प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी ने किया संकल्प सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद् अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत वरीय पदाधिकारीगण संकल्प सप्ताह कार्यक्रम में आनलाइन जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना उप विकास आयुक्त ने संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये टीम एबीएन, कोडरमा। भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। भारत मंडपम्, प्रगति मैदान, न्यू दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेंद्र मोदी के ने संकल्प सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संकल्प सप्ताह कार्यक्रम को लेकर आयोजित आनलाइन समारोह को कोडरमा जिला स्तरीय पदाधिकारी और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी व स्थानीय जन-प्रतिनिधि जुड़कर उनके संबोधन को सुना और माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन में आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के उद्देश्य को जाना।आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत दिनांक 03.10.2023 से लेकर 09.10.2023 तक प्रखंड स्तर पर संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम चलाया जायेगा। उप विकास आयुक्त, उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत कोडरमा जिले के दो प्रखंड (जयनगर व मरकच्चो) का चयन किया गया है।आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत दिनांक 03.10.2023 से लेकर 09.10.2023 तक प्रखंड स्तर पर संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम चलाया जायेगा और संकल्प सप्ताह के लिए कई गतिविधियां सुनिश्चित की जायेंगी। जिसके तहत संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी गतिविधियां आयोजित करें, संकल्प सप्ताह में स्वास्थ्य, आजीविका, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा आदि से संबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि संकल्प सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को संपूर्ण स्वास्थ्य-एक संकल्प का आयोजन सभी हेल्थ एवं बेलनेस सेंटरों पर एवं पीएससी पर किया जायेगा, जिसके तहत एएनसी क्लीनिक, टीकाकरण, एनीमिया टेस्ट एंड ट्रीटमेंट, टीबी स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां आयोजित होगी।4 अक्टूबर को सुपोषित परिवार-पोषण मेला का आयोजन होगा, जिसमें चौपाल पे बात-संतुलित आहार, मेरा पोष्टिक बगीचा, अन्नप्राशन पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा, यह कार्यक्रम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होंगे। 5 अक्टूबर को स्वच्छता आधारित कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें घर, गांव और पंचायत को स्वच्छ बनाये जाने के लिए अभियान की शुरुआत की जायेगी तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम पंचायत भवन पर आयोजित कराये जायेंगे। 6 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भवन पर कृषि महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें कृषि से संबंधित गतिविधियां आयोजित होगी एवं कृषि मेला लगाया जायेगा। 7 अक्टूबर को प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में शिक्षा एक संकल्प से संबंधित कार्यक्रम संपन्न होंगे। 8 अक्टूबर को आजीविका आधारित समृद्धि दिवस का आयोजन पंचायत भवन पर होगा, जिसमें रोजगार संसाधनों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 9 अक्टूबर को संकल्प सप्ताह-समावेश समारोह का आयोजन होगा, इसके तहत ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा सप्ताह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा एवं समीक्षा के साथ ही ब्लॉक लेबल पर रणनीति बनाने के लिए चर्चा भी की जायेगी। उप विकास आयुक्त ने संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत तिथिवार गतिविधियों को बेहतर तरीके से करने को कहा।मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष रामधन यादव, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुजूर, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक निवास कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस जेवियर एक्का, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्णमूर्ति, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, डीपीएम महेश व अन्य मौजूद थे।
टीम एबीएन, गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो में शुक्रवार की शाम कुछ लोगों द्वारा दो युवकों पर की गयी फायरिंग के दौरान एक राहगीर घायल हो गया। संबंध में घायल राहगीर और जिन पर गोली चलाई गई, उन दोनो ने थाना में अलग-अलग आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में थाना में दिये गये आवेदन में भंडारो निवासी सुधीर विश्वकर्मा और संदीप विश्वकर्मा ने कहा है कि वे दोनों चचेरा भाई हैं। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वे दोनों एक बाईक से भंडारो चैक राशन लेने जा रहे थे। इसी दौरान युगल किशोर विश्वकर्मा, रामानंद विश्वकर्मा और दोनों की पत्नी अपने घर के पास हम दोनों को रोक लिया। इस दौरान युगल और रामानंद अपने घर से रिवाल्वर निकाल कर हम दोनों पर हमला कर दिया। हम दोनों किसी तरह वहां से भाग कर जान बचायें, लिखा कि इस दौरान गोली चलने से वहां से पार कर रहा पुरनी भंडारो का एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस शुक्रवार की शाम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ नहीं मिला। थाना में घटना को लेकर आवेदन प्राप्त होने के बाद डुमरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल मैं जुट गयी है।
सरना धर्म कोड पर सियासत तेज, आजसू सुप्रीमो का सीएम पर निशानाटीम एबीएन, रांची। रांची में आजसू का शुक्रवार को महाधिवेशन का दूसरा दिन था। इस दौरान आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन किया। रांची के मोरहाबादी मैदान में ये अधिवेशन चल रहा है। पार्टी संविधान के तहत हर पांच साल पर आजसू के केंद्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाता है। इस अधिवेशन के जरिए पार्टी न सिर्फ अपनी ताकत का एहसास कराना चाहती है, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव से पहले जोश भरने की भी कोशिश करती है। वहीं, एक बार फिर से सरना धर्म कोड चर्चाओं में है।झारखंड में सरना धर्म पर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। सीएम हेमंत सोरेन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र के बाद से ही बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सीएम सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। जहां सुदेश महतो ने कहा कि सीएम को जब ईडी का समन आया तो उन्हें प्रधानमंत्री की याद आयी। उन्होंने साथ ही सीएम पर प्रदेश की जनता को बरगलाने का आरोप लगाया, तो वहीं दूसरी ओर झामुमो सांसद महुआ माजी ने मामले को लेकर प्रदेश के पूर्व सीएम रघुवर दास पर निशाना साधा। जहां उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड की मांग 17-18 साल पूरानी है और इसको लेकर रघुवर दास को केंद्र पर दबाव बनाना चाहिए।क्या है सरना धर्म कोकुछ राज्यों के आदिवासी खुद को सरना धर्म का अनुयायी मानते हैं। इन राज्यों में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार शामिल हैं। आदिवासी समुदाय प्रकृति की पूजा-अर्चना करते हैं।जल, जंगल और जमीन ही उनकी आस्था का केंद्र होता है।
टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार आधी रात को राजधानी गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। रांची में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गयी। दूसरे युवक का रिम्स में इलाज किया जा रहा है। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो मामले की जांच कर रहे हैं। फायरिंग की ये घटना रांची के लापुंग थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार आधी रात को यहां अज्ञात बंदूकधारियों ने दो युवकों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। फायरिंग की वारदात हुलसु गांव में हुई है। घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा ने प्रांतीय विज्ञान एवं गणित मेला में लहराया जीत का परचमटीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में कक्षा नवम की छात्रा अन्वेषा मुखर्जी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली, हजारीबाग में विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित प्रांतीय गणित एवं विज्ञान मेला में जीत का परचम लहराया है। गुमला विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए किशोर वर्ग में विज्ञान पत्र वाचन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर अपना पत्र प्रस्तुत करते हुए उसने पूरे प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उसने क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल कर ली।प्रतियोगिता में भाग लेने साथ गये मार्गदर्शन आचार्य श्यामसुंदर कुमार ने बताया कि छात्रा ने प्रतियोगिता में अपनी शानदार प्रस्तुति दी और निर्णायक मंडली की प्रशंसा भी बटोरी। उसने निर्णायक मंडली के सभी प्रश्नों का भी उत्तर दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने बताया कि अन्वेषा ने विभाग स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसने विद्यालय के साथ-साथ पूरे गुमला विभाग का भी प्रांत स्तर पर मान बढ़ाया है।उसकी सफलता पर विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, शशिधर लाल अग्रवाल, अजय प्रसाद, विनोद राय, अश्विनी कुमार, कृष्णा प्रसाद, डॉ शशि गुप्ता, शीला अग्रवाल, शोभा देवी, जीतराम बड़ाइक, पुष्कर महतो, प्रदीप कुमार और विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मी भी शामिल हैl
टीम एबीएन, लातेहार। जिले में माओवादियों के संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एरिया कमांडर को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। लातेहार के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी डीलू लोहार ने बताया कि एरिया कमांडर रितेश सिंह के घर से एक कार्बाइन और दो कारतूस बरामद की गयी। उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली कि सिंह छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में है। इस सूचना के आधार पर एक टीम बनायी गयी। उसने सिंह के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानव तस्करी, बाल श्रम पर रोक व प्रवासी श्रमिकों को लेकर बेहतर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर हाल में मानव तस्करी रोकें। बाल श्रम पर रोक को लेकर बिचौलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें अधिकारियों को उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी की घटनाओं पर राज्य सरकार गंभीर है। हर हाल में मानव तस्करी पर रोक लगायें। प्रवासी श्रमिकों के डेटाबेस को लेकर मैकेनिज्म तैयार करें। झारखंड मंत्रालय में पुलिस विभाग तथा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी 24 जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, एसटी-एससी, साइबर, महिला थाना समेत अन्य थानों की कंबाइंड बिल्डिंग बनाने का निर्देश दिया। हेल्प डेस्क एवं कॉल सेंटर को एक्टिव करने को कहा, ताकि बिचौलियों के खिलाफ सख्ती बरती जा सके और इन संगठित अपराधों पर रोक लगायी जा सके। इसके साथ ही मासूमों की रक्षा की जा सके।
टीम एबीएन, बोकारो। 70 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ महतो की गांव के ही लोगों ने जमीन विवाद में पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार ले गये लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि इस घटना में मृतक का भतीजा भी घायल है। परिजन कसमार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना पेटरवार थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ गांव की है। इसी दौरान जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी के परिवारवालों ने पत्थर से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि कल इसकी शिकायत लेकर पेटरवार थाने भी गये थे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और जमीन पर चल रहे काम को रोकने से इनकार कर दिया।
स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जायेगाविषाक्त भोजन या सिंथेटिक एवं मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकें पदाधिकारीआगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर आयुक्त ने उठाये कदम, दुकानों में छापेमारी कर कार्रवाई का दिया निर्देशटीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री की शिकायत पर सख्त हुए हैं। आयुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री को लेकर दुकानों में छापेमारी कर मिलावटखोरी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर उन्होंने विशेषकर मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रकार के दुकानों में छापेमारी कर नमूना संग्रह करने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। आयुक्त ने पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह एवं खाद्य संरक्षण पदाधिकारी (फूड सेफ्टी आफिसर) गुलाब लकड़ा को दुकानदारों के विरुद्ध कारवाई का टास्क सौंपा है। आयुक्त ने कहा कि आमजनों को विषाक्त भोजन से बचाव करना सभी की जिम्मेवारी है। इसके लिए मिलावटी मिठाई एवं अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाते हुए शुद्ध सामाग्री की बिक्री कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बड़े होटलों एवं रेस्टोरेंटों में छापेमारी कर खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई, प्रयोग में लाये जा रहे बर्तनों की सफाई की व्यवस्था की जांच करने एवं अधिक समय तक मिठाईयों को सुरक्षित रखने के लिए केमिकल या स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालने वाली दवाइयों के प्रयोग पर रोक लगाते हुए संबंधितों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।उन्होंने मिठाई दुकानदारों से मिठाई के डब्बे पर मिठाई निर्माण की तिथि (उत्पादन तिथि) एवं एक्सपायरी तिथि अंकित कर बेचने हेतु निदेशित करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही स्ट्रीट वेंडरों द्वारा बिक्री की जा रही खाद्य सामग्री को ठीक से कवर रखने एवं सुरक्षित तरीके से बिक्री कराने का निर्देश दिया है, ताकि विषाक्त भोजन के सेवन से लोगों को बचाया जा सके। आयुक्त ने कहा कि होटलों एवं रेस्टोरेंटों के कूक, वेटर एवं अन्य कार्यरत कर्मियों की स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य रिकॉर्ड लेना भी आवश्यक है, ताकि किसी बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके। आयुक्त मनोज जायसवाल ने होटलों एवं रेस्टोरेंट के संचालकों से भी अपने यहां कार्यरत कर्मियों की स्वास्थ्य जांच करवाने में तत्परता बरतने, विषाक्त भोजन या सिंथेटिक एवं मिलावटी मिठाइयां या अन्य सामग्री की बिक्री नहीं करने, साफ-सफाई रखने, भोजन की गुणवत्ता को बरकरार रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की स्वास्थ्य मुख्य बिंदु है, इसके साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.