Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
नामकुम : सड़क हादसे में छात्र की मौत
Published / 2023-09-28 22:26:58
नामकुम : सड़क हादसे में छात्र की मौत

टीम एबीएन, रांची। प्लांडू गैमन इंडिया के समीप अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार रवि हेमरोम कोजाटोली की मौके पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रवि गोस्सनर कॉलेज का छात्र था एवं रामपुर रिंगरोड स्थित फ्लिपकार्ट के वेयर हाउस में कार्यरत था। रामपुर जाने के क्रम में प्लांडू में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। दाल-भात योजना संचालित करने वाली रवि की मां सुखमणि हेमरोम ने बताया कि तीन बजे रवि दाल भात केंद्र आया एवं पेट्रोल लेने के लिए पैसे लेकर गया था। मां ने उसे जाने से रोका परंतु वह चला गया। तीन भाइयों में रवि छोटा था। बड़ा भाई भरत हेमरोम मर्चेंट नेवी, मंझला भाई शरद सेना में कार्यरत हैं। पिता भी भूतपूर्व सैनिक थे।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
Published / 2023-09-28 21:59:16
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

असस्लातो वसस्लामो अलैका या रसूल अल्लाह के नारों से गुंजायमान हुआ शहरदेश में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि के लिए मांगी गई दुआएंसुरक्षा की चाक- चौबंद की गई थी व्यवस्थाटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा और आसपास के इलाके में गुरुवार को इस्लाम धर्मावलंबियों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की जन्मजयंती उल्लास, उमंग और भरोसे के साथ मनाया। मौके पर हजरत मोहम्मद साहब की शान में लोहरदगा शहर समेत जगह-जगह जुलूस निकल गये। हुज़ूर के शान में हौसले के साथ नारे बुलंद की। पूरे जिले में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार सौहार्द के साथ मनाया गया।जुलूस की निगरानी और सुरक्षा के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षा बल को लगाया गया था। चौक चौराहों में पुलिस अधिकारी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये थे। पुलिस कप्तान हारीश बिन जमा, सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद समेत तमाम इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर जुलूस पर पैनी निगाहें रखे हुए थे।बारावफात या ईद मिलादुन्नबी के दिन पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इत्तेफाक से इसी दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसलिए ये दिन बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। बारावफात, ईद और बकरीद के अलावा  मुस्लिमों का एक मुख्य त्योहार है। ईद ए मिलादुन्नबी कहा जाता है। यह मुसलमानों के लिए एक बेहद खास दिन माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबिउलअव्वल की 12 तारीख को मनाये जाने वाले इस त्योहार की अपनी अहमियत है।इस दिन आखिरी नबी और पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन जश्न मनाया। मिठाइयां बांटें। जुलूस निकालते। ईद मिलादुन्नबी इस्लाम के इतिहास का सबसे अहम दिन माना जाता है।ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोग रात भर जागकर मस्जिदों में पैगम्बर द्वारा दी गई कुरआन और दीन की तालीम का जिक्र किया।  मस्जिदों में तकरीर कर पैगम्बर के बताए गए रास्ते और उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी गयी। मिलादुन्नबी के साथ इसलिए कहते हैं बारावफात ईद मिलादुन्नबी के साथ-साथ इस दिन को बारावफात भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के साथ वफात (मौत) भी हुई थी।पैगम्बर-ए-जहां हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मुबारक मौके पर गुरुवार को शांति और सौहार्द के साथ इस्लाम धर्मावलंबियों ने जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में जुलूस- ए-मोहम्मदी भी निकाली गयी। जिसका नेतृत्व मसाजिदों के आलेमा-ए- कराम और अंजुमन इस्लामिया के ओहदेदरानों और विभिन्न पंचायतों के सदर व सेक्रेटरी कर रहे थे। हरे रंगों के परचम और खुबसूरत रंग-बिरंगे पताके हाथों में लिए जनसैलाब के रूप में मुस्लिम समुदाय स्थानीय जामा मस्जिद के समीप से होते हुए बड़ा तालाब, बगडू रोड़, तैगी नगर, अमला टोली, सोमवार बाजार, पावरगंज, बाबा मठ, न्यू रोड, महात्मा गांधी पथ, गुदरी बाजार, शास्त्री चौक, तेतर तर, थाना रोड समेत विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: जामा मस्जिद के पास पहुंचे। यहां सलाम के बाद जिला समेत देश में शांति, सौहार्द तरक्की की दुआओं के साथ जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान असस्लातो वसस्लामो अलैका या रसूल अल्लाह जैसे नारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। विभिन्न चौक-चौराहों पर जुलूस का इस्तकबाल भी किया गया। जुलूस में अंजुमन इस्लामिया के सदर अफसर कुरैशी, सचिव सफदर आलम, सह सचिव मोजम्मिल अंसारी, अंजुमन इस्लामिया जेनरल काउंनसिल के नाजिम ए-आला जब्बार, सैय्यद खालिद शाह, इकबाल, शाहिद अहमद बेलू, शमशेर खान, मनव्वर, मोशव्वीर, कारी शाहीद, परवेज आलम, मौलाना रेयाजउद्दीन, कारी कलिमुल्ला, मुर्तूजा खलीफा अब्दुल रउफ अंसारी, इम्तेयाज खान, टुन्ना, इब्राहिम अशरफी, फिरोज राही, हाशिम सुलेमानी, हिफजुर्रहमान कमाली, शकिल खान, शकील अहमद, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना कारी शमीम अहमद रिजवी, कुरैशी मस्जिद के इमाम मौलाना अशदक के अलावा विभिन्न मदरसों के नाजिम आदि के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हजरत मोहम्मद के दीवानों को शर्बत, फल, खजूर, चना, चॉकलेट और पानी पिला कर स्वागत किया गया। कहा गया कि ऐसे नेक अवसर पर जुलूस में शामिल लोगों को खिदमत करने में सबाब मिलता है। इस कार्य में शामिल मुस्लिम युथ वेकफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोन्टी खान, पिक्कू खान, जवेद खान, समेत तमाम मेम्बर्स शामिल थे।स्वयं मॉनेटरिंग कर रहे थे एसपी, एसडीओ व डीएसपीजश्न-ए-ईद मिलादुन नबी के जूलूस को लेकर जिले के पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। हर चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा के जवान तैनात किये गये थे। किसी भी अनहोनी को लेकर पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां, एसडीओ अरविंद कुमार लाल व डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल उरांव आदि लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आये। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई अनहोनी की सूचना नहीं है।

सार्वजनिक सेवा का अद्वितीय प्रतीक है "बुक बैंक"
Published / 2023-09-28 21:51:17
सार्वजनिक सेवा का अद्वितीय प्रतीक है "बुक बैंक"

ग्रिज़ली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित कोडरमा पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी "बुक बैंक" एक अद्वितीय सार्वजनिक सेवा का प्रतीक है टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित कोडरमा जिले में एकमात्र सार्वजनिक पुस्तकालय "बुक बैंक" पिछले 6 वर्षों से स्थानीय लोगों की सेवा कर रहा है। कोडरमा में साक्षरता को बढ़ावा देने और जनता के लिए खासकर के युवा वर्ग के लिए एक मूल्यवान संसाधन प्रदान करने के साझा दृष्टिकोण के साथ, वर्ष 2018 में कोडरमा की तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवानी तिवारी, आईपीएस के अथक प्रयासों तथा ग्रिज़ली चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशकद्वय  श्री मनीष कपसिमे एवं श्री अविनाश सेठ के सौजन्य से 25 फ़रवरी 2018 को कोडरमा जिले का पहला पुस्तकालय रांची-पटना राजमार्ग पर कोडरमा शहर के कोडरमा पुलिस थाना परिसर में खोला गया जिसके लिए जगह की उपलब्धता पुलिस विभाग द्वारा की गयी एवं पुस्तकें तथा अन्य संसाधन की व्यवस्था ग्रिज़ली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की गयी।तत्कालीन प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह, आईएएस, श्रीमती शिवानी तिवारी, आईपीएस के करकमलो के द्वारा उपस्तिथ अन्य वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया था। इस पुस्तकालय की स्थापना  ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास से की गई थी जिसका नाम शुरुआत में पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी रखा गया लेकिन कुछ वर्ष बाद वर्ष 2021 में कोडरमा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब ने इसका नाम बदलकर बुक बैंक रखने का सुझाव दिया और तब से इस पुस्तकालय का नाम बुक बैंक रखा गया।यह पुस्तकालय शिक्षा और ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देने के लिए समुदाय की प्रतिबद्धता का उदाहरण देती है। पुस्तकालय जनता के सभी सदस्यों के लिए खुला है, चाहे उनकी उम्र, पृष्ठभूमि या सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। यह सीखने, अनुसंधान और व्यक्तिगत विकास के लिए एक समावेशी स्थान के रूप में कार्य करता आ रहा है। 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों के लिए केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क जो की 50 रुपये है वो लिया जाता है और 18 वर्ष से ऊपर सभी के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ मात्र 10 रूपए प्रतिमाह शुल्क लिया जाता है, जो व्यक्ति किसी पुस्तक को घर लेकर जाना चाहते है उनसे 200 रुपये सिक्योरिटी शुल्क लिया जाता है जो की पुस्तक को वापस करने के बाद वापस कर दिया जाता है। वर्षों से पुस्तकालय ने जिले में साक्षरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। युवा यहाँ प्रतिदिन आते है। उन्हें पढ़ने के लिए फिक्शन, नॉन-फिक्शन, संदर्भ पुस्तकें, बच्चों की किताबें, ग्राफिक उपन्यास और कॉमिक्स, सभी प्रकार की पत्रिकाएं, समाचार पत्र, जीवनियां और आत्मकथाएं, क्लासिक्स, शब्दकोष, शैक्षिक सामग्री उपलब्ध करायी जाती है। इसके अलावा पुस्तकालय में मांग और सुझाव रजिस्टर भी उपलब्ध है ताकि कोई भी ऐसी पुस्तक जो छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए जरुरत है और वो उपलब्ध नहीं है तो उसे उस रजिस्टर में लिखकर मंगाया जाता है चाहे वो कितनी भी कीमत की हो। पुस्तकों की उपलब्धता सम्पूर्ण तरीके से ग्रिज़ली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ग्रिज़ली विद्यालय से किया जाता है।हर सप्ताह ग्रिजली विद्यालय की लाइब्रेरियन यहां आती है और भौतिक सत्यापन करती है तथा रजिस्टर के अनुसार पुस्तकों को उपलब्ध करवाती है। इस पुस्तकालय में पाठको के लिए पीने का शुद्ध पानी, कूलर, इन्वर्टर जैसे तमाम सुविधा प्रदान की जा रही है जिससे की पाठकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। प्रतिदिन लगभग 30 पाठक पुस्तकालय आते हैं और यहां बैठकर इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।ज्यादातर वैसे छात्र-छात्राएं जो आर्थिक तौर पर संपन्न नहीं है और वो संघ लोक सेवा आयोग या राज्य सेवा आयोग या अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वैसे युवा प्रतिदिन यहां आते हैं और पुस्तकालय की सेवा का लाभ उठा रहे है। अभी हाल ही में इसी पुस्तकालय से पढ़कर एक छात्र ने भारतीय स्टेट बैंक के क्लर्क की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में पुलिस विभाग से कांस्टेबल ममता देवी बतौर केयर टेकर अपनी ड्यूटी दे रहीं है तथा पुस्तकालय को सुचारु रूप से चलाने का कार्य कर रहीं है।पठन सामग्री के अपने व्यापक संग्रह के अलावा, पुस्तकालय समुदाय के कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से शैक्षिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और कार्यक्रमों की मेजबानी करता है। पुस्तकालय सामुदायिक जुड़ाव और बातचीत का केंद्र बन गया है। यह व्यक्तियों को इकट्ठा होने, विचारों का आदान-प्रदान करने और अपनेपन की भावना को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता आ रहा है। वर्तमान परिवेश में जहां युवा मोबाइल में व्यस्त रहना पसंद करते है वही यह पुस्तकालय युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य कर रहा है।  पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने भी कहा है कि अच्छी पुस्तकें जीवंत देव प्रतिमाएं हैं। उनकी आराधना से तत्काल प्रकाश और उल्लास मिलता है।वहीं विश्व प्रसिद्ध महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंसटाइन ने भी लाइब्रेरी के बारे में कहा था कि एक चीज जो आपको बिल्कुल सही-सही जाननी चाहिए वह है लाइब्रेरी का पता। ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट और पुलिस विभाग के अधिकारियों के समर्पित समर्थन से, यह पुस्तकालय 6 वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है, जिससे कोडरमा जिले के अनगिनत व्यक्तियों का जीवन समृद्ध हुआ है।कोडरमा जिले में पुलिस प्रशासन के सहयोग से स्थापित ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट की सार्वजनिक लाइब्रेरी बुक बैंक ने पिछले 6 वर्षों में साक्षरता, शिक्षा और सामुदायिक जुड़ाव में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आने वाले वक़्त में कोडरमा के युवा इस पुस्तकालय की सेवा लेकर अपना जीवन सफल करें ऐसी इस पुस्तकालय से उम्मीद है।

एचईसी बचाने के लिए मजदूर जन संघर्ष समिति का प्रदर्शन आज
Published / 2023-09-28 14:53:21
एचईसी बचाने के लिए मजदूर जन संघर्ष समिति का प्रदर्शन आज

टीम एबीएन, रांची। एचइसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को लालदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मजदूरों व इएसआइ को बकाये का भुगतान करने व कामगारों को शीघ्र प्रमोशन देने की मांग की गयी। ऐसा नहीं करने पर लगातार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इन मांगों को लेकर गुरुवार को एचइसी मुख्यालय के समीप प्रर्दशन किया जायेगा। इसके बाद सभा कर आगे के आंदोलन की घोषणा की जायेगी। बैठक में रामकुमार नायक, प्रकाश कुमार, हरेराम रजवार, प्रेम सागर साहू, केपी साहू, कमलेश सिंह, मनोज पाठक, एम पी रामचन्द्रम, गिरीश चौहान, वाई पी त्रिपाठी, विमल महली संजय सिन्हा, योगेंद्र सिंह, जान मोहम्मद आदि थे।

डेंगू ठीक होने के बाद भी मरीजों पर दिख रहा बुरा प्रभाव
Published / 2023-09-28 14:51:06
डेंगू ठीक होने के बाद भी मरीजों पर दिख रहा बुरा प्रभाव

राज्य में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, ठीक होने के बाद भी दिख रहा कुप्रभावटीम एबीएन, रांची। डेंगू का प्रकोप राज्य में बढ़ रहा है। रांची, जमशेदपुर, साहिबगंज सहित अन्य जिलों में भी इसका संक्रमण दिखने लगा है। वहीं चिकनगुनिया के मामले भी राजधानी में तेजी से फैल रहे हैं। राज्य के सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। वहीं कई मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें पहले डेंगू हुआ और उसके ठीक होने के बाद मरीज में जॉन्डिस, टायफाइड या कोई अन्य बीमारी की पहचान हो गयी। अबतक कुल 265 डेंगू संक्रमित और 55 चिकनगुनिया के संक्रमित मरीज मिले हैं। रांची सदर अस्पताल में बेटी की इलाज करा रही है सबीना परवीन कहती हैं कि उनकी बेटी को पहले सिर में दर्द और बुखार के बाद डेंगू का पता चला। जब डेंगू ठीक हुआ तो टायफइड हो गया है।

झारखंड में गरीब किसानों की नहीं, दलालों और अफसरों की सरकार : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-09-28 14:48:27
झारखंड में गरीब किसानों की नहीं, दलालों और अफसरों की सरकार : बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, धनबाद। भाजपा की छठे चरण की संकल्प यात्रा धनबाद में पूरी हो गयी।झरिया और धनबाद विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी ने मंच से लोगों को संबोधित किया। झरिया के आरएसपी कॉलेज में जनसभा का आयोजन हुआ, जबकि धनबाद में गोल्फ ग्राउंड में सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन के ऊपर उन्होंने जमकर हमला बोला।सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार गरीब किसानों की नहीं, बल्कि दलालों एवं अफसरों की सरकार है। कहते हैं हेमंत हैं तो हिम्मत है। जबकि सरकार में भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, कमीशनखोरी चरमसीमा लांघ चुकी हैं। किसान आज घूटन महसूस कर रहे हैं। अंचल कार्यालय में अफसरों की तूती बोल रही है। जाति प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण पत्र, बिना पैसा दिए अफसर काम नहीं करते हैं। अफसर से पूछने पर कहते हैं कि पैसा ऊपर पहुंचाना पड़ता है। अपराधी बेखौफ घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। हेमंत सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा रखा है। कोयला, बालू, पत्थर की लूट मची है। हेमंत परिवारवाद, वंशवाद के नक्शे पर चलकर बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपये लूटकर धनकुबेर बनना चाहते हैं। ऐसी सरकार को खदेड़ने की जरूरत है।झरिया की जनसभा में कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने बाबूलाल मरांडी को अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें 103 किलो वजन की माला पहनायी। सांसद पीएन सिंह ने कहा कि खाद कारखाने के रूप में केंद्र ने सिंदरी को 9000 करोड़ रुपये की राज्य की सबसे बड़ी परियोजना दी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि आज के दिन हम सभी संकल्प लेते हैं कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है। लगातार कोयलांचल में अपराध चरम सीमा पर है। मिलीभगत से बने सरकार में कोयला, लोहा की चोरी से लेकर व्यपारियों में खौफ का माहौल जो बना हुआ है, उसे खत्म करना होगा। विपक्षी याद रखें कि रागिनी सिंह न डरी थी न डरेगी, जब तक जिंदा हूं तब तक अन्याय के खिलाफ लड़ती रहूंगी।

गर्व की बात : पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी बनी अपनी रांची
Published / 2023-09-28 09:01:27
गर्व की बात : पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी बनी अपनी रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानितएबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल मार्गदर्शन में झारखंड का गौरव लगातार बढ़ रहा है। इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड में एक बार फिर से झारखण्ड की राजधानी रांची ने स्मार्ट सिटी में अपना परचम लहराया है।स्मार्ट सिटी मिशन के सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि कार्यों के क्रियान्वयन में बेस्ट परफॉर्मर के रूप में खुद को स्थापित करने वाली स्मार्ट सिटी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड बुधवार 27 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव 2023 में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया।राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार ने इस सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों से प्राप्त किया।

दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटी रांची पुलिस
Published / 2023-09-28 08:57:45
दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटी रांची पुलिस

ओवरब्रिज के बेकार सामग्री को हटाने के दिये निर्देशटीम एबीएन, रांची। राजधानी में दो महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया है। ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया में अभी भी 6 महीना से ज्यादा समय लगने की संभावना है। ऐसे में रांची पुलिस के द्वारा निर्माण कर रही कंपनियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह ओवरब्रिज के आसपास से तुरंत कंस्ट्रक्शन के बेकार पड़े सामानों को हटा लें।रांची पुलिस दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पूरी तरह से अपने काम में जुट गयी है। सबसे पहले रांची पुलिस के द्वारा ओवरब्रिज निर्माण कर रही कंपनियों के तमाम नुमाइंदों को बुलाकर यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वह ओवरब्रिज निर्माण की वैसी सामग्री जिसका कोई इस्तेमाल नहीं है, उसे तुरंत वहां से हटाएं। पुलिस का कहना है कि इसकी वजह से एक तो जाम की समस्या हो ही रही है दूसरा कई बार लोग उससे टकराकर घायल भी हो रहे हैं।

संकल्प यात्रा के दौरान सीएम हेमन्त पर जमकर बरसे मरांडी
Published / 2023-09-27 23:54:02
संकल्प यात्रा के दौरान सीएम हेमन्त पर जमकर बरसे मरांडी

बोले- सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को बना रखा है अपना वसूली एजेंटटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।मरांडी ने बीते मंगलवार को संकल्प यात्रा के तहत निरसा विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। झारखंड में बेहिसाब अपराध बढ़ा है। धनबाद में एसपी हैं। सबका प्रमोशन हो गया परंतु वसूली करने के लिए इनका प्रमोशन नहीं हुआ। हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को अपना वसूली एजेंट बना रखा है। यहां के एसपी अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूल रहे हैं। जनता से लूटे गये इन्हीं पैसों से हेमंत अपने कोर्ट-कचहरी का खर्चा निकाल रहे हैं। पलामू में पदस्थापन के दौरान इनके एक कारनामे से हमने पत्र लिखकर सरकार को अवगत कराया परंतु सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। वैसे दागी अधिकारी को धनबाद जैसे जिला में सरकार पदस्थापित करके रखी है तो दाल में कुछ काला जरूर है। यह तो राज्य की स्थिति है, फिर कैसे कानून व्यवस्था ठीक होगी।मरांडी ने कहा कि सरकार का काम होता है कानून व्यवस्था ठीक कराना, लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है किसी से छुपा नही है यहां प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या यहां तक कि बहु- बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है, आखिर यह स्थिति क्यों पैदा हुई। जब झारखंड में भाजपा की सरकार होती है तो अपराधी खौफ खाते हैं झारखंड से भाग खड़े होते हैं, लेकिन जब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनती है तो अपराधी बेखौफ होकर अपराध करते हैं आखिर पुलिस करती क्या है?

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 126,232