समाज
छठ-दीपावली पर घर जाना आसान बनायेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन
ABN Bureau
•
05 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जिन लोगों ने दीपावली व छठ पर घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुक नहीं कराई है या जिन लोगों को टिकट बुक कराने के बाद भी ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है। उन लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि झारखंड की राजधानी रांची रेल डिवीजन की ओर से दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को इन दोनों त्योहारों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव में 4 रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने को कहा गया है, जिसमें रांची जयनगर, रांची-पटना, रांची-भागलपुर व रांची गोरखपुर रूट शामिल हैं। दरअसल, त्योहारों पर ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। जो लोग अपने घर से दूर बाहर काम कर रहे हैं वह लोग त्योहारों पर अपने घर जाते हैं तो उन्हें ट्रेन में सीट नहीं मिलती, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, अब हटिया व रांची से चलने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। हटिया-पूर्णिया कोर्ट, हटिया-इस्लामपुर, हटिया-पटना पाटलिपुत्र जैसी ट्रेनों में भी यात्रियों को लंबी वेटिंग मिल रही है। इसे देख रेल डिवीजन की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी, जिसमें रेलयात्री आराम से ट्रेन में बैठकर अपने घर जा सकते हैं। इस मामले में डीआरएम प्रदीप गुप्ता का कहना है कि दीपावली व छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग झारखंड से बिहार व उत्तर प्रदेश आते-जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों की भीड़ को कम करने के लिए 4 रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन