अर्से बाद यहां मैच होने से क्रिकेट प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। गुरुवार 6 अक्टूबर से टिकट की बिक्री शुरू हो गयी है। भारतीय और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 07 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी। खिलाड़ियों के लिए रांची के होटल रेडिसन ब्लू में ठहरने का विशेष इंतजाम किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों टीमें एयरपोर्ट से सीधे होटल रेडिसन ब्लू पहुंचेगी, जहां उनके लिए पहले से ही कमरे बुक हैं। उनके आगमन को लेकर होटल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं 8 अक्टूबर को दोनों टीम जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस भी करेगी। रांची दौरे के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों के खाने-पीने के लिए रेडिशन ब्लू होटल में विशेष व्यवस्था की गई है। होटल सूत्रों के अनुसार खिलाड़ी सबसे अधिक समय कैफेटेरिया में बितायेंगे। ऐसे में कैफेटेरिया के अंदर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों कॉफी, मॉकटेल सहित पेस्ट्री और केक का इंतजाम किया जायेगा। बताया कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को हर्ब राइस, तंदूरी रोटी, कुलचा काफी पसंद है, ऐसे में उनके लिए शेफ के विशेष तैयारी की जा रही है। वहीं भारतीय खिलाड़ी को देसी खाना पसंद है, इसलिए उनके लिए इंडियन ट्रेडिशनल फूड की व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए झारखंड के स्थानीय खाने का भी इंतजाम रहेगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल और जिम में विशेष व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,504