टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव के एनसीसी के तीस कैडेटों ने आज डीएवी कपिल देव परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आज गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एनसीसी के कैडेटों ने विद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी दयानंद तथा महात्मा एन डी ग्रोवर जी की मूर्ति की भी साफ सफाई की। एनसीसी के सीटीओ विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि एनसीसी के बच्चे आगे भी सफाई के काम से जुड़े रहेंगे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
स्वच्छता अभियान पर मंच ने किया कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन नई दिल्ली राजपथ पर शुरू करते हुए 2014 में कहा था कि एक स्वच्छ भारत के द्वारा देश मैं महात्मा गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें अपनी सर्वोचना श्रद्धांजलि दे सकते हैं। 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं स्वतंत्रता का अमृत काल के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए रांची कचहरी रोड स्थित वेंडर मार्केट के पास का डस्टबिन का वितरण कर लोगों को जागरूक किया। राहगीरों को यह भी बताया गया की रास्ते में चलते हुए खाकर गंदगी को यू रोड पर ना फेक वह डस्टबिन में जमा कर उचित स्थान पर इसका निष्पादन करें। इस कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक सरावगी थे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व अध्यक्ष मनीष लोघा, अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव विकास गोयल, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, अखिल टिकमानी, शरद दरगढ़, अंशु भारती अपनी सहभागिता देकर आज के स्वच्छ भारत कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता रमन बगड़िया ने दी।
अग्रवाल सभा का स्थापना दिवस, शास्त्री एवं गांधी जयंती अग्रवरिष्ठजनों का सम्मान समारोह सम्पन्नटीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा, रांची का 47वां स्थापना दिवस समारोह, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती, पूर्व अध्यक्ष व मंत्रीगणों का सम्मान, 18वें वरिष्ठ अग्रजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच एवं सहभोज का भी आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार खेतान (उपाधीक्षक सदर अस्पताल, रांची) उपस्थित हुए। दीप प्रज्ज्वलन करते हुए डॉ खेतान ने महाराजा अग्रसेन को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया।मंचासीन मुख्य अतिथि डा अनिल कुमार खेतान, अध्यक्ष नंद किशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज कुमार चौधरी, जयंती संयोजक सज्जन कुमार पाडिया, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चंद बजाज हुए। पुष्पगुच्छ से डॉ खेतान जी का सम्मान नंद किशोर पटोदिया ने किया। मंच संचालन प्रमोद अग्रवाल ने किया एवं गांधी जी एवं शास्त्री जी के स्मरण में रघुपति राघव राजा राम एवं संत तूने कर दिया कमाल भजन की प्रस्तुति गोस्वामी जी ने किया तथा उर्मिला पड़िया एवं सहयोगियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष नन्द किशोर पटोदिया ने स्वागत भाषण दिया। नंद किशोर पाटोदिया ने पूर्व अध्यक्षगणों को व मनोज चौधरी ने पूर्व मंत्रीगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके पश्चात् वरिष्ठ अग्रजनों का सम्मान डॉ अनिल कुमार खेतान ने किया। साथ ही सभा में कार्यरत कार्यरत कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।आज के वरिष्ठ अग्रजन सम्मान समारोह में कुल 16 महिला एवं 11 पुरुष वरिष्ठ अग्रजनो को शॉल, स्मृति चिह्न एवं धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अग्रजन- गीता डालमिया, शंकर लाल भारतीय, शकुंतला देवी भारतीय, अरुण कुमार खेमका, पुष्पा देवी तुलस्यान, शकुंतला देवी पोद्दार, गायत्री देवी पोद्दार, विजय कुमार सराओगी, गीता देवी सराओगी, बनारसी देवी, सुधा रानी, मदन गोपाल अग्रवाल, लक्ष्मी देवी नर्सरिया, ओम प्रकाश ओडूकिया, मीरा अडूकिया, शारदा देवी पोद्दार, शीला देवी मुरारका सावर प्रसाद अग्रवाल, हरिप्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद बुधिया, मंटू बुधिया, सुमित्रा देवी सराफ, नारायण प्रसाद अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, परमेश्वरी देवी केडिया।नागरमल मोदी सेवा सदन से आये हुए डॉक्टरों की टीम में डॉ जय पलक, डॉ केपी दारूका, डॉ एके सिंह, डॉ रमेश बजाज, एवम डॉ नंदिता अग्रवाल, उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री मनोज चौधरी ने दिया।सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाडोदिया, रतनलाल बंका, चंडी प्रसाद डालमिया, सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र केडिया, ललित कुमार पोद्दार, विश्वनाथ जाजोदिया, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, अशोक नारसरिया, विनोद कुमार जैन तथा सभा के पूर्व मंत्रीगण श्याम सुंदर बजाज, छोटे लाल जैन, प्रमोद कुमार अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, मंजीत जाजोदिया को सम्मानित किया गया।अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर दीपेश निराला, अजय डीडवानिया, नरेंद्र नेवटिया, प्रभाकर अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अमर अग्रवाल, सुनील पोद्दार,नरेश बंका, रामाशंकर बगड़िया, सुरेश चौधरी, शिवभाव सिंहका, किशन अग्रवाल आनंद जालान, हनुमान बेडिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, किशन पोद्दार, राजकुमार मित्तल, संजय सर्राफ एवं अग्रवाल महिला समिति की रूपा अग्रवाल, रीना सुरेखा, नीरा बथवाल, मंजू केडिया, अनसूया नेवटीया, बीना मोदी, छाया अग्रवाल एवं कई सदस्यो सक्रिय रूप से शामिल हुए। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
गवर्नर बोले हमें आप पर गर्व हैटीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने प्रधान सचिव डॉ निधि मदन कुलकर्णी से कहा है कि हमें आप पर गर्व है। राज्यपाल ने डॉ कुलकर्णी को गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया। मालूम हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने हवाई जहाज में हजारीबाग के एक बच्चे की जान बचायी थी। 30 सितंबर को रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 16 माह के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। बच्चों के माता-पिता बेहद परेशान उठे। तभी फ्लाइट में घोषणा की गयी कि एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है। अगर विमान में कोई डॉक्टर मजबूत मौजूद मौजूद है तो बच्चे की मदद करें। डॉ कुलकर्णी तत्काल अपनी सीट से उठे और उसे बच्चों के पास पहुंचे। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से बातचीत की। बच्चों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उसकी जांच की। बच्चों की मां से पूछा कि क्या उसे कुछ दवाइयां देती है। बच्चे की मां ने उन्हें सारी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के पास जो दवाई उपलब्ध थी बच्चों को खिलायी गयी। साथ ही विमान में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बच्चे का उन्होंने उपचार किया। थोड़ी देर में बच्चे को आराम मिला और उसके माता-पिता के साथ विमान में मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।राज्यपाल ने किया सम्मानित राज्यपाल को जब इस बात की जानकारी मीडिया से हुई, तो रविवार को उन्होंने अपने प्रधान सचिव को सम्मानित किया। राजभवन ने राज्यपाल के साथ डॉ नितिन मदन कुलकर्णी की तस्वीर ट्वीट कर यह जानकारी दी। राज्यपाल ने डॉ कुलकर्णी को शॉल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इसका फोटो भी ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा आपके इस नेक कार्य पर मुझे गर्व है। यह मानव सेवा को प्रदर्शित करता है। आपकी तत्परता से एक बच्चे की जान बचाने में जो मदद मिली, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। आपके द्वारा किए गए कार्य मानवता की सेवा की दिशा में अन्य के लिए अनुकरणीय है।
भारत ने धरती मापी, चांद को साधा, अब सूरज की बारी है : पद्मश्री अशोक भगतडा कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस में बालक वर्ग में सोमा उरांव रहे प्रथमबालिका वर्ग में नीमा कुमारी को मिला पहला स्थानविकास भारती, बिशुनपुर के द्वारा आयोजित हुई 35वीं डा कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेसरेस में बालक वर्ग के 290 और बालिका वर्ग से 27 प्रतिभागियों ने लिया भागलोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान से जतरा टाना भगत स्मारक चिंगारी बिशनपुर तक 51 किलोमीटर का हुआ रेसटीम एबीएन, लोहरदगा। विकास भारती, बिशुनपुर के द्वारा 35वें डा कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस का आयोजन रविवार को लोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान से जतरा टाना भगत स्मारक चिंगारी बिशनपुर तक किया गया। रेस कुल 51 किलोमीटर का रहा। इसमें बालक वर्ग के 290 और बालिका वर्ग से 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया।बालक वर्ग में प्रथम स्थान सोमा उरांव को प्राप्त हुआ। द्वितीय तेतरू गोप, तृतीय बुधेश्वर उरांव, चतुर्थ निरल बेक, पंचम अर्पित कुज़ूर, छठा स्थान योगेंद्र लोहरा, सातवां सुमित उरांव, आठवां लकड़ा रोशन, नौवें स्थान पर किशोर उरांव और दसवें स्थान पर मनीष गोप रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर नीमा कुमारी रहीं। द्वितीय सझो कुमारी, तृतीय नेहा टोप्पो, चतुर्थ सीता कुमारी, पंचम स्थान पर फूलकुमारी, छठे स्थान पर मनिका उरांव, सातवें स्थान पर मनीषा कुमारी, आठवें स्थान पर नीलम टाना भगत, नौवें स्थान पर दुलारी मिंज और दसवें स्थान पर स्नेहा तिर्की रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विकास भारती सचिव पद्मश्री अशोक भगत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान पार्षद और विकास भारती के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गुमला के पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव ने संयुक्त रूप से की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि निरंतर यह आयोजन विकास भारती के द्वारा किया जा रहा है। जिससे लोहरदगा और गुमला जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों में झारखंड के महान आंदोलनकारी जतरा टाना भगत और स्वर्गीय कार्तिक उरांव के व्यक्तित्व से एक नया उत्साह का संचार होता है। भारत के अमृत काल में प्रवेश का यह वर्ष है। जिसमें भारत की ऊंचाइयां बुलंदी पर है। जल्द ही भारत भी विश्व शक्ति के रूप में स्थापित होगा। भारत ने धरती मापी, चांद को साधा अब सूरज की बारी है।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि बिखरी हुई शक्तियों को एकत्रित करके झारखंड की शक्ति के रूप में स्थापित करने का कार्य विकास भारती के द्वारा साइकिल रेस और मैराथन दौड़ के माध्यम से वर्षों से किया जा रहा है। इसका उपयोग भारतवर्ष के अमृत काल के महोत्सव पर देश और समाज को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाकर करना है। जिस प्रकार डा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज में ऊंची शिक्षा अर्जित करके देश और विदेश में झारखंड का नाम रोशन किया। अपने स्वधर्म और संस्कृति के लिए जागरूकता लाने का कार्य किया। उनसे प्रेरणा लेकर हम सबों को भी संगठित रहने और बेहतर शिक्षा लेकर देश और समाज का कार्य करना चाहिए। जतरा टाना भगत के सपनों को साकार करने के लिए आज की युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। कार्यक्रम का संचालन विकास भारती बिशनपुर के क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र कुमार मंडल और धन्यवाद ज्ञापन विकास भारती बिशनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व सदस्य बिहार विधान परिषद प्रवीण कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम में विकास भारती बिशुनपुर के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, पूर्व संयुक्त सचिव भिखारी भगत, वनवासी कल्याण आश्रम के कृपाशंकर सिंह, बिंदेश्वर उरांव, सुधीर अग्रवाल, बाल कृष्ण सिंह, डा विवेक मधुर, नारायण अग्रवाल, अजय पंकज, सचिन किसलय, रमेश दसौंधी, सूरज दसौंधी, वीरेंद्र कुमार, शिव शंकर सिंह, प्रवीण भारती, कलावती देवी, प्रकाश महतो, दीपक कुमार, प्रचारक प्रणव पाठक, राम स्वारथ महतो, देवेंद्र महतो, पंकज सिंह, डा संतोष गुप्ता, मोनू पोद्दार, देवेंद्र महतो, देवेंद्र मंडल, जयराम उरांव, मिथुन तमेडा, उमेश सिंह, श्रील प्रणीत, दिव्यांशु शौर्य आदि मौजूद थे।
आगामी 3 अक्टूबर को शौर्य जागरण रथ का जय श्री राम समिति द्वारा लोहरदगा मे होगा भव्य स्वागत टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा गुदरी बाजार स्थित मुद्रिका बैंक्विट हॉल में रविवार को जय श्रीराम समिति की बैठक समिति अध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में की गयी। आयोजित बैठक में जिला संरक्षक रोहित साहू, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, रितेश साहू मौजूद थे। राजीव रंजन, रोहित साहू,रितेश साहू, इंदिरा प्रधान,सुनील अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी को संबोधित किया बैठक में नगर कमेटी का विस्तार एवं अदानी 3 अक्टूबर को अयोध्या से आ रहे रथ को लेकर खास परी चर्चा की गयी। बैठक की शुरुआत नगर कमेटी के बने नए 10 नगर पदाधिकारी कमलेश कुमार, अक्षय करुआ, रितेश सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष, देवजीत कसेरा, ओम कुमार, सुजल सहानी, आशीष वर्मा, दिग्गज सिंह को नगर उपाध्यक्ष, गौरव चन्द्रवंशी को संगठन मंत्री एवं नीरज साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया।साथ ही जिला कमेटी में बदलाव करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रदीप साहू को अतिरिक्त प्रभार देते हुए जिला महामंत्री बनाया गया एवं बजरंग करूवा, चंदन साहू, अभिषेक कुमार उर्फ सूर्या को जिला मंत्री का जिम्मेवारी सोपा गया जिसका स्वागत जिला समिति एवं संरक्षकों के द्वारा किया गया। 3 अक्टूबर को अयोध्या से आ रहे हैं रथ का भव्य तरीके से स्वागत की तैयारी पर रणनीति बनायी गयी। अध्यक्ष राजीव रंजन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा की जय श्रीराम समिति के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ रहा है। ज्ञात हो की समिति एक सामाजिक एवं धार्मिक के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी काम करती है बैठक का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो ने किया।मौके पर जिला ध्यक्ष राजीव रंजन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, ओम महतो, हेमंत वर्मा जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव, प्रदीप साहू,विक्की कसेरा, अनुज कुमार जिला कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद जिला महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान कार्यकारी अध्यक्ष संगीता कुमारी, पूर्णिमा देवी, गौरी देवी नगर अध्यक्ष दीपक साहू नगर महामंत्री सुशील पटनायक, नगर मंत्री निखिल कुमार, सूरज सिंह, विष्णु साहू, कौशिक मेहता, संजय कुमार, जीवन महतो, सत्यम कुमार, अभय कुमार, आशीष रजक, अमन कुमार,नीरज कुमार, उदय कुमार, आकाश मेहता, प्रियांशु वर्मा, विक्की कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे l
अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा क़ी बैठक सह सम्मान समारोह आयोजितटीम एबीएन, लोहरदगा। अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा क़ी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक- सह- सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को थाना टोली में स्थित राय साहब बलदेव साहू- शिव प्रसाद साहू स्मृति भवन -धर्मशाला में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का उदघाटन राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा किया गया। इस मौके पर रास सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि चंद्रवंशी समाज सदा ही बुराइयों से लड़ा है। सत्य का साथ दिया है। सामाजिक सौहार्द बनाने में चंद्रवंशी समाज क़ी भूमिका सकारात्मक रही है। चंद्रवंशी समाज के उत्थान के लिए सहयोग के रूप में अपने सांसद मद से विवाह भवन बनाने क़ी घोषणा की है।चंद्रवंशी समाज क़ी राष्ट्रीय कार्यक्रम में लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि चंद्रवंशी समाज देश के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट जरासंघ महाराज के वंसज है, जो हमेशा निडरता और साहसिक कार्यों के लिए प्रसिद्धि रहे हैं। विपरीत स्थिति की वजह से वह आज अति पिछड़े वाली स्थिति में हैं। उनकी हक़मारी क़ी जा रही है। मैं चंद्रवंशी समाज के साथ हूं। उनकी हक़मारी के विरुद्ध लड़ाई में साथ हूं।चंद्रवंशी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए अपने संसदीय कोष से धर्मशाला निर्माण क़ी घोषणा करता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार आज़ाद ने कहा क़ी चंद्रवंशी समाज क़ी घोर उपेक्षा की जाती रही है, लेकिन अब चंद्रवंशी समाज जागरूक हो गया है और अब भिक्षा नहीं रण होगा। चंद्रवंशियों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा।इस अवसर पर झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा क़ी झारखण्ड के चंद्रवंशी समाज को हासिये में डालने का प्रयास निंदनीय है, सीएनटी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर झारखण्ड सरकार को विचार करना चाहिए। जो आदिवासी समाज को सीएनटी का लाभ दिया गया है। यह लाभ पूर्णतः चंद्रवंशी समाज को भी मिलना चाहिए। कई जिलों में चंद्रवंशी समाज का आरक्षण समाप्त किया गया है, यह निंदनीय है इसकी लड़ाई लड़ी जायेगी।झारखण्ड महिला अध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा क़ी महिलाओं क़ी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने क़ी आवश्यकता है, शिक्षित समाज ही विकास क़ी नींव बनाती है। निश्चय वर्मा ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे आने की जरूरत है, उनका सहयोग समाज के पिछड़ेपन को दूर करने शिक्षित बनाने में सहयोग करेंगे।इस अवसर पर सर्वसम्मति से लोहरदगा जिला कमेटी का विस्तार किया गया। छह महीनों के भीतर वोटिंग द्वारा चुनाव कराने का निर्देश दिया गया। लोहरदगा अध्यक्ष के रूप में दुबराज वर्मा, जिला महामंत्री रितेश वर्मा उर्फ़ कुणाल वर्मा तथा वरीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ राम को बनाया गया है।इस अवसर पर डॉ आकाश वर्मा, रोहिणी वर्मा, क्षितिज वर्मा, अरविन्द वर्मा, अंकुर वर्मा, आंचल वर्मा, अनुराधा वर्मा, संजना वर्मा, को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अवनी वर्मा, अमित वर्मा और किशोर वर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय और माया देवी को सिलाई प्रशिक्षक के सराहनीय कार्य करने पर देकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन राजकुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कमिटी के सुरेंद वर्मा, सुरेश सिंह, प्रियरंजन उर्फ़ डिम्पल, अनूप कुमार, ओह्म प्रकाश सिंह, परसु राम, जितेंद्र उर्फ़ गुड्डू चंद्रवंशी, उदय चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, सुरेश चंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, बिनोद वर्मा, रमेश वर्मा, राजेंद्र सिंह उर्फ़ रंजू, रिंकू वर्मा, जगन्नाथ राम, रितेश चंद्रवंशी, मनोज वर्मा, रेखा वर्मा, किरण वर्मा,अनीता वर्मा, अजय वर्मा, हर्षित वर्मा, शकुंतला वर्मा, ह्रितिक वर्मा, नीलम वर्मा, उषा कुमारी, रतन वर्मा, मौसमी वर्मा,पुतुल वर्मा, मनोज वर्मा, रीना देवी, राजू वर्मा, शांटू वर्मा, पूजा वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, नितिन वर्मा, संजय वर्मा, दीपक वर्मा, रवि वर्मा, गोपाल राम वर्मा, कमल किशोर वर्मा, प्रमोद वर्मा, उषा देवी, किशोर वर्मा, रितेश वर्मा, पूजा वर्मा, मनीषा देवी, मिथलेश वर्मा, सीता देवी, मोनिका कुमारी, आशीष वर्मा, संजय वर्मा, आदि सैकड़ो चंद्रवंशी समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।
भव्य समारोह में गीता महात्म्य का नागपुरी अनुवाद और राजेंद्र प्रताप देव द्वारा लिखित गीता महातम का विमोचन200 लोगों को नि:शुल्क दिये गये पुस्तकटीम एबीएन, लोहरदगा। श्री गीता जी को वेदों और उपनिषदों का सार माना जाता हैं, जो लोग वेदों को ज्ञान प्राप्त करने में असमर्थ है, वह गीता को पढ़कर भी ज्ञान की प्राप्ति कर सकते है। गीता श्रेष्ठ विद्या और ब्रह्म रूप है।गीता महात्म्य के झारखंड में नागपुरी अनुवाद गीता कर महात्म्य समेत पुस्तक का रविवार को विमोचन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद समीर उरांव कही।वह आराहांसा गांव के 88 वर्षीय लाल राजेंद्र प्रसाद देव द्वारा नागपुरी में अनुवादित और लिखित गीता महात्म्य का अन्य अतिथियों के साथ विमोचन करने के बाद लोहरदगा के महादेव टोली स्थित देवकुंज में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने बताया कि लाल राजेंद्र प्रताप देव ने झारखंड और इस क्षेत्र की जनभाषा नागपुरी में गीता महात्म्य लिखकर न केवल गीत के भाषा को सरल ढंग से प्रस्तुत किया है, बल्कि जिन्हें संस्कृत और हिंदी समझने में कठिनाई महसूस करते हैं। उन्हें गीता महात्म्य को सरलता बताने का काम किया है। हम उनके इस कृति के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। सांसद श्री भगत ने कहा कि गीता हमारे जीवन के तमाम आयाम का वैज्ञानिक प्रबंधन सीखना है उन्होंने हनुमान चालीसा के चौपाई का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें अपने ज्ञान विज्ञान को जानने के लिए सूक्ष्म रूप से लेकर विराट रूप में प्रकट होने की विधा बताता है।नागपुरी भाषा में गीता को अनुवाद कर पुस्तक लिखने वाले लाल राजेंद्र प्रताप देव ने इस मौके पर कहा कि गीता न सिर्फ जीवन का सही अर्थ समझाती है, बल्कि परमात्मा के अनंत रूप से हमें रुबरु कराती है। इस संसारिक दुनिया में दुख, क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या आदि से पीड़ित आत्माओं को गीता सत्य और अध्यात्म का मार्ग दिखाकर मोक्ष की प्राप्ति करवाती है।विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि गीता का अध्ययन तो हमने नहीं किया है, पर श्रवण किया है। उसे यह सिख मिलता है, की हमें कर्म करना चाहिए, फल की चिंता नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता को वेदों और उपनिषदों का सार माना जाता हैं, जो लोग वेदों को ज्ञान प्राप्त करने में असमर्थ है, वे गीता को पढ़कर भी ज्ञान की प्राप्ति कर सकते हैं।गुमला के पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव ने कहा कि गीता न सिर्फ जीवन का सही अर्थ समझाती है बल्कि परमात्मा के अनंत रूप से हमें रुबरु कराती है। इस संसारिक दुनिया में दुख, क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या आदि से पीड़ित आत्माओं को गीता सत्य और आध्यात्म का मार्ग दिखाकर मोक्ष की प्राप्ति करवाती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद मदन मोहन पांडेय ने कहा की सब विचारों से भरा व्यक्तित्व हमेशा समय का सदुपयोग करता है। उसका अनुपम उदाहरण लाल राजेंद्र प्रसाद देव ने गीता के नागपुरी संस्करण लिखकर किया है धरती छोड़ने से पहले हर सदविचार वाले व्यक्ति को ऐसा कर्म करना चाहिए जो भविष्य की कृति बना रहे। स्वागत भाषण रामचंद्र गिरी और धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर देव ने किया।मौके पर अन्य लोगों के अलावा कार्यक्रम में भिखारी भगत, पूर्व प्रिंसिपल प्रो परमानंद प्रसाद, राजकिशोर महतो, दिलीप देव, डॉ एसएन सहाय, डॉ टी साहू, अजय कुमार पंकज, पारस पांडेय, वीके बालान्जिनप्पा, परमेश्वर साहू, लाल कृष्ण नाथ शाहदेव, विश्वजीत शाहदेव, विनोद राय, परमेंद्र सिंह, धनेश्वर महतो, राजेश्वर पांडेय, रामविलास सिंह, नागेंद्र सिंह, सेनगुप्ता, नंदलाल महतो, समेत बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक और गीता प्रेमी मौजूद थे।
सीआरपीएफ 158 बटालियन लोहरदगा मुख्यालय के बटालियन कमांडेंट की अगुवाई में 120 जवानों ने बड़ा तालाब के घाटों की सफाई कीपूरे कचरे का डिस्पोजल किया, घाट में टूटे-फूटे स्थान का मरम्मत कियाटीम एबीएन, लोहरदगा। एक अक्टूबर रविवार को भारत सरकार तथा सीआरपीएफ महानिदेशालय के निर्देशानुसार 158 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों द्वारा लोहरदगा स्थित बड़ा तालाब के घाटों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान साफ-सफाई कार्यक्रम चलाया गया। एक घंटा चले इस स्वच्छता अभियान के दौरान 120 जवानों ने बड़ा तालाब के पूरे पूर्वी महादेव घाटों जहां पर की लोहरदगा जिले के नागरिक अपने विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए आते हैं। वहां पर तमाम वो जगह जो टूटी थी उनको रिपेयर किया गया। बड़ी बात है कि पूरे कूड़ा करकट को निकाल करके उनको कूड़ा डिस्पोजल की निर्धारित जगह पर उसको डिस्पोज किया गया। इस पूरे स्वच्छता ही सेवा अभियान में 158 सीआरपीएफ के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी इसमें भाग लिया। इस स्वच्छता ही सेवा अभियान को एक सफल कार्यक्रम बनाया, इस स्वच्छता अभियान के बाद स्थानीय जनता द्वारा इस कार्य की काफी प्रशंसा की गयी। कमांडेंट राहुल कुमार ने यह भी आशा जतायी कि इस प्रकार के अभियान से लोगों में प्रेरणा जागृत होगी। वह भी अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई रखेंगे। इस प्रकार एक दिन ऐसा भी आयेगा, कि पूरा देश कूड़ा करकट से मुक्त हो जाएगा और चारों तरफ स्वच्छता रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों को इस अभियान में 158 बटालियन सीआरपीएफ का सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.