टीम एबीएन, रांची। सीएम सोरेन आज ईडी दफ्तर में पेश नहीं हुए। ईडी के 5वें समन के बाद भी सीएम पेश नहीं हुए। बता दें कि ईडी ने समन जारी कर आज सीएम सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन हाईकोर्ट गये हैं।सीएम ने याचिका दायर कर समन रद्द करने की मांग की है। अब सीएम याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग कर सकते हैं। पिछले चार समन पर भी सीएम सोरेन उपस्थित नहीं हुए थे। इससे पहले सीएम सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में समन के खिलाफ याचिका दायर की थी और सुप्रीम कोर्ट की सलाह के बाद हाई कोर्ट में ईडी की कार्रवाई के विरुद्ध याचिका दायर की है।ईडी के 5वें समन के बाद भी पेश नहीं हुए सीएमसीएम सोरेन ने केंद्र के इशारे पर ईडी के काम करने का आरोप लगाते हुए समन वापस लेने को कहा था। सीएम सोरेन का कहना है कि जनता के माध्यम से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे पहला समन ईडी ने 14 अगस्त को जारी किया था। इसके बाद 24 अगस्त के लिए दूसरा समन भेजा गया था। फिर नौ सितंबर के लिए तीसरा समन और 23 सितंबर ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए चौथा समन भेजा गया था। पांचवां समन कर चार अक्टूबर उपस्थित होने के लिए भेजा गया था।आज पलामू दौरे पर थे सीएमबताते चलें कि सीएम हेमंत सोरेन आज पलामू के दौरे पर थे। इस दौरान सीएम प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के पास 28 करोड़ की लागत से बने मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किये। मौके पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और मेधा डेयरी प्लांट के एमडी सुधीर कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 5 एकड़ की जमीन पर मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट बनाया गया है जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। मेधा डेयरी प्लांट से पलामू प्रमंडल के 25 हजार से ज्यादा पशुपालक किसानों को फायदा होगा। पलामू का मेधा डेयरी प्लांट राज्य का सातवां डेयरी प्लांट है।
गुमला के बिशुनपुर में 500 फीट नीचे खाई में गिरी ट्रक, दो की मौत, कई घायलटीम एबीएन, गुमला। जिला के बिशुनपुर प्रखंड में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नेतरहाट जाने के मार्ग पर जोहनडेरा में 500 फीट नीचे खाई में बॉक्साइट ट्रक गिर गयी है। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में एक बच्चा भी है। जबकि पांच लोग घायल हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। भारी बारिश के बीच बिशुनपुर व गुरदरी पुलिस खाई के नीचे उतरकर रेस्क्यू में लगे हुए हैं। ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय सेवा संघ अपनी मांगों को लेकर आज झारखंड मंत्रालय यानी प्रोजेक्ट भवन का घेराव कर सकता है। इससे सचिवालय की कार्य व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। चूंकि इसी इलाके में कई दूसरे सरकारी कार्यालय और उपक्रमों के दफ्तर भी हैं, जहां घेराव और प्रदर्शन से यातायात व्यवस्था बाधित हो सकती है। इसका विधि व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।ऐसे संभावित हालात से निपटने के लिए रांची सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी यानी एसडीओ ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। यह व्यवस्था धुर्वा गोल चक्कर से प्रोजेक्ट भवन के रास्ते हटिया स्थित चांदनी चौक तक की 200 मीटर की परिधि में लागू की गयी है।निषेधाज्ञा लागू क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर) कानून का उल्लंघन माना जायेगा। किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा के आयोजन पर रोक रहेगी।किसी तरह का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर) कानून का उल्लंघन माना जायेगा। किसी प्रकार के हरवे-हथियार जैसे- लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गडासा भाला लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर) गैर कानूनी होगा।किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को छोड़कर) कानून का उल्लंघन माना जायेगा। यह निषेधाज्ञा दिनांक आज (4 अक्टूबर) सुबह 8 बजे से रात 11बजे तक के लिए लागू रहेगी।
सदर थाने में हुई शांति समिति की बैठक में कार्रवाई पर बनी सहमतिएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार की शाम सदर थाने में एसडीओ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल के अध्यक्ष, सचिव के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। एसडीओ महेंद्र कुमार ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। जुलूस मार्ग में किन चीजों की आवश्यकता है, इस पर भी चर्चा की गयी। श्री कुमार ने कहा कि शोभा यात्रा पूर्व से निर्धारित मार्ग से ही गुजरेगी। नये मार्ग का चयन नहीं होगा। पूजा समिति के सभी सदस्यों की सूची अनुमंडल कार्यालय एवं थाने में जमा होगी। जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति माहौल खराब नहीं करेगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खरसावां। खरसावां के अंचल सभागार में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सीओ शीला उरांव की अध्यक्षता में पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सरकारी स्तर पर होने वाली दुर्गा पूजा व काली पूजा की तैयारी पर चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि 20 अक्टूबर से बेल्याधिवास के साथ दुर्गा पूजा शुरू हो जायेगी। बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा में सरकारी फंड से एक लाख 21 हजार रुपये खर्च हुए थे। इस वर्ष इसे बढ़ा कर एक लाख 25 हजार रुपये खर्च करने पर सहमति बनी। इसी तरह काली पूजा में भी पिछले वर्ष 55 हजार रुपये खर्च हुए थे। इस वर्ष इसे बढ़ा कर 60 हजार रुपये करने पर सभी ने सहमति दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। डोमचांच प्रखंड के नावाडीह पंचायत के जेरूआडीह गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र के निकट तकरीबन दो वर्षों से बंद खराब स्थिति में पड़ा हुआ पानी के जलमीनार को पंचायत के मुखिया ममता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि शंकर दास ने पहल करते हुए पुन: जलमीनार को बनवाकर सुचारू रूप से पानी की सप्लाई को चालू करवाया है। वहीं इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि शंकर दास ने बताया कि जलमीनार खराब हो जाने के कारण लोगों को काफी पानी समस्या से जूझना पड़ रहा था। जलमीनार के आसपास रहने वाले घरों के लोग काफी दूर से पानी अपने घर ले जाकर प्यास बुझाया करते थे। अब जाकर जलमिनार पूरी तरह से चालू हो चुका है। लोगों को अब कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा वहीं ग्रामीणों ने मुखिया ममता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि शंकर दास का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
झारखंड में 2 दिन से आफत की बारिश, कब रुकेगा पानी? टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बीते 48 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हुई। इसके चलते नदियों में तेज उफान है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच बारिश जनित अलग-अलग हादसों में पांच की मौत हो गयी। दो मौत बोकारो में हुई जबकि एक-एक मौत पलामू, रांची और गिरिडीह में हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी पश्चिमी भाग के सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हुई। सबसे अधिक गढ़वा में 191.5 मिली बारिश हुई। गढ़वा के अन्य जगहों पर भी 100 मिलीमीटर के करीब बारिश हुई। बारिश के कारण कारण हजारीबाग, पलामू समेत कई जगह कच्चे मकान गिर गये हैं। कई जगह पुलों से पानी गुजर रहा है। झारखंड के ऊपर बने कायम निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश हुई है। अगले 48 घंटे के दौरान पूरे राज्य में बारिश होगी। दक्षिण पश्चिमी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। -अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, झारखंड
टीम एबीएन, रांची। उत्क्रमित उच्च विद्यालय गेतलसूद में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर वहां रखे कंप्यूटर व टीवी की चोरी कर ली। चोरों ने तीन तालों को तोड़कर कंप्यूटर कक्ष में प्रवेश किया। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि चोरी की जानकारी मंगलवार को स्कूल खोलने के बाद मिली। पुलिस ने स्कूल जाकर मामले की छानबीन की।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आरआईटी के बीटेक के समेस्टर एवं डिप्लोमा की परीक्षा मंगलवार से जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में शुरू हुई। यह परीक्षा 18 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 4 पाली में परीक्षाएं ली जा रही है।पहले दिन बीटेक समेस्टर 2 की परीक्षा 9:30 बजे से 12:30 बजे में 72 छात्रों में 1 छात्र अनुपस्थित रहा, जबकि 2 बजे से 5 बजे तक बीटेक सेमेस्टर 4 की परीक्षा में 277 में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं डिप्लोमा समेस्टर परीक्षा 10 से 1 बजे तक संचालित हुई। इसमें 278 छात्रों में 1 छात्र अनुपस्थित रहा। वहीं एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। परीक्षा का निरीक्षण प्रभारी प्राचार्य डॉ मिथलेष उपाध्याय ने निरीक्षण किया और कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न करायी जायेगी। वहीं उन्होनें यह भी बताया कि चार वर्षीय स्नातक समेस्टर 1 सम सत्र 2023-27 के लिए कक्षाएं शुरू हो गयी है और साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होेनें बताया कि जिस विषय में रिक्त पद है उसमें नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इसमें मुख्य रूप से मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र प्रतिष्ठा आदि शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.