Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
मेकॉन चौक के पास कई घंटे लगा रहा जाम
Published / 2023-10-12 21:28:00
मेकॉन चौक के पास कई घंटे लगा रहा जाम

टीम एबीएन, रांची। मेकॉन कॉलोनी के एल टाइप झोपड़ी बस्ती के रामनाथ महतो की मौत के बाद लोग उग्र होकर लाश के साथ सड़क पर उतर गये। मेकॉन चौक के मुख्य सड़क के पास शव के साथ महिला-पुरुष का जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डोरंडा और रांची जाने वाले रास्ते के दोनों छोर पर गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग गयी है। वहीं, मेकॉन का मुख्य गेट बंद हो जाने के कारण आॅफिस के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को परिसर के अंदर ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा। शाम के 5 बजे से सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है। गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस को ट्रैफिक ठीक कराने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारी हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला  3 दिन पहले मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षा में तैनात गार्ड के द्वारा मारपीट करने के कारण मेकॉन झोपड़ी बस्ती के रहने वाले रामनाथ महतो की मौत बुधवार को इलाज के दौरान गुरुनानक हॉस्पिटल में हो गयी थी। बुधवार को ही मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले के लोगों को मिली, उसके बाद जमकर हंगामा मेकॉन कंट्रोल रूम में किया गया। भारी संख्या में महिला- पुरुष कंट्रोल रूम रूम पहुंच गये थे। इसके बाद प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला को रात में शांत करा दिया था। लेकिन गुरुवार को परिजनों को शव मिलने के बाद फिर उग्र हो गये और शव को सड़क में रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप है कि मामूली से टुक टुक और कार के टक्कर के बाद मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षा में तैनात गार्ड ने रामनाथ को कंट्रोल रूम में ले जाकर खूब मारा, जिसके चलते रामनाथ की मौत हो गयी। 3 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट  रामनाथ के परिवार के लोगों ने बताया कि 3 दिन पहले टुक टुक चला रहे रामनाथ का मामूली सा एक्सीडेंट कार से मेकॉन स्टेडियम के पास हो गया था। इसी के बाद गार्ड से विवाद हुआ, इसी दौरान कई गार्ड मिल कर रामनाथ मारा। इसके बाद उसका टुकटुक भी ले गये। जब रामनाथ अपनी गाड़ी मांगने कंट्रोल रूम गया तो वहां भी इसे खूब मारा गया। इसके बाद परिवार के लोग रामनाथ को गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती कराये, जहां उसकी मौत मंगलवार को हो गयी। परिवार के लोग भैरवी सुरक्षा कंपनी के मेजर पर य़ह आरोप लगा रहे हैं। जाम का हालशाम के 5 बजे से सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके चलते शाम 6.30 बजे तक रास्ते के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी है। मौके पर प्रशासन लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं हैं। समाचार लिखे जाने तक लोग शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

झारखंडी भाषा संघर्ष समिति विस्तार को लेकर युवा क्रांतिकारियों ने बनायी रणनीति
Published / 2023-10-11 23:31:30
झारखंडी भाषा संघर्ष समिति विस्तार को लेकर युवा क्रांतिकारियों ने बनायी रणनीति

सिंदरी विस क्षेत्र के बरवाअड्डा क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर सोनरीया पंचायत में हुई बैठकटीम एबीएन, धनबाद। सिंदरी विधानसभा बरवाअड्डा क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर एवं आसनबनी-1 पंचायत के मधुगोड़ा, छाताटांड़ सोनरिया पुरानी काली मंदिर प्रांगण में झारखंडी भाषा  ख़ातियान संघर्ष समिति (JBKSS) के बैनर तले बैठक हुई। जिसमें मरिचो, बिराजपुर, आसनबनी, बड़ा पिछड़ी पंचायत गांवों के सैकड़ों युवा क्रांतिकारियों ने भाग लिया। साथ ही JBKSS संगठन को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार साव और संचालन रवि कुमार ने किया। सभी साथियों के बरवाअड्डा क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों समस्याओं के समाधान के लिए संकल्प लिया गया एवं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो जी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया।इस बैठक में अहम भागीदारी JBKSS के सक्रिय पदाधिकारी, अधिकारी, सदस्य गण प्रकाश विश्वकर्मा, युवा क्रांतिकारी रंजीत महतो, शंकर महतो, छुटु रजक, प्रेम रजक, पप्पू महतो, गणेश प्रसाद साव, श्याम सुंदर दास, परमेश्वर साव, राजू प्रमाणिक, अजय सोरेन, हीरा लाल साव, गंगाधर महतो, अमित साव इत्यादि दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने आगामी 29 अक्टूबर 2023 को राजगंज हाई स्कूल के मैदान में टाइगर जयराम महतो जी का विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया गया।

मदर टेरेसा की प्रतिमा के नीचे दफनाये गये कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो
Published / 2023-10-11 21:25:22
मदर टेरेसा की प्रतिमा के नीचे दफनाये गये कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो

टीम एबीएन, रांची। दक्षिणी छोटानागपुर धर्मप्रांत के कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया है। बुधवार (11 अक्टूबर) को रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित पुरुलिया रोड में संत मारिया कैथेड्रल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मदर टेरेसा की प्रतिमा के नीचे उनको दफन किया गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अलग-अलग 25 राज्यों से 30 बिशप, 500 फादर, रोम से नियुक्त किये गये वेटिकन एम्बेसी के सदस्य शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई विधायक भी रिटायर्ड कार्डिनल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

गवर्नर राधाकृष्णन ने दी कार्डिनल को श्रद्धांजलि
Published / 2023-10-11 18:50:31
गवर्नर राधाकृष्णन ने दी कार्डिनल को श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज डॉ कामिल बुल्के पथ, रांची स्थित संत मारिया गिरिजाघर जाकर कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी संत मरिया महागिरजाघर पहुंचे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर रांची आर्च डायसिस के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, आग्जीलियरी बिशप थियोडोर मास्करेनहास, चर्च के पल्ली पुरोहित आनंद डेविड भी मौजूद थे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कार्डिनल की मृत्यु हम सभी के लिए पीड़ा दायक है। कार्डिनल हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

कार्डिनल की याद में आज बंद रहे मिशनरी के कई स्कूल
Published / 2023-10-11 18:49:48
कार्डिनल की याद में आज बंद रहे मिशनरी के कई स्कूल

टीम एबीएन, रांची। कार्डिनल टेलीस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार बुधवार को हो गया। इसको लेकर राजधानी के कई मिशनरी स्कूल बंद रहे। इसमें संत थॉमस स्कूल, सेके्रट हर्ट स्कूल, संत जेवियर्स सकूल, बिशप स्कूल, संत जॉन, उर्सूलाइन कॉन्वेंट, संत अलोइस, संत फ्रांसिस स्कूल (बनहौरा) सहित अन्य शामिल हैं।

क्या सीएम ही करेंगे रावण दहन!
Published / 2023-10-11 18:44:39
क्या सीएम ही करेंगे रावण दहन!

हेमंत सोरेन से पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रावण दहन कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रितटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 24 अक्टूबर 2023 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहन कार्यक्रम मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ-साथ स्थानीय लोक कलाकार मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी देंगे, जो मुख्य आकर्षण होंगे। वहीं, इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी अरुण चावला, अध्यक्ष दशहरा कमेटी 2023 रंदीप आनंद, सचिव कुणाल अजमानी उपस्थित थे।

रांची : अनगड़ा में आपस में टकरायी तीन गाड़ियां, एक की मौत, कई घायल
Published / 2023-10-11 12:08:03
रांची : अनगड़ा में आपस में टकरायी तीन गाड़ियां, एक की मौत, कई घायल

टीम एबीएन, रांची। अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर में बड़ा हादसा हुआ है। एक सवारी गाड़ी, स्कूटी और बाइक की टक्कर में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी है। अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर ने ग्रामीणों के सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया है। घायलों में कई की स्थिति अत्यंत गम्भीर बनी हुई है।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रांची की तरफ जाने के लिए एक सवारी गाड़ी तेज गति से आ रही थी। इसी बीच सवारी गाड़ी से आगे चल रही एक स्कूटी और बाइक सवार आपस में टकरा गये और बीच सड़क ही गिर गये। पीछे से तेज गति से आ रही सवारी गाड़ी के ड्राइवर ने स्कूटी और बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी। ड्राइवर के ब्रेक लगाते ही सवारी गाड़ी बीच सड़क अनियंत्रित हो कर पलट गयी। अचानक ब्रेक लगाने की वजह से सवारी गाड़ी सड़क पर पलट गयी। इस हादसे में सवारी गाड़ी में बैठे सभी यात्री गाड़ी में ही दब गये। हादसे के बाद पुलिस की टीम और ग्रामीण दोनों ही भागे-भागे मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सवारी गाड़ी के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन के करीब गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

भाजपा नेता सुरेश महतो ने राष्ट्रीय महामंत्री को किया सम्मानित
Published / 2023-10-11 09:32:36
भाजपा नेता सुरेश महतो ने राष्ट्रीय महामंत्री को किया सम्मानित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू संग धनबाद जिला प्रभारी सुरेश महतो ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को बिरसा मुंडा की पुस्तक व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं और पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की।

रांची विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एसके घोषाल बने तकनीकी पदाधिकारी
Published / 2023-10-11 09:28:13
रांची विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एसके घोषाल बने तकनीकी पदाधिकारी

सीआईएससीई बोर्ड ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के दौरान किया मनोनीतटीम एबीएन, रांची। रांची जिला कोषाध्यक्ष और योगासन भारत के राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी पदाधिकारी एवं रांची विश्वविद्यालय ज्योतिर्विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एसके घोषाल को काउंसिल फोर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जाम (सीआईएससीई बोर्ड) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्ति हुई है।यह प्रतियोगिता कलकत्ता के हेरिटेज स्कूल, 994 मदुरदाहा, ईस्ट कोलकाता में 11अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित हैं। जिसमें भाग लेने देश भर से सीआईएससीई बोर्ड के लड़के और लड़कियां आयेंगे। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस खेल संस्थान पटियाला एवं योगासन भारत से प्रशिक्षण प्राप्त डॉ एसके घोषाल जिला स्तर, राज्य स्तर, स्कूल गेम्स फेडरशन आफ इंडिया, और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर काम करते आये हैं। अपनी इस सफलता के लिए अपने गुरूजनों, पिता, दोस्तों और परिजनों के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम बताया है। प्रतिनियुक्ति पर अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव विपिन पांडेय और सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,298