टीम एबीएन, लोहरदगा। लगभग 30 वर्षों से प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति बाधित है। प्राथमिक शिक्षकों के लिए 1993 में प्रोन्नति बनायी गयी है। झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सुमन, महासचिव प्रेम प्रसाद राणा, उपाध्यक्ष मुमताज अहमद ने कहा कि नियमावली में स्पष्ट उल्लेख है कि हर वर्ष जनवरी माह में अहर्ता रखने वाले शिक्षकों को जिलेवार नियमानुसार प्रोन्नति सूची बनाकर प्रकाशित करना है। प्रोन्नति के लिए पर्याप्त अहर्ता के बावजूद सरकार की मंशा प्राथमिक शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं देने की रही। इसके ठीक विपरीत शिक्षा विभाग प्राथमिक शिक्षकों को अलग अलग श्रेणी में बांटने में ज्यादा रूचि लेते रही है। वर्ग 1-8 में बहाल शिक्षकों को बिना कोई नीति के 1 से 5 बना दिया जाता है, तो सर्व शिक्षा अभियान के तहत ग्राम शिक्षा समिति द्वारा नियुक्त शिक्षकों को महज एक परीक्षा मात्र से ही वर्ग 6-8 शिक्षक के रूप में पदस्थापित कर दिया जाता है। ग्रेड-7 पाने के लिए 13 वर्षों का अनुभव आवश्यक है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति देने में टाल मटोल की रवैया अपनाया जाता रहा है। कभी ग्रेड 4 पा चुके शिक्षकों की स्थिति में कोई परिवर्तन करने का पत्र निर्गत किया जाता है तो कभी भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति नहीं देने के फरमान जारी कर दिया जाता है। विभाग और सरकार के इस दोहरे मापदंड से शिक्षकों में निराशा-हताशा के साथ-साथ भारी रोष है। शिक्षा सचिव के हालिया पत्र से शिक्षकों में यह धारणा प्रबल हो गई कि सरकार विभिन्न नियुक्त वर्ष में नियुक्त शिक्षकों को आपस में ही उलझाना चाहती है। सरकार की मंशा प्रोन्नति देने की नहीं है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7 अक्टूबर 2023 को रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट में इंट्रा कॉलेज मूट कोर्ट कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। कॉलेज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर रिमझिम वैष्णवी, शालिनी साबू, निशिकांत प्रसाद, अजीत कुमार सिंह और बिमल मनोहर कुजूर ने जज की भूमिका निभायी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। थाना क्षेत्र के जियरप्पा में सड़क दुर्घटना में रांची के डोरंडा कुम्हारटोली निवासी शेराज अंसारी घायल हो गये। वहीं उनकी पत्नी हुसना परवीन (37 वर्ष) की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक से खूंटी आ रहे थे। इसी क्रम में सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दिया। स्थानीयों लोगों की मदद से हुसना परवीन को शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बाइक सवार कर्रा हंसबेड़ा के सोमा महतो भी घायल हो गया। सोमा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां औरंगा नदी में नहाने गई 6 बच्चियां पानी में डूब गयीं। शोर सुन कर स्थानीय लोग मौके पहुंचे और चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया। हालांकि इस दौरान एक लड़की तेज धार में बह गयी और उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस दौरान एक लड़की की नदी में डूबने से मौत हो गयी। मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव की कुछ बच्चियां औरंगा नदी में नहाने गयी थीं। पिछले कई दिनों से हुई बारिश के कारण नदी में पानी अधिक था। नहाने के दौरान अचानक 6 बच्चियां डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता हुआ देखकर उनके साथ गये अन्य बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर नदी के आसपास नहा रहे कुछ लोग दौड़कर घटनास्थल की ओर आए और बच्चियों को पानी में डूबता हुआ देखकर उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गये। लोगों ने चार बच्चियों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक बच्ची पूर्णिमा कुमारी की डूबने से मौत हो गयी। वहीं उनके साथ गई एक अन्य बच्ची चांदनी कुमारी का कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है। स्थानीय लोग नदी में डूबने से लापता हुई बच्ची की तलाश करने में जुटे हुए हैं।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा ने युवा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का आयोजन कांके रोड स्थित 7 लीजेंड्स में कर रहा है, जिसमें कुल 8 टीम में भाग ले रही हैं। प्रथम मैच श्याम सुपरनोवास और महावीर जॉइंट्स, द्वितीय वीकेंड वॉरियर्स और आदर्श अचीवर्स, तीसरा मैच ऋषभ स्ट्राइकर और अग्निवीर, चौथा मैच नारायणी अचीवर्स और फ्रेंड्स यूनाइटेड, पांचवां मैच अग्निवीर और महावीर जेंस, छठा मैच फ्रेंड्स यूनाइटेड और आदर्श अचीवर्स, सातवां मैच श्याम सुपरनोवास और ऋषभ स्ट्राइकर, आठवां मैच वीकेंड वॉरियर्स और नारायणी अचीवर्स के बीच खेला गया। पहले मैच में महावीर जेंट्स 13 रन से जीता। दूसरे मैच में वीकेंड वॉरियर्स 17 रन से जीता। इस कार्यक्रम के संयोजक विवेक तिबड़ेवाल और हर्ष जालान संस्था के खेलकूद निर्देशक अभिषेक जालान एवं चेतन पोद्दार के निर्देशन में इस खेल का आयोजन किया जा रहा है। मैच का अगला कार्यक्रम रविवार को भी रखा गया है, जिसमें विजय प्रतिभागियों को ट्रॉफी से नवाजा जायेगा। इसके साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के लिए भी विशेष क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है, जो रविवार को कांके रोड स्थित 7 लीजेंड्स में खेला जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव विकास गोयल, कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष मनीष लोढा, दीपक गोयनका, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, रोहित सरावगी, नीरज अग्रवाल, सह सचिव सनी टिबड़ेवाल, राघव जालान, उमंग सुल्तानिया, अरुण पोद्दार, अखिल तिकमानी, सोनित अग्रवाल, सौरव जालान,स्पर्श चौधरी एवं अन्य सदस्य महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। डॉक्टर डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित संत अलोइसियुस मान्टेसरी स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को संत जोसेफ क्लब हॉल में वर्ल्ड एस लीडर्स डे मनाया। इस अवसर पर संत अलोइसियुस मान्टेसरी स्कूल के नन्हे बच्चों ने अपने देश भारत के बड़े-बड़े नेताओं का रूप धारण कर उन्हीं के अंदाज में मंच पर प्रस्तुत हुए और उन्हीं की तरह नारे लगाते हुए भारत की आजादी और भारत देश के विकास के संकल्प दोहराए।बच्चों के टैलेंट को निखारने का अवसर है यह प्रोग्राम : ब्रदर माइक जेत्रोम इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथिडॉ कामिल बुल्के पथ स्थित साउथ इंडियन बैंक के मैनेजर साविओ जॉर्ज रहे। संत अलोइसियुस मान्टेसरी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम एसजी ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि सावियो जार्ज समेत कार्यक्रम में उपस्थित तमाम नन्हे बच्चे तथा उनके पेरेंट्स का स्वागत अभिनंदन किया। स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम एसजी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत अलोइसियुस मान्टेसरी परिवार आज वर्ल्डस लीडर्स दे मना रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे विद्यालय के नन्हे बच्चे अपने देश के उन महान नेताओं, उनकी शिक्षा, उनके गुण, त्याग, आदर्श और बलिदान को याद करते हैं, जो उन्होंने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में किया और आजादी के बाद राष्ट्र के विकास के लिए समस्त देशवासियों को प्रेम और एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।समस्त विश्व को या बताने का प्रयास किया कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां विविधता में एकता है। पुणे लीडरशिप या एक आदर्श नेता के गुण का बखान करते हुए कहा कि एक सफल और आदर्श नेता लोगों को साथ लेकर एक टीम के रूप में चलता है। टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें निर्धारित समय में उनके लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करता है। कहा कि एक सफल और आदर्श लीडर को मैनेजमेंट स्किल में दक्ष होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से जहां बच्चों की प्रतिभाओं को पहचान का अवसर मिलता है। वहीं उन्हें भविष्य के लिए एक एक सफल नेता या टीम लीडर के रूप में विकसित होने का मार्ग प्रशस्त करता है। ब्रदर माइक जेत्रोम ने ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने देश और विश्व के अन्य देश के महान नेताओं के कार्यों को स्मरण कर उसकी सराहना करते हैं साथ ही उनके आदर्श और बलिदान तथा अन्य कारनामों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। हमारी कोशिश है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में एक सच्चे देशभक्त एक आदर्श नेता एक आदर्श पदाधिकारी, डॉक्टर डॉक्टर इंजीनियर या देश के जिम्मेदार नागरिक के लिए उन्हें अनुकूल माहौल दे सकें।ये नन्हें टैलेंटेड बच्चे ही हमारे समृद्ध राष्ट्र के भविष्य : सावियो जार्जमुख्य अतिथि साउथ इंडियन बैंक के मैनेजर सावियो जॉर्ज ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि संत अलोइसियुस मान्टेसरी इ स्कूल के नन्हे लेकिन टैलेंटेड बच्चों ने देश के महान नेताओं और आंदोलनकारियों का वेश धारण कर तथा उनके नारे लगाकर या साबित कर दिया कि वह किसी भी नजरिये से किसी से काम नहीं है। बच्चों का यही टैलेंट व जोश यह साबित करता है कि आने वाला कल याहमारे राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य है क्योंकि यह बच्चे ही राष्ट्र के कर्णधार है, आने वाला कल हैं। जरूरत है तो इन बच्चों के हुनर और उनमें छुपी प्रतिभाओं को पहचानने की और उन्हें अवसर तथा मंच देने की। मुख्य अतिथि सावियो जॉर्ज ने कहा कि बच्चों ने एपीजे अब्दुल कलाम,महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, धरती आबा बिरसा मुंडा, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडेय, सरदार पटेल बी आर अंबेडकर, अब्राहम लिंकन, नेल्सन मंडेला, मदर टेरेसा आदि का रूप धारण कर और उनके ही अंदाज में अपने भाषण से अपने टैलेंट का परिचय दिया है। मेरी शुभकामना है कि संत अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों के टैलेंट को प्रोत्साहित करें और देश के लिए एक आदर्श राजनेता डॉक्टर इंजीनियर साइंटिस्ट आंदोलनकारी अधिकारी तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।उन्होंने कहा कि विद्यालय के इस महत्वपूर्ण कार्य में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और प्रबंधन के साथ घर में बच्चों के माता-पिता और उनके भाई बहनों का भी योगदान महत्वपूर्ण स्थान रखता है। घर में परिवार के लोगों को भी बच्चों के विकास में उतना ही सहयोग करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की सफलता और तमाम बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपने वचन को विराम दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका चानबी हाउकिफ, चान चान मांगते तथा प्रीति रोज ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न नेताओं के रूप में बच्चों की प्रस्तुति के दौरान तीन सदस्य निर्णायक मंडली जिसमें वीणा टूटी आकांक्षा मिंज और अर्चना जोसेफ ने प्रस्तुति के आधार पर बच्चों को प्रदान कर प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता की घोषणा की उसके पश्चात तमाम विजेताओं को मुख्य अतिथि सावियो जॉर्ज के हाथों पुरस्कृत किया गया।
दिल्ली में बोले सीएम हेमंत सोरेनएबीएन सेंट्रल डेस्क। नक्सल प्रभावित राज्यों को आर्थिक सहयोग की जरूरत है और जो भी योजनाएं नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए बनायी जाये। उसकी केंद्र से समय-समय पर समीक्षा की जाये और जरूरत पड़ने पर उसे और प्रभावी तरीके से चलायी जाये। यह बातें मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने पर कही।दिल्ली में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री की बैठक में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के विज्ञान भवन पहुंच गये हैं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में नक्सली समस्या लगभग समाप्ति की तरफ है, लेकिन जो दर्द हम लोगों ने झेला है उस घाव को भरने में थोड़ा वक्त लगेगा। बूढ़ा पहाड़ जो 30 सालों से नक्सलियों के कब्जे में था अब उसे मुक्त कर लिया गया है और वहां पर विकास के बहुत सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे बूढ़ा पहाड़ के क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जो राज्य नक्सल समस्या के नाते या दूसरी विषम परिस्थितियों के नाते पीछे गये हैं, उनको आगे ले जाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता की जरूरत है और इस बात की मांग हम जरूर करेंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र को झारखंड के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता देनी चाहिए ताकि विकास की जिस रफ्तार में हम पीछे रह गये हैं, उसे हम पकड़ सके। हेमंत सोरेन ने कहा कि नक्सल पर हमने काबू पा लिया है। अब ऐसे क्षेत्र को हम विकास की योजनाओं से जोड़कर के आगे ले जाने का काम करेंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि नक्सली की परेशानी किसी एक राज्य की नहीं पूरे देश की है। जब तक नक्सली की परेशानी रहेगी, न राज्य विकास कर पायेगा और ना ही देश के विकास में राज्य की बड़ी भूमिका हो पायेगी। इसलिए इस विषय पर केंद्र और राज्य को मिलकर काम करने की जरूरत है और राज्यों को केंद्र से अतिरिक्त आर्थिक सहायता चाहिए।
टीम एबीएन, रांची। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर छह अक्तूबर को रांची पहुंचेंगे। इसके बाद पेसा आभार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। आभार यात्रा मोरहाबादी से शुरू होकर कचहरी रोड, लालपुर चौक होते हुए बिरसा समाधि स्थल पहुंचेगी। दिन के दो बजे पुराना विधानसभा सभागार में कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित समागम सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। सात अक्तूबर को दिन के 10 बजे आर्या होटल लालपुर में प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस की बैठक भाग लेंगे। इसके बाद तुपुदाना में एनएसयूआइ द्वारा आयोजित मिलाप सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आठ अक्तूबर को दिन 11ः30 बजे गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, चिरौंदी, नामकुम में प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। शाम तीन बजे सिदरौल नामकुम में रांची लोकसभा को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज आर्चबिशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम संस्कार की धर्मविधि 11 अक्टूबर को पूरी की जायेगी। विशेष प्रार्थना सभा के बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन से हम सभी काफी दुखी हैं। उनके साथ हमारे रिश्ते काफी पुराने रहे हैं। उनका हमेशा ही हम लोगों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा। वे हमेशा ही समाज और राज्य के विकास और हित की बात करते थे। उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उन्हें शत-शत नमन। ज्ञात हो कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का चार अक्टूबर को निधन हो गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.