चार दिवसीय अग्रसेन जयंती 12 से होगी शुरू, कार्यक्रम के संयोजक बने अरविंद चौधरीटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। आगामी 12 से 15 अक्टूबर तक श्री अग्रवाल समाज के द्वारा आयोजित होने वाले चार दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर एक बैठक का आयोजन श्री अग्रसेन भवन में किया गया। मौके पर समाज के सचिव हिमांशु केडिया ने कहा कि महाराज अग्रसेन के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने में समाज के लोग जुटे हैं। चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष विभिन्न सीबीएसई संचालित विद्यालयों के छात्रों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। इधर चार दिवसीय कार्यक्रम के लिए जयंती संयोजक अरविंद चौधरी, शोभायात्रा के संयोजक अशोक पिलानिया को बनाया गया है। जबकि महिलाओं और बालिकाओं के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए समन्वयक सीमा सरावगी तथा कार्यक्रम की संयोजिका प्रगति चौधरी, नेहा बजाज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शिल्पी अग्रवाल का चयन किया गया। इसके आलावा विभिन्न कार्यक्रम जैसे नृत्य प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, खुल जा सिम सिम, अपनी संस्कृति अपना परिधान जैसे कार्यक्रम के लिए परियोजना निदेशक बनाये गये। वहीं सचिव हिमांशु केडिया ने बताया 15 अक्टूबर को शोभायात्रा, सभा का आयोजन समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान, विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरसस्कृत किया जायेगा।बैठक में समाज के कार्यकारणी सदस्य विपुल चौधरी के आलावा संगीता सरावगी, श्रेया केडिया, कृतिका मोदी, प्रीति केडिया, सारिका लड्ढा, ममता नरेड़ी, रचना सरावगी, नेहा हिसारिया, अनु संघई, आकृति चौधरी, खुशबु केडिया, निशा संघई, ममता बंसल, स्वेता गुटगुटिया, स्नेहा खेतान, शिल्पा अग्रवाल, नीतू बंसल आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव में आज स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा छात्रों ने सामूहिक रूप से परिसर की साफ सफाई की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और निरंतर सफाई करने पर जोर दिया। प्राचार्य ने कहा कि साफ सफाई से मन प्रसन्न होता है और मन के प्रसन्न होने से कर्म अच्छे होते हैं। मौके पर उपस्थित बच्चों और शिक्षकों ने भी स्वच्छता पर बल दिया। इससे पहले विद्यालय के एनसीसी कैडेट और कुछ बच्चों ने वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित वाकथॉन रैली में भाग लिया। यह रैली डोरंडा में आयोजित की गयी थी। रैली का नेतृत्व वरीय शिक्षक एस के राणा, पीईटीअशोक कुमार सिंह, ममता सिंह तथा एस के दास ने किया। उल्लेखनीय है कि कल विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने राजधानी के ऐतिहासिक स्थल टैगोर हिल पहुंचकर साफ-सफाई की थी। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को रांची विश्वविद्यालय के अंर्तगत इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट के छात्रों ने बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा होटवार का दौरा किया। इंस्टीट्यूट की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर मिस रिमझिम वैश्णवी तथा छात्र मंगलम कुमार माधव कुमार राखी कुमारी शांभवी श्रोत्रिया विश्वजीत कुमार तिवारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम डालसा के सहयोग से संपन्न हुआ और जेल प्रशासन की ओर से रवि कुमार ने सहयोग किया।
सात को गौप्रेम और कृष्ण भक्ति पर श्रद्वालुओं के लिए कार्यक्रम का आयोजनटीम एबीएन, कोडरमा। शहर के यदुटांड़ स्थित गौशाला परिसर में पहली बार गौ माताओं के लिए श्रीमदभागवद मूल पाठ का आयोजन किया जायेगा। इसमें वृंदावन के कथावाचक भागवद तथा का श्रवण करायेंगे। बताते चलें कि पूरे गौशाला परिसर में इसके लिए पूर्व में ही गौ स्थलों पर छोटे-छोटे ध्वनि यंत्र लगाये गये हैं। कथावाचक के द्वारा माइक से कथा का वाचन किया जायेगा और अपने स्थलों से ही गौ माताएं प्रवचन का लाभ ले सकेंगी। सनातन धर्म में पितृपक्ष में गौ आहार देने की परंपरा है। ऐसे में भागवद कथा का आयोजन सराहनीय कदम होगा। गौशाला समिति के अध्यक्ष प्रदीप केड़िया, सचिव ओम खेतान, कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ, अरुण मोदी और सज्जन शर्मा, कार्यक्रम के परियोजना निदेशक शुभ लक्ष्मी चौधरी ने बताया कि गौ वंश के आंतरिक विकास के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रतिदिन दिन 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कथा का अयोजन होगा। वहीं सात अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से भक्तों के लिए कोलकाता के आचार्य पतांजलि शर्मा के द्वारा गौ माता एवं श्रीकृष्ण का गौ माता पर प्रेम एवं मानव जीवन में परगावंश की वृद्वि से लाभ पर प्रवचन देंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। वहीं 3 अक्टूबर को कोडरमा गौशाला समिति की बैठक शिव वाटिका में होगी। इसमें गोपाष्टमी मेला के आयोजन सहित गौशाला के विकास को लेकर चर्चा होगी।
टीम एबीएन, भंडरा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भंडरा में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में छात्राओं के बीच मसमानो मोड़ से तहसील कचहरी तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। स्वच्छता के प्रति पेंटिंग प्रतियोगिता में हेमा कुमारी, सुषमा कुमारी, अंशु कछप, मनीषा कुमारी, श्रेया कुमारी, शहिस्ता परवीन, महजबी खातून ने उत्कृष्ट पेंटिंग किया।मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान सलोनी कुमारी, द्वितीय स्थान प्रियंका कुमारी, तृतीय स्थान सतया उराव ने प्राप्त किया। मैराथन दौड़ में सफल तीन छात्राओं एवं उत्कृष्ट पेंटिंग करने वाले छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के डॉक्टर संजय कुमार एवं डॉ ओम के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, भंडरा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता सप्ताह भंडरा प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता सप्ताह के तहत रविवार को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने, शौच मुक्त स्थिति में स्थायित्व बनाए रखना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था करना, सिंगल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, शादी विवाह या कोई भी उत्सव में पत्ता या मिट्टी से बने सामग्री या बर्तनों का उपयोग करने, पानी एवं मिट्टी को दूषित होने से बचाने, कपड़ा का थैला उपयोग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक को जमीन में फेंकने या जलन की मनाही करते हुए प्लास्टिक पृथ्कीकरण केंद्र में भेजना, मुख्य बिंदु है। प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में सभी कर्मियों ने शपथ ली। साथ ही प्रखंड परिसर में कर्मियों के द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता साफ-सफाई हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। स्वच्छता को अपनाकर हम अपने जीवन को निरोग बना सकते हैं। सभी लोगों को अपने आसपास के माहौल को साफ एवं स्वच्छ रखना चाहिए। इस दौरान बीएचओ मनोज कुमार, एलईओ नीता सरकार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी नव प्रभात कुजूर, अंचल कर्मचारी अर्जुन प्रजापति सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। 1 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती की पूर्व संध्या और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वार्ड 11 के पोस्टल डिपार्टमेंट और पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान चलाया। भारी बारिश के बीच आज वार्ड क्षेत्र के जेसी रोड, पीएनटी कॉलोनी, बिराज नगर, नवीन मित्रा रोड और के एम मल्लिक रोड आदि क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में चीफ पोस्टमास्टर जनरल राकेश कुमार, डीडीजी शैलेंद्र त्रिवेदी, एसएसपीओ उदय भान सिंह, नगर निगम के वार्ड सुपरवाइजर नैयर नयाज, प्रेम रंजन, लखन कुमार सहित पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मी शामिल थे। उक्त जानकारी निवर्तमान पार्षद के सहयोगी सदाम कुरैशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
क्लोरोफिल स्कूल में गांधी जयंती पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजनटीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया में प्री प्राइमरी के छोटे बच्चों की शिक्षा में अग्रणी महाराणा प्रताप चौक स्थित क्लोरोफिल स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया।इसमें छोटे-छोटे बच्चे गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के लिबास में आये थे। छोटे बच्चों ने गांधीजी पर बनाया हुआ सबसे लोकप्रिय गीत "दे दी हमें आजादी बिना खडग, बिना ढाल" पर एक बहुत ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।प्राइमरी क्लास के बच्चों ने गांधीजी और शास्त्रीजी की तस्वीर को अपने हाथों से कैनवास पर पेंसिल और रंगों की सहायता से उकेरा। कुछ बच्चों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के स्लोगन "जय जवान, जय किसान" "सत्य और अहिंसा" को भी अपने चार्ट पेपर पर लिखकर दर्शाया। क्लास 1 के बच्चों ने कविता पाठ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और क्लास 2 के बच्चों ने सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल की प्रिंसिपल कंचन अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुलगना, नफीसा, एकता, कृति, आंचल, दिव्या, रूपम, अलका, संतोष, सीमा जैन एवं पंकज सहाय की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में प्रीतेश, तोसानी, अशफ मिराज, मान्या कुमारी, रूतांश वर्मा, आराध्या कुमारी, रौनक राज, लिहान अरोरा, आरोही सिंह, सिद्धि राज, श्रेयांश कुमार व अन्य कई बच्चे मौजूद थे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य रथ यात्रा के कोडरमा पहुंचने पर झुमरी तिलैया में विभिन्न समाज के लोगों ने अलग-अलग जगह पर स्वागत किया। इस क्रम में साहू समाज महिला समिति के द्वारा शौर्य रथ यात्रा की पूजा-अर्चना की गयी। महिलाओं ने रथ की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि यह सनातन धर्म के लिए बहुत अच्छी पहल है इससे हर समाज के लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। मौके पर अनीता गुप्ता, सारिका गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, बबीता गुप्ता, नीलू आर्य, पूजा आर्य, प्रियंका, शोभा, सरिता देवी, सविता गुप्ता, निक्की देवी, रूपा देवी, मोनी देवी, सुभाष कुमार गुप्ता, मनोज साव समेत कई लोग मौजूद थे। दूसरी और गांधी स्कूल मोड पर अहिरन समाज के लोगों ने भी इस रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.