Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
लोहरदगा : रैफ ने शहरी क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
Published / 2023-10-05 22:32:55
लोहरदगा : रैफ ने शहरी क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

टीम एबीएन, लोहरदगा। 106 रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया। जिसके तहत अमला टोली, बड़ा तालाब, थाना चौक, जुरिया, रेलवे स्टेशन, बगड़ू रोड, अपर बाजार, मिशन चौक, बरवाटोली, सोमवार बाजार, राणा चौक, रेलवे साइडिंग, कचहरी मोड़, सुभाष चौक में फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा का अहसास कराया गया। मौके पर उप कमाण्डेन्ट गौतम मित्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारीयों के साथ भारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने पैदल फ़्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च विभिन्न धार्मिक स्थानों एवं अन्य स्थलों पर किया गया। फलैग मार्च समाप्ति के उपरांत विधि-व्यवस्था ड्यूटी को ले रैपिड एक्शन फोर्स के जवानो द्वारा लोहरदगा के अति संवेदनशील इलाको में तैनाती किया गया। मौके पर मित्रा द्वारा लोगो से अपील करते हुए कहा गया कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखें, हम आपकी सुरक्षा को ले सदैव तत्पर हैं। किसी के बहकावो में ना आये और न ही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान दें। बताया गया 5 अक्तूबर को बटालियन द्वारा विभिन्न स्कूलों में प्लांटेशन और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम किया जायेगा।

लोहरदगा : बारिश से गरीब का आशियाना ध्वस्त
Published / 2023-10-05 22:32:19
लोहरदगा : बारिश से गरीब का आशियाना ध्वस्त

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा के उरु तेतर टोली में गरीब का आशियाना ध्वस्त परिवार के बीच आन पड़ी समस्या घटना में कोई हताहत नही मकान क्षतिग्रस्त। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत क्षेत्र अलौदी के ऊरु तेतर टोली निवासी सनी उरांव का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया बताया जाता है कि घटना मध्य रात्रि का है। जब घर के सारे सदस्य सो रहे थे कि अचानक दीवार गिरने से बांस बली सहित मकान ध्वस्त हो गया। घटना में किसी का हताहत होने की सूचना नही है। विदित हो कि बारिश से दीवार में नमी आ जाने के कारण अचानक रात्रि में दीवार गिर गया। जिससे परिवार की बीच रहने की समस्या बना हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार आपदा दुर्घटना में हुई क्षतिग्रस्त मकान का सरकारी आर्थिक सहायता का उम्मीद आपदा विभाग से जताते हुए मीडिया के माध्यम से गुहार लगाया। बताया जाता है कि मकान क्षतिग्रस्त होने से घरेलू सामान भी नष्ट हुआ है।

कार्डिनल पी. टोपो के निधन पर झारखंड बिशप काउंसिल ने जताया शोक
Published / 2023-10-05 21:36:21
कार्डिनल पी. टोपो के निधन पर झारखंड बिशप काउंसिल ने जताया शोक

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बिशप काउंसिल ने कार्डिनल पी.टोपो के नहीं रहने पर अपना शोक व्यक्त किया है। कार्डिनल ने कलीसिया एवं मसीहियों के लिए  महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उनकी सेवकाई, चिरस्मरणीय रहेगी। झारखंड बिशप काउंसिल के, अध्यक्ष बिशप अनिल रेवन एवं बिशप डेनियल पुनराज, बिशप एम एम पांडा, बिशप सुरेश सांगा, बिशप फूलचंद महतो, बिशप जयवंत तिर्की, बिशप अर्पण जॉन, बिशप जोसेफ हंसदा, बिशप पतरस, बिशप जे मार्क एवं रेव्ह याकूब मसीह ने शोक व्यक्त किया है।

झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने की होटवार में कैदी की मौत की जांच
Published / 2023-10-05 21:34:47
झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने की होटवार में कैदी की मौत की जांच

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के नेतृत्व में उपाध्यक्ष ज्योती सिंह मथरु एवं सदस्य वारिश कुरेशी का बिरसा केंद्रीय कारा, होटवार का निरीक्षण एवं विगत दिनों कांके निवासी रहमतुल्लाह अंसारी की मौत की घटना की जांच की गयी। इस क्रम में माननीय उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने जेल अधीक्षक एवं जलर से रहमतुल्लाह अंसारी की मृत्यु की घटना की पूरी जानकरी ली। साथ ही जिस वार्ड 6 में गला रेतने की आशंका परिवारजनों ने जतायी थी, उस वार्ड/कमरे का भी निरीक्षण किया। साथ ही रहमतुल्लाह के  वार्ड  मे रह रहे कैदियों से भी पूछताछ की गयी एवं घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज को भी बारीकी से देखा और घटना से संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ-साथ फुटेज की कॉपी भी आयोग की टीम को जेल प्रशासन ने दी। करीब 2 घंटे की जांच/ निरीक्षण के बाद श्री आलम ने जेल प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहए। जहां कैदी रहते हैं, वहां किसी भी प्रकार का कोई हथियार/ धारदार वस्तु न हो, इसकी पूरी ईमानदारी से जेलर ख्याल रखें।

सात को रांची में होगा कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार
Published / 2023-10-05 12:24:55
सात को रांची में होगा कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार

टीम एबीएन, रांची। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शरीर आज रांची लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार मास 7 अक्टूबर को होगा। सेंट मेरी कैथेड्रल रांची में शनिवार दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा। बुधवार को कार्डिनल तेलेसफोर पी टोप्पो का निधन हो गया। निधन के बाद रांची के मांडर स्थित लिवेंस अस्पताल में कार्डिनल के पार्थिव शरीर को रखा गया, जहां देर रात तक काफी संख्या में लोग उनके दर्शन को पहुंचते रहे। आज विशेष प्रार्थना के बाद उनके पार्थिव शरीर को रांची भेजा जायेगा। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन 84 साल की उम्र में हुआ। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने छोटानागपुर में चर्च के विकास में अहम भूमिका अदा की थी। बता दें कि तेलेस्फोर पी टोप्पो देश के उन चंद ईसाई धर्म गुरुओं में से एक थे, जो वेटिकन सिटी में पोप के चुनाव में भाग लेते थे। वो काफी मिलनसार व्यक्तित्व वाले थे। गुमला के चैनपुर में 1939 में उनका जन्म हुआ था।

उमराह सुन्नत है और हज फर्ज है : मौलाना मुमताज अहमद
Published / 2023-10-04 21:25:38
उमराह सुन्नत है और हज फर्ज है : मौलाना मुमताज अहमद

उमराह खुदा से गुनाहों की माफी का तलबलोहरदगा के बताहा एकाडमी परिसर में एक रोजा उमराह तरबियत कैंप का आयोजनबड़ी संख्या में उलेमा- ए-अकरम और एकाडमी की बच्चियां हुई शामिलटीम एबीएन, लोहरदगा। उमराह से हर मुसलमान के ईमान को ताज होता है। यही नहीं खुदा से गुनाहों की माफी तलब का यह मौका भी है। उक्त बातें मौलाना मुमताज अहमद ने कहीं। वह मंगलवार को लोहरदगा में आयोजित उमराह तरबियत कैंप को संबोधित कर रहे थे।मौलाना मुमताज ने कहा कि उमराह करने वाले मुसलमान को लाभ शुरू से अंत तक मिलता है। उमराह की यात्रा अल्लाह और इस्लाम में व्यक्ति के विश्वास को पुनर्जीवित करती है। उमराह की सुन्नत को मामूली पाक यात्रा के रूप में भी जाना जाता है, यह बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह इस्लाम के सभी अनुयायियों के लिए आध्यात्मिक शुद्धता का स्तर लाता है।लोहरदगा कुटुम रोड स्थित बताहा एकादमी परिसर में मंगलवार को उमराह तरबियत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें उमराह के लिए मक्का शरीफ जाने वाले मौलाना मुमताज अहमद, रुखसाना खातून, रफीक अंसारी, इमराना देवी, मो सिद्दीक, संजीदा खातून, फैजान अहमद रजा, नुमान अहमद रजा, नूरी बाजला विशेष तौर पर मौजूद थी।मौके पर मौलाना मो गुलजार, मौलाना अब्दुल वाहिद, इम्तियाज अहमद, शाहनवाज अहमद सुमित बता है एक आदमी के तमाम छात्राएं और शिक्षिकाएं शहर के प्रबुद्धजन, उलेमा ए एकराम खास तौर पर मौजूद थे।मौलाना गुलजार ने कहा कि सऊदी अरब ने चार अक्टूबर से उमराह की इजाजत का ऐलान किया है। उमराह सालाना हज का संक्षिप्त रूप होता है। मक्का की यात्रा को उमराह कहा जाता है। यह यात्रा काफी पाक होता है। मक्का और मदीना से ही हमें अपने इस्लामी जीवन जीने की पद्धति को संचालन करने का निर्देश मिलता है। यूं कहे की यह हमारे लिए गाइडलाइन है।इसलिए प्रत्येक मुसलमान को अपने जीवन में कम से कम एक बार उमराह (पवित्र काबा की यात्रा करना) करने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि उनके लिए क्षमा मांगी जा सके। पापों और सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद उमराह स्वैच्छिक और सुन्नत है।मौलाना वहीद ने कहा कि उमराह करने वाला गुनाहों से पाक हो जाता है। सऊदी अरब से बाहर के यात्रियों को स्पेशल उमराह वीजा की जरूरत होती है। यह वीजा एक महीने तक मान्य रहता है। सऊदी अरब और आसपास रहने वाले लोग बिना किसी खास दस्तावेज के उमराह करते हैं। उन्होंने उमराह के दौरान अपने जाने वाले तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।उमराह स्वैच्छिक और सुन्नत है, जबकि हज शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूत मुसलमानों पर फर्ज है। हज इस्लाम के पांच सतूनों में से एक है। जिंदगी में एक बार उन्हें मक्का-मदीना जाकर हज करना जरूरी होता है। हज इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने की 8-13 तारीख के बीच किया जाता है जबकि उमराह के लिए समय की बाध्यता नहीं है। कभी भी मक्का में जाकर किया जा सकता है। मौके पर तरबियती कैंप आयोजित करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इम्तियाज अहमद ने कहा कि दुनिया का कोई भी मुसलमान कभी भी उमराह कर सकता है। उमराह दो घंटे के अंदर तेजी से किया जाने वाला आध्यात्मिक अमल है। जबकि हज कई दिनों तक चलनेवाली लंबी प्रक्रिया का नाम है। दुनिया में हज के मौके पर सबसे ज्यादा भीड़ इकट्ठा होती है। हज और उमराह करनेवाले तीर्थ यात्रियों को काबा के इर्द गिर्द चक्कर लगाना होता है। काबा के महत्व का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है, कि दुनिया के मुसलमान इसकी दिशा में पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं।एहराम बांधने के साथ नियम हो जाते हैं लागूउमराह करने वाले यात्रियों को एहराम की हालत में होना चाहिए एहराम हज और उमराह का एक खास लिबास होता है। एहराम बांधने के साथ ही लड़ाई-झगड़ा, गाली और अपशब्दों का इस्तेमाल हराम हो जाता है। यहां तक कि किसी जानवर को भी नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। तीर्थ यात्रियों को नाखून, दाढ़ी, बाल कटाने की इजाजत भी नहीं होती है। कैंप में आये उलेमाओं का इस्तेमाल शाहनवाज अहमद, अफरोज, मौलाना रियाज और एकादमी के बच्चियों ने की। मौके पर एकादमी के बच्चियों ने नात और कैरत प्रस्तुत किया।

लोहरदगा : रैफ ने छात्राओं को किया जागरूक
Published / 2023-10-04 21:23:44
लोहरदगा : रैफ ने छात्राओं को किया जागरूक

कस्तूरबा मुख्यमंत्री एक्सीलेंट स्कूल में कार्यशाला का हुआ आयोजनटीम एबीएन, लोहरदगा। स्कूल आफ एक्सीलेंस कस्तूरबा विद्यालय में बुधवार को रैफ ने जागरूकता अभियान चलाते हुए छात्राओं को जागरूक किया। मौके पर रैफ के गौतम मित्रा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाव योजना से आपलोग परिचित होंगे। बेटियों के जीवन को बचाने और उन्हें पढ़ाने के लिए पूरे भारत में यह अभियान  चलाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जागरुकता फैलाने के साथ-साथ लड़कियों के कल्याण, सेवाओं की क्षमता में सुधार लाने के लिए यह चलायी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत सुकन्या समृद्धि योजना (21 जनवरी 2015) को शुरू किया था। सुकन्या समृद्धि योजना इस अभियान का समर्थन करने के साथ ही बेटी पर आवश्यक खर्ची  स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और शादी आदि को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए शुरू की गयी है। बेटियों के जीवन के लिए ये योजना एक अच्छी पहल है। गृह मंत्रालय ने इस योजना के तहत बड़े शहरों में भी महिलाओं और लड़कियों की सुरक्छित करने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च करने की योजनाय बनायी है। इस योजना का निर्माण और प्रारंभ बेटियों से संबंधित कुछ  भयंकर सामाजिक मुद्दों के स्तर और प्रभाव को कम करने के लिए किया गया है। लड़कियों की संख्या में बड़ी गिरावट देश में महिला सशक्तिकरण की कमी का सूचक है। लड़कियों की संख्या में भारी कमी के मुख्य कारण जन्म से पूर्व भेदभाव, चयनात्मक लिंग आधारित परीक्षण, लैंगिक असमानता, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार आदि सामाजिक मुद्दे हैं। बेटियों के जीवन की रक्षा सुरक्षा और उच्च शिक्षा को सुनिश्चित करना। उच्च शिक्षा और सभी कार्यक्षेत्रों में समान भागीदारी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।  ये कार्यक्रम समाज में लड़कों के समर्थन में सामाजिक पक्षपात को हटाने के साथ-साथ लड़कियों की सुरक्षा और शिक्षा के माध्यम से उनके स्तर में सुधार करने के लिए शुरू किया गया है। यह योजना तभी सफल हो सकती है जब ये हमारे द्वारा समर्थित हो। हमेशा के लिए लड़कियों के प्रति नजरिया और मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। लोहरदगा के कस्तूरबा मुख्यमंत्री एक्सीलेंट स्कूल के छात्राओं को प्रशिक्षण दिया की बेटियां भी किसी से कम नहीं होती है और हथियार चलाना, से लेकर बड़े बड़े हथियार भी चला सकती है। लड़कियों के मन से डर भय को समाप्त करना उद्देश्य है ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लड़कियां भी सेना, पुलिस और सीआरपीएफ में बहाल होकर देश सेवा कर सके।

छत्तीसगढ़ के चांपा में 34वां अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
Published / 2023-10-04 21:22:26
छत्तीसगढ़ के चांपा में 34वां अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा के खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन नेशनल वालीबॉल में इंटर कॉलेज रहा तृतीय स्थान पर  टीम एबीएन, लोहरदगा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने छत्तीसगढ़ के चांपा में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 34वां अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।क्षेत्र स्तर पर अंडर-19 कैटेगरी में चैंपियन होने के बाद बिहार (उत्तर पूर्व) क्षेत्र का  प्रतिनिधित्व करते हुए महाविद्यालय की टीम प्रतियोगिता में गयी। सेमीफाइनल से पूर्व चार अलग-अलग क्षेत्र की टीमों के साथ स्पर्धा की श्रृंखला में पहले मुकाबले में पश्चिम उत्तर प्रदेश से पराजय का सामना करना पड़ा। किंतु इसके बाद टीम ने दक्षिण क्षेत्र, मध्य क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र को लगातार पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को हुए सेमीफाइनल में दक्षिण मध्य क्षेत्र की टीम के साथ भिड़ंत में कड़े मुकाबले में प्रथम सेट में 22-25 और द्वितीय सेट में 21-25 से पराजय का सामना हुआ।  इसके बाद तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में पूर्वी उत्तर प्रदेश को 16-14 से पराजित कर पूरी प्रतियोगिता में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी। समापन समारोह में स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इंडिया के उपाध्यक्ष और विद्या भारती के राष्ट्रीय खेल संयोजक मुखतेज सिंह बदेशा ने अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी प्रदान कर टीम को सम्मानित किया।  टीम 5 अक्टूबर को वापस लौटेगी। टीम में कप्तान सुजल बाखला, पुनीत उरांव, हरीश उराव, चरणजीत उरांव, निशित उरांव, रेहान फजल, जितेश उरांव, रोशन कुमार रवि, प्रियांशु उरांव, निखिल भगत एवं अजीत भगत और टीम मैनेजर के रूप में आचार्य रितेश कुमार पाठक शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रबंधकारिणी समिति और विद्यालयपरिवार ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

एलजीएसएस सभागार में दो दिनी कार्यशाला का शुभारंभ
Published / 2023-10-04 21:21:25
एलजीएसएस सभागार में दो दिनी कार्यशाला का शुभारंभ

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान एवं टीडीएच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में बुधवार को बाल अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य और मनो सामाजिक सहायता, जेंडर एवं  सेक्सवलीटी पर 04-05 अक्टूबर को किस्को प्रखंड के बच्चों के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान सभागार में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपीओ लोहरदगा वीरेंद्र कुमार, एलजीएसएस के सचिव चंद्रपति यादव, टीडीएच फाउंडेशन की श्रेया दास, कार्यक्रम समन्वय अभय अलबेला एवं किस्को प्रखंड से पहुंचे छात्र-छात्राओं  ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। मौके पर एलजीएसएस के सचिव चंद्रपति यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार ने बच्चों के अधिकार एवं नशा के दुष्परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीडीएच की श्रेया दास ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश कुमार मिश्रा, लीलावती देवी, ममता प्रेमिका, रश्मि सहदेव और पूनम कुजूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,934