Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
इस कोयला खदान में होता है दैवीय शक्ति का होता है एहसास, जानें कहां...
Published / 2023-10-14 22:20:09
इस कोयला खदान में होता है दैवीय शक्ति का होता है एहसास, जानें कहां...

मां काली करती हैं मजदूरों की रक्षाएबीएन सोशल डेस्क। कोयला कामगार का मां काली पर अटूट आस्था है। मां काली की आराधना करने के बाद ही सैकड़ों फीट नीचे भूमिगत खदान में कामगार और अधिकारी उतरते हैं। कोयला कामगारों का कहना है कि मां सदा उनकी बेटे के रूप में रक्षा करती हैं। बोकारो के सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के ढोरी खास चपरी में 4-5  अंडरग्राउंड माइन्स चल रहा है। यहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में कामगार और अधिकारी माइंस के अंदर जाते हैं। माइंस के मुहाने में मां काली और मां दुर्गा की तस्वीर लगी हुई है। माइंस में प्रवेश करने से पहले कामगार मां काली के सामने शीश झुकाते हैं और उनसे यह कामना करते हैं कि मां मैं आपके भूगर्भ में आपके भरोसे जा रहा हूं। हमारी रक्षा करना, ताकि 8 घंटे का समय भूगर्भ में बिताने के बाद हम अपने घर परिवार के पास जा सकें। हर वर्ष होती है मां काली की पूजा कामगारों का कहना है कि जब से यह लोग यहां काम कर रहे हैं तब से प्रतिदिन नित्य यहां आराधना की जा रही है। बाहर एक मां काली का बड़ा मंदिर भी है जहां प्रत्येक वर्ष धूमधाम से मां काली की पूजा की जाती है। कामगारों का मानना है कि जिस तरह मां अपने गर्भ में 9 महीने तक अपने बच्चों को पलती है। उसके बाद उसको जन्म देती है। इसी तरह हम लोग भी अंडरग्राउंड माइन्स में मां की पेट में जाते हैं और मां ही हमारी रक्षा करती हैं।मां काली करती हैं हमारी रक्षा कामगारों का कहना है कि आज तक हम लोगों को एक खरोच तक नहीं आई है। सुरक्षा उपकरणों के साथ हमें मां सुरक्षा प्रदान करती है। मजदूरों का मानना है कि मां काली की पूजा करने से उनकी रक्षा होती है। उन्हें यह एहसास होता है कि उनके साथ एक दैवीय शक्ति है। यही वजह है कि कोल इंडिया के सभी 322 कोयला खदानों (138 भूमिगत, 171 खुली खदान व 15 मिश्रित कोयला खदान) में मां काली की पूजा की जाती है।

चतरा : 5 नक्सली गिरफ्तार, जब्त आग्नेयास्त्रों में अमेरिका निर्मित एम1 राइफल भी
Published / 2023-10-14 22:19:02
चतरा : 5 नक्सली गिरफ्तार, जब्त आग्नेयास्त्रों में अमेरिका निर्मित एम1 राइफल भी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो स्वयंभू सब-जोनल कमांडर सहित संगठन के 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से अमेरिका निर्मित राइफल, कारतूस और संगठन के पर्चे समेत कई आग्नेयास्त्र जब्त किए गये। चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने संवाददाताओं को बताया कि सिदालु-सतपहाड़ी हिल में प्रतिबंधित संगठन के 10 सदस्यों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में छापेमारी की और शुक्रवार को 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये माओवादियों में टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर प्रभात उर्फ प्रेम कुमार गंझू और विशु गंझू उर्फ अशोक गंझू शामिल है। अधिकारी ने बताया कि प्रभात 14 मामलों में जबकि विशु 11 अलग-अलग मामलों में वांछित है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगठन के तीन अन्य सदस्यों की पहचान अरुण प्रजापति, नरेश कुमार भोक्ता और जीतेंद्र कुमार रजक के रूप में की गयी है। पुलिस बयान में कहा गया है कि उनके पास से एक एके-56 राइफल, एक अर्ध-स्वचालित एसएलआर राइफल, एक अमेरिका निर्मित एम1 राइफल, एक 315 बोल्ट राइफल, दो देसी पिस्तौल, 275 कारतूस और संगठन के 80 पर्चे बरामद किये गये हैं। इस बीच, प्रदेश के गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मारवा गांव से शनिवार को एक कथित भाकपा (माओवादी) समर्थक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान नेहरू मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लातेहार जिले के लाटू के जंगलों में एक तलाशी अभियान के दौरान 9 सिलेंडर बम बरामद किये गये हैं।

संत जेवियर्स कॉलेज में निकली मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा
Published / 2023-10-14 21:13:26
संत जेवियर्स कॉलेज में निकली मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा

टीम एबीएन, रांची। सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची की राष्ट्रीय सेवा योजना ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कॉलेज परिसर में कलश यात्रा निकाली। इसके तहत यूनिट के 25 स्वयंसेवकों ने अपने घरों से एक मुट्ठी मिट्टी और चावल लाकर कलश में भरकर कॉलेज परिसर में रैली निकाली। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर नबोर लकड़ा, प्रोफेसर रितेश और एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिर्बान गुप्ता ने इस कार्यक्रम में अपनी बहुमूल्य उपस्थिति दर्ज कराई। रैली में भारत सरकार की पहल से मातृभूमि के प्रति एकजुटता की भावना जागृत हुई।

आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची में वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
Published / 2023-10-14 21:10:20
आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची में वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

टीम एबीएन, रांची। आज 14 अक्टूबर, 2023 को आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची के प्रांगण में वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा की पदाधिकारी रज्य परियोजना निदेशक किरण पासी भी मौजूद थीं। मुख्य अतिथि महोदया एवं चेयरमैन डॉ एसबीपी मेहता ने फीता काटकर कर वार्षिक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। तदुपरांत मुख्य अतिथि किरण पासी, चेयरमैन डॉ एसबीपी मेहता, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता, एकेडमिक को-आर्डिनेटर रवि शेखर, परीक्षा नियंत्रक एके श्रीवास्तव, जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा एवं पी तमिल सेल्वी ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता ने छात्र-छात्राओं के सवरांगीण विकास में इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को अति महत्वपूर्ण बताया। तत्पश्चात उन्होंने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बाल वैज्ञानिकों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अन्वेषण और रचनात्मकता का विकास होता है। तदुपरांत विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत किया। एकेडमिक डायरेक्टर ने मुख्य अतिथि महोदया को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया और उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ररज्य पररयोजनर तनदेर्क रांची, किरण पासी ने अपने अभिभाषण में बाल वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता के कुशल निर्देशन में विद्यालय रांची में ही नहीं राज्य स्तर और राष्ट्र स्तर पर भी सर्वोत्तम संस्थानों में स्थान प्राप्त करेगा। विद्यालय के प्रबंध व्यवस्था को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिश्रम को सफलता का मूल मंत्र बताया एवं भारत की प्रगति में इस तरह के कार्यक्रमों को अति आवश्यक बताया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जवाबदेह नागरिक बनने का परामर्श दिया और अभिभावकों को सलाह दी कि वे बच्चों को खुश रहने और सही गलत में अंतर करने की शिक्षा दें। विद्यालय के चेयरमैन डॉ एसबीपी मेहता एवं विद्यालय की सेके्रटरी किरण मेहता ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने कठोर परिश्रम से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने बच्चों के कठिन परिश्रम को देखते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर करने की कामना की। प्रदर्शनी के आकर्षण का केंद्र मां दुर्गा पंडाल का भव्य प्रारूप एवं वहां हो रहे मनमोहक नृत्य एवं चंद्रयान-3 पर बनाये गये जीवंत प्रारूप थे। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के 1800 से भी अधिकविद्यार्थियों ने विविध विषयों पर लगभग 500 से भी अधिक प्रारूप (मॉडल) प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों द्वारा निर्मित भौतिकी, रसायन, जीव-विज्ञान, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य, फाईन आर्ट्स, पुस्तकालय आदि विषयों में नासा और अंतरिक्ष, थर्मल पावर, प्रकृति में जलचक्र, पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़-नियंत्रण, ड्रोन, विद्युत चुंबकीय घड़ी, स्मार्ट सिटी, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, मानव हृदय, ट्रैफिक-व्यवस्था, स्वास्थ्य-संबंधी, गृह-निर्माण, प्रकृति-विज्ञान, आपदा-प्रबंधन, पर्यावरण, सौर-ऊर्जा, कृषि तथा खाद्य संरक्षण, मानव-विज्ञान, गणितीय प्रारूप, न्यूक्लियर रियेक्टर, बायोगैस, हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर, ऊर्जा-संरक्षण, स्टॉक, कस्टमर प्रोटेक्शन, रेडियो, गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोतों का दोहन, ई-बैंकिंग, गणितीय जादू, स्वच्छ भारत, जीएसटी संबंधी विषयों पर आकर्षक, जीवंत एवं उपयोगी मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण थे। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल निर्देशन में निर्मित एवं प्रदर्शित नृत्य, हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत साहित्य के इतिहास एवं साहित्यकारों के योगदानों का प्रदर्शन, रद्दी एवं अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित विभिन्न मॉडल काफी सराहनीय थे। इस अवसर पर चित्रकला एवं हस्तकला की वस्तुएं क्रय के लिए भी उपलब्ध थीं। अंत में विद्यालय की शिक्षिका पी तामिल सेल्वी ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए इस प्रदर्शनी की सफलता एवं छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन श्रीमती सुचंद्रा डे ने किया।  इस अवसर पर अनेक विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, प्रेस तथा मीडिया के प्रतिनिधि एवं अभिभावकगण के साथ संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित था।

दुमका : बालू घाट में मिला बंगाल के युवक का शव
Published / 2023-10-13 23:28:04
दुमका : बालू घाट में मिला बंगाल के युवक का शव

झारखंड के बालू घाट में मिला पश्चिम बंगाल के युवक का शव, दो संदिग्ध हिरासत मेंएबीएन न्यूज नेटवर्क, रानीश्वर (दुमका)। झारखंड के दुमका जिले के रानीश्वर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मयुराक्षी नदी के दिगुली बालूघाट के समीप नदी के बालू में गड़ा हुआ एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया है। बालू में दफनाये गये शव को निकलवा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है। मृतक की पहचान दिगुली गांव से सटे पश्चिम बंगाल के सिउड़ी थाना अंतर्गत केंदुली गांव के 27 वर्षीय विनय कुमार बागती के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक चार दिनों से लापता था। इस संबंध में गुरुवार को मृतक की पत्नी ने ग्रामीणों के साथ रानीश्वर थाना पहुंच कर पति के चार दिनों से लापता होने की सूचना दी थी। थाना पहुंचे लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का साइकिल दिगुली गांव के समीप मिली थी। मृतक बंगाल सीमा के केंदुली बालू घाट पर काम करता था। बताया जा रहा है कि युवक का किसी महिला से प्रेम प्रसंग था। थाना प्रभारी श्री महतो ने बताया कि मृतक के पत्नी रमा बागती ने पति की हत्या की शिकायत की है। जानकारी के अनुसार दिगुली गांव से दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार की सुबह नदी किनारे दिगुली बालू घाट के समीप मवेशी चराने वाले कुछ लोगों को दुर्गंध मिला। नजदीक जाकर देखा तो बालू में कुछ गड़ा हुआ दिखा।

त्योहारों के दौरान बरतें सख्ती : हेमन्त सोरेन
Published / 2023-10-13 23:24:21
त्योहारों के दौरान बरतें सख्ती : हेमन्त सोरेन

हेमंत ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठकआने वाले त्योहारों के दौरान सख्त रहने के निर्देशटीम एबीएन, रांची। त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार तैयारी में जुट गयी है। शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाई लेवल बैठक कर अधिकारियों को दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने वरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो, कहीं भी हिंसा या उपद्रव की घटना नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री ने पर्व त्योहार के दौरान सुरक्षा, साफ सफाई, यातायात, फायर ब्रिगेड और बिजली पानी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि हाई मास्ट लाइट की बत्ती किसी भी कीमत पर गुल नहीं होनी चाहिए। जो भी स्ट्रीट लाइट्स और हाई मास्ट खराब पड़े हुए हैं, उन्हें दो दिनों के अंदर दुरुस्त करें। साथ ही पूजा पंडाल और विसर्जन जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल हो।

गिरिडीह : ट्रेन की चपेट में आया दिव्यांग, मौत
Published / 2023-10-13 20:27:22
गिरिडीह : ट्रेन की चपेट में आया दिव्यांग, मौत

टीम एबीएन, गिरिडीह। न्यू गिरिडीह-कोडरमा रेल लाइन पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इस ट्रेन से कट कर एक दिव्यांग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान आबिद अंसारी के रूप में हुई। बताया गया कि कोडरमा से न्यू गिरिडीह तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 8 बजे सलैया स्टेशन के समीप पहुंची। इसी दौरान एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गयी। बताया गया कि पति-पत्नी में विवाद कुछ दिन से चल रहा था, इसके कारण कल भी अपनी जान देने के लिए गया था। तो ग्रामीण ने उसे देखा, तो उसे समझा-बुझा कर घर ले गया और आज सुबह में वह ट्रेन के पटरी के पास जाकर जैसे ट्रेन आया। वो उसके नीचे चला गया और अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

एसआर डीएवी पुंदाग के बच्चों का क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Published / 2023-10-12 21:28:56
एसआर डीएवी पुंदाग के बच्चों का क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। यूनियन बैंक आफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय यू जीनियस क्विज प्रतियोगिता में एसआर डीएवी  पब्लिक स्कूल, पुंदाग की कक्षा एकादश की छात्रा अनुष्का अधिकारी तथा कक्षा नवम की छात्रा जागृति ने भाग लेते हुए 57 विद्यालयों की टीमों के 156 प्रतिभागियों के बीच चतुर्थ स्थान प्राप्त करके अपने विद्यालय का मान बढ़ाया। प्राचार्य एस के मिश्र ने प्रतिभागियों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना लाभप्रद होता है।

एसआर डीएवी पुंदाग की आकांक्षा और उत्कर्ष को कला उत्सव में पुरस्कार
Published / 2023-10-12 21:28:27
एसआर डीएवी पुंदाग की आकांक्षा और उत्कर्ष को कला उत्सव में पुरस्कार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित कला उत्सव 2023 के जिला स्तरीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग रांची की एकादश कक्षा की छात्रा आकांक्षा झा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उसका चुनाव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो इसी महीने आयोजित होने वाली है। साथ ही द्वादश कक्षा उत्कर्ष को भी  जिला स्तरीय तबला वादन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ध्यातव्य है कि इन प्रतियोगिताओं में 50 विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्राचार्य श्री एस के मिश्र ने बच्चों के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,119