Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रांची वनडे : आज रांची पहुंचेंगी भारत व दक्षिण अफ्रीका की टीमें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची वनडे : आज रांची पहुंचेंगी भारत व दक्षिण अफ्रीका की टीमें
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय मैच के लिए टीम इंडिया और टीम साउथ अफ्रीका आज रांची पहुंचेगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी दोपहर करीब 3 बजे चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे। इनके ठहरने की व्यवस्था फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में की गई है। इसके बाद 8 अक्टूबर को दोनों टीमों के खिलाड़ी 9 अक्टूबर को होनेवाले मैच के लिए जेएससीए में प्रैक्टिस करेंगे। बता दें कि रांची भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का होम टाउन है। माना जा रहा है कि वे भी इस मैच के दौरान रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के खिलाड़ी आज 2.45 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सभी खिलाड़ियों को लग्जरी बसों से कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रेडिशन ब्लू ले जाया जायेगा। खिलाड़ी और दूसरे क्रू मेम्बर्स के लिए होटल में 115 कमरे बुक हैं। होटल प्रबंधन की ओर से भी खिलाड़ियों के खान-पान की विशेष व्यवस्था की गई है। मैच 9 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। इससे पहले 8 अक्टूबर को दोनों टीमें प्रैक्टिस करने जेएससीए ग्राउंड पहुंचेंगी। प्रैक्टिस के लिए तय शेड्यूल के अनुसार, भारतीय टीम दोपहर 12.30बजे से प्रैक्टिस करेगी। इसके बाद दूसरे हॉफ में दक्षिण अफ्रीका की टीम प्रैक्टिस करेगी। अभ्यास का यह क्रम रात 8 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। मैच के सीधा प्रसारण को लेकर प्रोडक्शन टीम भी 7 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे रांची पहुंच जायेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,716