Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
मारवाड़ी सहायक समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को दी बधाई
Published / 2023-10-03 18:30:11
मारवाड़ी सहायक समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, प्रवक्ता संजय सर्राफ, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री ललित कुमार पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने मारवाड़ी सहायक समिति के सत्र 2023- 2025 के निर्वाचन में विजयी हुए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार  मनोज चौधरी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हुए कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व  में मारवाड़ी सहायक समिति का चौमुखी विकास हो एवं समिति प्रगति के पद पर अग्रसर  रहे। तथा सामाजिक कार्यों मे भी तेजी आयेगी। मनोज चौधरी अग्रवाल सभा के सचिव पद पर भी आसीन हैं। उनकी टीम में विजयी हासिल करने वालों में उपाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, एवं कौशल राजगढ़िया,सचिव रमन बोढा, उप सचिव अजय डीडवानिया एवं विजय कुमार खोवाल, कोषाध्यक्ष किशन कुमार पोद्दार, एवं 20 कार्यकारणी सदस्य शामिल है। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कोडरमा : नौ से 14 अक्टूबर तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष 5.0
Published / 2023-10-03 18:26:45
कोडरमा : नौ से 14 अक्टूबर तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष 5.0

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का तीसरा राउंड के संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, दिये जरूरी दिशा-निर्देशटीम एबीएन, कोडरमा। सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का तीसरा राउंड 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलाया जायेगा, जिसमें 0-5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों तथा गर्भवती महिलाएं का टीकाकरण पूर्ण किया जायेगा। इस हेतु समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रखंडों में विशेष कैंप लगाकर चिह्नित सभी बच्चों और गर्भवती महिलाएं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रखंड स्तर पर एक कलस्टर बनाते हुए सभी एएनएम और आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।  साथ ही इस अभियान के संपन्न होने के उपरांत टीकाकरण दिवस के दिन किये जाने वाले कार्यों का कार्यशाला के माध्यम से सभी एएनएम को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया ताकि उनके द्वारा एमसीपी कार्ड एवं अन्य रिपोर्टिंग प्रपत्र का अच्छे तरीके से संधारण किया जा सके। इस कार्यक्रम में छूटे हुए बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं अपने निकटतम केन्द्र पर टीकाकरण की सुविधा प्राप्त करने हेतु सेल्फ रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध https://uwinselfregistration.mohfw.gov.in/  पर लॉगिन कर सकते हैं। फलेरिया मुक्ति को लेकर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक चलाये जाने वाला नाईट ब्लड सर्वे कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में किसी तरह कि दिक्कतें आने पर संबंधित क्षेत्र के थाना से सहयोग लेंगे। मौके पर उप विकास आयुक्त ऋतुराज, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनोज कुमार, कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

आयुक्त ने निरीक्षण में जलदाग मौजा की भूमि को प्रथमदृष्टया जंगल झाड़-किस्म का पाया
Published / 2023-10-03 18:25:18
आयुक्त ने निरीक्षण में जलदाग मौजा की भूमि को प्रथमदृष्टया जंगल झाड़-किस्म का पाया

आयुक्त ने जलदाग मौजा के जंगल-झाड़ी भूमि के अवैध हस्तांतरण के संबंध में किया था निरीक्षणटीम एबीएन, पलामू। आयुक्त मनोज जायसवाल ने लातेहार जिला अंतर्गत एनएच-75 पथ के किनारे जलदाग मौजा के 50 एकड़ जंगल-झाड़ी भूमि को प्रथमदृष्टया जंगल-झाड किस्म का पाया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित खबर पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने 30 सितंबर 2023 को लातेहार अंचल के जलदाग मौजा के 50 एकड़ जंगल- झाड़ी किस्म भूमि के अवैध हस्तांतरण/ नामांतरण के संबंध में स्थल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में प्रथमदृष्टया उन्होंने अद्यतन तिथि तक जंगल-झाड़ किस्म का पाया। वहीं यहां घने वृक्ष एवं झाड़ इत्यादि उगे हुए हैं तथा इनके बीच से ही चारदिवारी का निर्माण कर गेट लगाया गया है जो विगत कुछ माह पूर्व ही लगाया गया प्रतीत हुआ। स्थल निरीक्षण के उपरांत आयुक्त ने लातेहार अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर भूमि से संबंधित अभिलेख व दस्तावेजों का भी अवलोकन किया।  आयुक्त ने लातेहार उपायुक्त को अपने स्तर से इसकी समीक्षा करते हुए संबंधित भू-खंडों के निबंधन एवं नामांतरण के संबंध में एक तार्किक आदेश पारित करने एवं उक्त आदेश के आलोक में निबंधन/ नामांतरण के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। विदित हो कि खतियान में गैरमजरूआ मालिक जंगल-झाड़ी किस्म के रूप में दर्ज भूमि के हस्तानांतरण एवं नामांतरण के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार व झारखंड सरकार के समय-समय पर निर्गत आदेशों से उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके अक्षरश: अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान लातेहार के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखर कुमार, लातेहार अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, अंचल निरीक्षक उदल राम, राजस्व उप निरीक्षक मनोज बेक आदि उपस्थित थे।

भारी बारिश ने बढ़ाया डैमों का जलस्तर
Published / 2023-10-02 23:31:50
भारी बारिश ने बढ़ाया डैमों का जलस्तर

पतरातू डैम का बढ़ा जलस्तर; इन इलाकों में बाढ़ का अलर्टएबीएन न्यूज नेटवर्क, पतरातू/ रामगढ़। पतरातू डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके चलते रामगढ़ जिले में सोमवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी क्योंकि बढ़ते जलस्तर के कारण पतरातू बांध के गेट खोले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गेट खुलने से नलकारी और दामोदर नदियों का जलस्तर बढ़ जायेगा, जिससे नदियों के किनारे बसे हुए निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इसको लेकर कुछ इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी है। पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा हुआ है लेकिन अभी तक इसके गेट नहीं खोले गये हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सुबह 11 बजे बांध का जलस्तर 1,326.5 आरएल था और उसमें पानी बढ़ रहा है। आमतौर पर जलस्तर के 1,328 आरएल होने पर गेट खोल दिये जाते हैं। गेट खुलने के बाद दो नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

भारत विकास परिषद ने कराया भारत को जानो प्रतियोगिता
Published / 2023-10-02 22:19:04
भारत विकास परिषद ने कराया भारत को जानो प्रतियोगिता

जूनियर में डीएवी और सीनियर में शिवतारा स्कूल बना चैंपियन टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर दो वर्गों में विभाजित था। जूनियर वर्ग में 7 और सीनियर वर्ग में 11 स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों से 8-8 राउंड सवाल पूछे गए थे। सर्वाधिक जवाब देने वाले स्कूलों को विजेता घोषित किया गया। जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल को प्रथम, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर को द्वितीय और सेक्र्रेड हार्ट स्कूल को तृतीय स्थान मिला। जबकि सीनियर वर्ग में शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर को प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल को द्वितीय और सेक्रेड हार्ट स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा भारत विकास परिषद महिला विंग की जूही दास गुप्ता ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन आदर्श मिडिल स्कूल कोडरमा के हेड मास्टर अश्विनी कुमार तिवारी और भारत विकास परिषद के प्रांतीय ग्रामीण विकास प्रमुख छोटेलाल पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। स्कोर के रूप में प्रभात कुमार थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव रामप्रवेश पांडेय, स्थानीय शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष जयंती सेठ, संतोष कुमार सिन्हा, सचिव कैलाश राणा, पूर्व अध्यक्ष राम रतन महर्षि, बैजनाथ प्रसाद यादव थे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से भारत माता और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शुरू हुआ प्रतियोगिता का दौर जो लगभग तीन घंटे तक चलता रहा। निर्णायक की भूमिका में शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के रमेश उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह, चंदवारा प्लस टू हाई स्कूल के हेड मास्टर और राधेश्याम शुक्ल, सेक्रेड हार्ट स्कूल के मनोज पांडेय थे। अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम रतन महर्षि ने परिषद के गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि यह समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य कर रहा है। वहीं प्रांतीय सचिव रामप्रवेश पांडेय ने कहा कि भारत विकास परिषद युवाओं में भारतीय संस्कृति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के बच्चों को प्रांत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मौके पर भारत विकास परिषद के सुनील कुमार  बड़गवे, अरुण कुमार सेठ, सरजू चंद्र शर्मा, नारायण सिंह, दीपक विश्वकर्मा, विशाल आनंद के अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में दोनों वर्ग के विजेताओं को अतिथियों ने बारी-बारी से बुलाकर ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया। धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय शाखा सचिव कैलाश राणा ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।

कोडरमा : बेहतर कार्य करनेवाले कर्मी सम्मानित
Published / 2023-10-02 21:18:33
कोडरमा : बेहतर कार्य करनेवाले कर्मी सम्मानित

नगर पंचायत कोडरमा में सफाई के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को नगर प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा ने किया सम्मानित टीम एबीएन, कोडरमा। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कोडरमा कार्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को 2 अक्टूबर गांधी जयंती समारोह के अवसर पर शशि शेखर सुमन नगर प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा के द्वारा कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यालय कर्मी- बालकृष्ण सिंह, पर्यवेक्षक - पवन कुमार, चालक- संजय कुमार, सफाई मित्र पुरुष- हीरामन, सफाई मित्र महिला- मीना देवी को सम्मानित किया गया। मौके पर नगर प्रबंधक अभिषेक प्रकाश, नगर मिशन प्रबंधक संजीत कुमार साहू, कनीय अभियंता हरी सोरेन, लेखपाल रामदेव कुमार साव, सुपरवाइजर सुरेश राम, सौरभ कुमार, सन्नी कुमार, संतोष कुमार एवं अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे।

सीएम ने जानी हॉकी स्टेडियम की हकीकत
Published / 2023-10-02 21:11:23
सीएम ने जानी हॉकी स्टेडियम की हकीकत

रांची के हॉकी स्टेडियम का सीएम ने किया निरीक्षणटीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की तैयारी जोरों पर है। यह आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होना है। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में इसका आयोजन होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में बिछायी गयी आधुनिक ब्लू टर्फ का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि स्टेडियम में अभी रेनोवेशन का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों की साफ-सफाई, पेंटिंग, स्टेडियम परिसर का रंग-रोहन, मैदान के अंदर और बाहर लगी एलईडी स्क्रीन को दुरुस्त करने और स्टेडियम में चिह्नित जगह पर स्पोर्ट्स पर्सन का फोटो लगाने, डिस्प्ले स्क्रीन को बड़ा करने सहित कई अन्य दिशा निर्देश दिये।

जामताड़ा : वज्रपात से तीन बच्चों समेत चार की मौत
Published / 2023-10-02 21:10:32
जामताड़ा : वज्रपात से तीन बच्चों समेत चार की मौत

आकाशीय बिजली के कहर से कराह उठा जामताड़ाटीम एबीएन, जामताड़ा/ रांची। झारखंड के जामताड़ा जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 210 किलोमीटर दूर नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को हुई। नारायणपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से 40 वर्षीय महिला और डेढ़ से सात साल के तीन बच्चों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट के छात्रों ने जानी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार की हकीकत
Published / 2023-10-02 21:08:24
इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट के छात्रों ने जानी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार की हकीकत

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को रांची विश्वविद्यालय के अंर्तगत इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट के छात्रों ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार का दौरा किया। इंस्टीट्यूट की ओर से छात्र कुमार रौशन, अंबेश चौबे, संजुक्ता बनर्जी तथा गरिमा पांडे उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम डालसा के सहयोग से संपन्न हुआ और जेल प्रशासन की ओर से रवि कुमार जी ने सहयोग किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 125,259