Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रणदीरा एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में जुटे श्रद्धालु
Published / 2023-10-10 23:15:38
रणदीरा एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में जुटे श्रद्धालु

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आश्विन कृष्ण पक्ष की रणदीरा एकादशी पर्व श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। प्रातः श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष शृंगार किया गया। प्रातः 8 बजे श्रृंगार आरती के समय से ही प्रभु के दर्शन करने के लिए भक्तों की अपार भीड़ रही। लाल गुलाब, जूही, बेला, मोगरा रजनीगंधा व गेंदा के फूलों से श्री श्याम प्रभु का मनोहारी श्रृंगार किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, सुदर्शन चितलंगियां, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, जीतेश अग्रवाल, नितेश लाखोटिया, विकास पाडिया का सहयोग रहा।

साहिबगंज : 48 घंटे में मिले डायरिया के 70 नये मरीजों ने मचाया हड़कंप
Published / 2023-10-10 18:32:42
साहिबगंज : 48 घंटे में मिले डायरिया के 70 नये मरीजों ने मचाया हड़कंप

साहिबगंज में डायरिया का कहर, 48 घंटे के अंदर 70 नये मरीज, मचा हड़कंपएबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। झारखंड में डायरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। गुमला के बाद अब साहिबगंज में भी बीमारी कहर बरपाने लगी है। जहां जिले में डायरिया ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और महज 48 घंटे के अंदर 70 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, अब तक डायरिया से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 10-15 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बीमारी से बरहेट में तीन पहाड़िया समुदाय के लोगों की मौत से इलाका गमगीन हो गया है, तो वहीं मंडरो प्रखंड का मोतीझील गांव भी पूरी तरह से डायरिया की चपेट में आ चुका है। फिर पैर पसार रहा डायरिया साहिबगंज में हर साल डायरिया का प्रकोप ग्रामीण झेलते हैं। बात करें डायरिया प्रभावित गांव केटका टोली और मोतीझील की तो साफ पानी का कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में ग्रामीण झरने या तालाब का पानी पीने को मजबूर होते हैं। इसी गंदे पानी की वजह से लोग डायरिया और ना जाने कितनी खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। क्षेत्र की बदहाली को देख हैरानी इसलिए भी होती है क्योंकि बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। बावजूद यहां के ग्रामीणों को साफ पानी तक नसीब ना होना सरकार और प्रशासन के दावों की पोल खोलता है।

आज पूरी राजधानी में किया गया कार्डिनल को नमन, कल अंतिम संस्कार
Published / 2023-10-10 18:31:52
आज पूरी राजधानी में किया गया कार्डिनल को नमन, कल अंतिम संस्कार

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कारटीम एबीएन, रांची। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ रांची में 11 अक्टूबर को होगा। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से इसका निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार को मांडर के फादर कांस्टेंट लीवंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर लाया गया।मांडर से रांची के पुरुलिया रोड तक 33 किमी की उनकी पार्थिव शरीर यात्रा के दौरान सड़क पर मानव शृंखला बनायी गयी। मांडर से कंदरी मोड़ तक चान्हो व मांडर पल्ली के लोगों ने मानव शृंखला बनायी।कंदरी मोड़ से ब्रांबे तक सिदरौल व नवाटांड़ पल्ली, ब्रांबे से मखमंदरो तक ब्रांबे व मखमंदरो पल्ली, मखमंदरो से रिंग रोड तक कुड़ू व लोहरदगा पल्ली, रिंग रोड से दलादली चौक तक बनहोरा व दिघिया पल्ली, दलादली से कटहल मोड़ तक सपारोम व पतराचौली पल्ली, कटहल मोड़ से अरगोड़ा तक हरमू व सिंगपुर पल्ली, अरगोड़ा से सुजाता चौक तक डोरंडा व प्रभात तारा धुर्वा पल्ली और सुजाता चौक से कैथेड्रल तक रांची पल्ली के सदस्यों ने मानव शृंखला बनायी। जगह-जगह पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। गौरतलब है कि आर्चबिशप कार्डिनल टोप्पो का निधन चार अक्तूबर को इलाज के क्रम में फादर कांस्टेंट लीवंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मांडर में हो गया था। तब से उनका पार्थिव शरीर अस्पताल के ही मॉर्चरी में सुरक्षित रखा गया था।

सीएम हेमंत सोरेन को मिला रावण दहन का न्योता
Published / 2023-10-10 18:28:10
सीएम हेमंत सोरेन को मिला रावण दहन का न्योता

मुख्यमंत्री से मिला पंजाबी हिंदू बिरादरी का प्रतिनिधिमंडलटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 24 अक्टूबर 2023 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहण कार्यक्रम मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष रावण दहण कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ-साथ स्थानीय लोक कलाकार मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी देंगे, जो मुख्य आकर्षण होंगे। मौके पर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी अरुण चावला, अध्यक्ष दशहरा कमेटी 2023 रंदीप आनंद, सचिव कुणाल अजमानी उपस्थित थे।

चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में रांची जिला को पहला स्थान
Published / 2023-10-10 11:25:51
चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में रांची जिला को पहला स्थान

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। 7 और 8 अक्टूबर को श्रीनाथ यूनिवर्सिटी आदित्यपुर जमशेदपुर में हुई चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के झारखंड राज्य के प्रेसिडेंट संजय सिंह, सचिव बिपिन पाण्डे ने टीम को शुभकामनाएं दी। 53 मेडल और  विजेता ट्रॉफी, मोमेंटो के साथ रांची जिला प्रथम स्थान पर रही।विजेता खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है :सब जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स ग्रुप, दिशा माहेश्वरी, रश्मि तिर्की, अर्चना कुमारी, पल्लवी, आरव पांडे, जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स ग्रुप, संगम कुमार, तरुण बिट्टू कुमार, दीपक कुमार, अंशिका कुमारी, टोनी गोपाल सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स ग्रुप, आकृति राज, बेबी कुमारी, पम्मी कुमारी, आकांक्षा, रिया सेन, अनमोल कौशिक, आकांक्षा सिंह, पिंटू कुमार चौधरी, निशांत, तरुण, संगम, बेबी कुमारी, प्रज्ञया, कुशवाहा, वंदना, निलंजना, पम्म, मोहित, रितेश, दीपक, रोशन, राहुल, मास्टर ग्रुप में ए, बी, सी ग्रुप में महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग, संदीप पाण्डेय, सुरजीत, मनोज ओराव, उषा शर्मा, बंटी, किरण, रंजना किशोर, सुनीता मिढ़ा, कंचन शर्मा, रोशन थापा, जगदीश सिंह ने प्रथन दितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया आर्टिस्टिक सोलो वर्ग, आर्टिस्टिक पेयर वर्ग,  रिदमिक पेयर वर्ग के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ऑफिशियल में मैनेजर राहुल रंजन टीम मे कोच के रूप में पूजा सिंह, बबलू महतो, संतोषी कुमारी, सुरजीत घोषाल, चंदू शर्मा, प्रशांत सिंह, चैताली मुखर्जी, दयानंद, शंकर राणा, अम्या अंशु, आर्य प्रह्लाद भगत, ऋषि रंजन के साथ टीम में शामिल थे।टीम में शामिल खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था। इसके माध्यम से बच्चे आगे खेलो इंडिया और योगासना भारत के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

पलामू : गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत
Published / 2023-10-09 23:21:57
पलामू : गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाहीएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग पंचायत भवन के समीप पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार दीनादाग गांव के बजराही टोला के लालदेव यादव के नौ वर्षीय पुत्री किरण व सात वर्षीय पुत्र नीतिश कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीनादाग पढ़ते थे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों भाई बहन घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवगन पंचायत भवन के समीप पानी भरे गड्ढे में फिसलकर दोनों गिर गये। गड्ढा में काफी पानी होने के कारण दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों बच्चे घर आ रहे थे। इसी क्रम में पंचायत भवन के पास बने गड्ढे में दोनों बच्चे गिर गये। स्कूल साथ गये बच्चे गांव में पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता लादेव यादव ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए शिवालया कंपनी ने मिट्टी का कटाव किया है। इस कारण पंचायत भवन के पास गड्ढा हो गया था। बारिश में गड्ढा में पानी भर गया था, जिसके कारण घटना घटी है। उन्होंने बताया कि सीढ़ी लगाकर गड्ढा से दोनों बच्चों के शव को निकाला गया। घर से घटनास्थल की दूरी करीब 300 फीट है।पंचायत के मुखिया सविता देवी व उनके पति श्रवण राम ने कहा कि शिवाल्या कंस्ट्रक्शन के लापरवाही के कारण दोनों बच्चों की मौत हुई है। मुखिया ने मृतक बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही गड्ढों को तार से घेराव कराने की बात कही है ताकि घटना की पुनरावृति न हो सके। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंत्री बन्ना गुप्ता की मानवता बटोर रही सुर्खियां
Published / 2023-10-09 20:12:51
मंत्री बन्ना गुप्ता की मानवता बटोर रही सुर्खियां

एक बार फिर बन्ना गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अपनी जिप्सी से भिजवाया अस्पताल टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड में एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है। गुप्ता ने बहरगोड़ा से जमशेदपुर आने के क्रम में देखा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है और उन्होंने संवेदना का परिचय देते हुए अपना स्कॉट रुकवाया और स्वयं अपने हाथ से घायल व्यक्ति को अपने स्कॉट वाहन के जिप्सी के माध्यम से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भिजवाया। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को भी साथ भेजा और वायरलैस पर इमरजेंसी अलर्ट करा कर घायल को रवाना किया। इस बीच उन्होंने एमजीएम अधीक्षक को फोन पर सूचना देते हुए हर परिस्थिति के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया। उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस मानवीय संवेदना की खूब तारीफ की। लोगों के मुताबिक, अगर जनप्रतिनिधि बन्ना गुप्ता जैसा संवेदनशील हो जाये तो जनता के समस्याओं का समाधान होता रहेगा! गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बेड़ो में एक सड़क दुर्घटना में घायल को बन्ना गुप्ता ने रांची रिम्स भिजवाया था, जिससे उसकी जान बच गई थी। इससे पहले चांडिल और लोहरदगा में भी गुजरने के क्रम में उन्होंने काफिला रुकवा कर घायलों की मदद की थी।

सारठ में मेगा लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का सीएम हेमंत सोरेन ने किया शिलान्यास
Published / 2023-10-09 18:30:03
सारठ में मेगा लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का सीएम हेमंत सोरेन ने किया शिलान्यास

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सारठ में सिकटिया बराज के पास मेगा लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस मेगा लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट करीब 90 गांवों को लाभ मिलेगा। यह योजना दोनों देवघर और जामताड़ा के किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। बताया गया कि इसका निर्माण कार्य करीब 500 करोड़ की लागत से तीन सालों में पूरा हो जायेगा।

मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर बचायी दुर्घटनाग्रस्त की जान
Published / 2023-10-09 12:20:29
मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर बचायी दुर्घटनाग्रस्त की जान

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिर दिखायी दरियादिलीसड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को स्वयं उठाकर अपने स्कॉट जिप्सी से एमजीएम अस्पताल भिजवायाटीम एबीएन, जमशेदपुर। एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है। बहरगोड़ा से जमशेदपुर आने के क्रम में उन्होंने देखा कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल हो गया है। उन्होंने संवेदना का परिचय देते हुए अपना स्कॉट रुकवाया और स्वयं अपने हाथ से घायल व्यक्ति को अपने स्कॉट वाहन के जिप्सी के माध्यम से एमजीएम अस्पताल भिजवाया।उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को भी साथ भेजा और वायरलैस पर इमरजेंसी अलर्ट करवा कर घायल को रवाना किया। इस बीच उन्होंने एमजीएम अधीक्षक को फोन पर सूचना देते हुए हर परिस्थिति के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया। उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस मानवीय संवेदना की खूब तारीफ की, लोग कह रहे थे। सब जन प्रतिनिधि बन्ना गुप्ता जैसा संवेदनशील हो जाये तो जनता के समस्याओं का समाधान होता रहेगा।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बेड़ो में एक सड़क दुर्घटना में घायल को उन्होंने रांची रिम्स भिजवाया था जिससे उसकी जान बच गयी थी। इससे पहले चांडिल और लोहरदगा में भी गुजरने के क्रम में उन्होंने काफिला रुकवा कर घायलों की मदद की थी। झारखण्ड के लोग उन्हें मसीहा के रूप में देख रहे हैं। एमजीएम अस्पताल में घायल की ओटी की व्यवस्था हो गयी है, डॉक्टर की टीम इमरजेंसी में घायल का इंतजार कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,450