टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की पहली वर्षगांठ पर मनाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत दिवस के मौके पर चलाये गये जागरूकता अभियानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए सरकारी विभागों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित की। झारखंड के पंचायती राज विभाग, महिला बाल विकास एवं एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर सभी हितधारकों को बाल विवाह मुक्त झारखंड के लिए जागरूकता अभियान चलाने और स्कूली बच्चों सहित सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाने के निर्देश दिये थे।इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए हर जिले में एक नोडल अफसर नियुक्त किये गये और शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सभी संबद्ध विभागों को इस अभियान में शामिल किया गया। विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों ने जिले को विभागों को पत्र लिखकर इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का निर्देश दिया।बाल विवाह मुक्त भारत अभियान देश में 2030 तक बाल विवाह के पूरी तरह खात्मे के उद्देश्य से 160 गैर सरकारी संगठनों द्वारा बाल विवाह से सबसे ज्यादा प्रभावित देश के 300 जिलों में चलाया जा रहा है। पूरा तरह से महिलाओं के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान देश का सबसे बड़ा जमीनी अभियान है।
महाराजा अग्रसेन जी के विचार आज भी प्रासंगिक : एसडीओसमाज के मेधावी छात्र छात्राएं व वृद्धजन हुए सम्मानितटीम एबीएन, लोहरदगा। स्थानीय अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा, अग्रवाल यूथ सोसाईटी एवं अग्रवाल महिला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अग्रकुल के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5147वीं जयंती भव्य समारोह के बीच मनाया गया। जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, ज्ञानचंद अग्रवाल, कृपा प्रसाद सिंह, अजय मितल समेत अन्य अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना व कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी की बंदना समाज की युवतियों ने किया। इस दौरान अग्रवाल सभा के पदाधिकारियो ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी का संक्षिप्त परिचय उपस्थित अतिथियों व समाज के लोगो को कराया। मौके पर एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन के विचार और सिद्धांत समाज में आज भी विद्यमान है। आज की युवा पीढ़ी उनके विचारों को आत्मसात कर रही है यह सराहनीय है। उन्होने महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का वैज्ञानिक कहा। वही अजय मित्तल ने कहा कि अग्रसेन महाराज ने मानव समाज को उर्जा और उत्साह से परिचय कराया था। इसे अपनाने से समाज का कल्याण और उत्थान होगा। कार्यक्रम में अवधेश मित्तल, मुरारी अग्रवाल, नवल किशोर, अजय मित्तल, कृपा शंकर सिंह, राजेश कुमार टिंकू, अजय प्रसाद, धनंजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, नंदन कुमार, नीलेश गोयल, कुमार नीरव, समेत बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद थे। इधर मेधावी छात्रों, आठ वृद्धो को समाज की ओर से सम्मानित किया गया। जिनमे विमला देवी, अंबिका देवी, गौरी देवी, प्रमिला देवी, गोपाल प्रसाद गुप्ता, भुवनेश्वर प्रसाद अग्रवाल, दयानंद प्रसाद अग्रवाल एवं अधिवक्ता मोतीलाल अग्रवाल शामिल है।नृत्य नाटकों की हुई आकर्षक प्रस्तुतिअग्रसेन भवन में छोटे छोटे एवं सीनियर बच्चों के द्वारा कई आकर्षक नृत्य व नाटकों की प्रस्तुति किया गया। जिसमें नृत्य (जूनियर) में आध्या कुमारी, (बम बम बोले), नित्या मित्तल (बापू सेहत के लिए), परी मित्तल (सावन में मोरनी बनकर), वही नृत्य (सीनियर) में आशी कुमारी (राधा कैसे न जले), छवि रानी, (मनवा लागे), नव्या रंजन (ढोलीना), सृष्टी एण्ड ग्रुप, (बरस रे मेघा मेघा), दिव्यांगना गोयल (डीजी डीजी बम बम), जबकि इंटरटेन्मेंट के लिए कुछ भी करेगा में तन्मय एण्ड ग्रुप (खट्टा-मीठा), दिव्यांगना एण्ड ग्रुप (सास-बहू), आराध्या एंड ग्रुप (शोपिंग का एडिक्शन) की प्रस्तुति दी। वही नाटक में आराध्या एण्ड ग्रुप (सोशल मिडिया), कृतिका एण्ड ग्रुप (भारत माता की रक्षा) की प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति रांची ने सामाजिक एवं मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं कुशल कार्यों के लिए मारवाड़ी सहायक समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को वर्ष 2021-23 के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया।मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने संजय सर्राफ मोमेंटो, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। अशोक कुमार नारसरिया ने बधाई देते हुए कहा कि संजय सर्राफ ने विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यों एवं मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बनायी है।समाज में किये जाने वाले हर सामाजिक कार्यों का सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया मे प्रमुखता से प्रकाशन करवाते हुए समाज के कार्यों को पूरे झारखंड मे जन-जन तक पहुंचाने का बेहतरीन एवं प्रशंसनीय कार्य किया है। झारखंड के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में मीडिया के हर कार्य क्षेत्र में कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वे अग्रसत्ता राष्ट्रीय पत्रिका के प्रदेश संपादक, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा, कवि सम्मेलन आयोजन समिति, पवित्रम गोसेवा परिवार,राष्ट्रीय सनातन एकता मंच, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन, विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग मे प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत है।वे पेरालिंपिक कमेटी आॅफ झारखंड के पूर्व स्टेट मीडिया को-आर्डिनेटर, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। संजय सर्राफ को सम्मानित किया जाने पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
निकाला जायेगा कैंडल मार्चएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। नॉवेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जी के आह्वान पर बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के लिए आगामी 16 अक्तूबर को देश भर में महिला, किशोरी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा साम को कैंडल मार्च निकाला जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के सहयोगी संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सचिव हलीमा एजाज ने कहा कि 16 अक्तूबर को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा धनबाद जिला के 150 गांवों में महिला एवं किशोरियों के नेतृत्व में संध्या को कैंडल मार्च निकाली जायेगी एवं अपने अपने गांव को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया जायेगा। गांव में महिला एवं किशोरियों को संकल्प पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य करायेंगे।हलीमा एजाज ने आगे कहा की बाल विवाह के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाने की आवश्यकता है जिसकी शुरुआत हो चुकी है, बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के आंदोलन का नेतृत्व आदरणीय कैलाश सत्यार्थी जी कर रहे हैं। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट बाल मुक्त समाज का निर्माण के लिए धनबाद जिला में वर्षों से सामाजिक आंदोलन चला रखा है, उन्होंने आगे कहा की 16 अक्तूबर को दिन भर स्कूलों, कालेजों, पंचायत स्तरीय पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इस अभियान को सफल बनाने में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य विनोद महतो, समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी, सीता देवी, अब्दुल हमीद अंसारी, भागीरथ सिंह, बेला कुमारी, पुजा कुमारी, माला देवी, गुलनाज बानो, मुमताज अंसारी, असरफ अंसारी, मोहन रजक, दीपा रवानी, बेबी प्रियंका, नागेश्वर पासवान, चंदा कुमारी, निजामुद्दीन अंसारी, नागेश्वर रवानी, कामेश्वर महतो सहित दर्जनों ट्रस्ट के कार्यकर्ता लगे है।उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्गो, मीडियाकर्मियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।
रांची में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाईटीम एबीएन, रांची। राजधानी में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 53 मवेशी लदे तीन पिकअप वैन को जब्त किया है। दो लोगों को भी पकड़ा गया है। यह कार्रवाई कांके थाना क्षेत्र में की गयी है। बता दें कि कांके थाना क्षेत्र के हुसिर गांव में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई की, जिसमें पुलिस ने 53 मवेशी जब्त किये, जो तीन पिकअप वैन में लदे थे। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा जब्त मवेशियों को सुरक्षित स्थान भेजने की तैयारी की जा रही है।गौरतलब है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी पशु तस्कर, तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं। एरिया बदल-बदलकर वो पशु तस्करी में लगे हुए हैं। पिछले दिनों ही रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। बीते 14 अक्टूबर की रात रांची से कोलकाता जा रहे 15 टन प्रतिबंधित पशु का चमड़ा रांची पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस की टीम ने कांटा टोली से जा रहे ट्रक को नामकुम थाना क्षेत्र के दुर्गा सोरेन चौक से आगे जा कर पकड़ा था। इसके साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। पुलिस पकड़े गये तस्करों से पूछताछ कर रही है। रांची पुलिस कोशिश कर रही है कि इस अवैध काम को जड़ से खत्म किया जाये। इसके लिए वो गिरफ्तार तस्करों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, पुलिस का उद्देश्य है कि वो इस अवैध कारोबार के सरगना को जल्द से जल्द शिकंजे में ले।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, आदित्यपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया के गोपी कॉलोनी निवासी विजय चौधरी (36) नामक युवक का शव फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात विजय व उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोये थे। रात करीब दो बजे जब उसकी पत्नी बाहर निकली तो खिड़की से देखा कि विजय फंदे से लटका हुआ है।इसके बाद उसने शोर मचाया, तब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारा। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विजय स्कूल वाहन चलाता था, दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका कोई संतान नहीं था। उसके परिजन बिहार में रहते हैं। फिलहाल, पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
कई के दबने की आशंकाटीम एबीएन, धनबाद। जिले में एक बार फिर चाल धंसने से मौत की खबर आयी है। घटना ईसीएल कापासारा आउटसोर्सिंग की है, जहां अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो की मौत हो गयी।जबकि दस से बारह के दबने की आशंका है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग ईसीएल प्रबंधन को घटना का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। घटना से नजदीक के तालाब में भी गोफ बन गया है।
टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के लिए इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट की ओर से नामकुम ब्लॉक के टोनको गांव में लीगल अवेयरनेस का कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यंचा एनजीओ का सहयोग रहा। इंस्टिट्यूट की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर मिस रिमझिम वैष्णवी एवम छात्र शांभवी श्रोत्रिया, रितिका आनंद, मंगलम कुमार, नेयाबा अहब, उषा पांडे विश्वजीत कुमार तिवारी उपस्थित रहे तथा एनजीओ की तरफ से की नैंसी जी उपस्थिति रहीं। टोनको गांव की पार्वती जी, सीमा जी व अन्य लोगों का भी योगदान रहा।
टीम एबीएन, रांची। नगर के वनबंधु परिषद् की महिला समिति एक सक्रिय शाखा है और आदिवासी समाज के विकास के क्षेत्र में काम करती है। समिति का इरादा वनयात्राओं और अन्य कार्यशालाओं का आयोजन करके गांवों और शहरों के बीच संतुलन बनाने का है।रांची महिला समिति 16 और 17 अक्टूबर 2023 को स्वर्णभूमि बैंक्वेट्स में दो दिवसीय प्री फेस्टिव लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। प्रदर्शनी दोनों दिनों 11 बजे से लेकर 8 बजे तक चलेगी, जिससे आगंतुकों को जीवनशैली के विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की विविध रेंज का खुलकर खोजने का समय मिलेगा।एकल संगिनी ने दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक "हैप्पी आवर्स" के दौरान उपस्थित लोगों के लिए एक विशेष आश्चर्य की योजना बनाई है। इन हैप्पी आवर्स के दौरान रोमांचक ऑफर हैं। इस दौरान, आगंतुक विशेष छूट और ऑफर की उम्मीद कर सकते हैं जो उनके खरीदारी अनुभव को और भी सुखद बना देगा। कला कार्यशालाओं सहित विभिन्न गतिविधियां प्रदर्शनी का आकर्षण हैं। समिति ने यह भी कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले 50 आगंतुकों को शानदार आश्चर्य जीतने का मौका मिलेगा। एकल संगिनी में रांची महिला समिति, उपस्थित लोगों के लिए यादगार बनाने के लिए समर्पित है। हम 16 और 17 अक्टूबर को स्वर्णभूमि में आगंतुकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। एकल संगिनी जीवन शैली की सभी चीजों के लिए आपकी विश्वसनीय साथी है। पुरे देश भर से फैशन एकल संगिनी में आ रहे हैं।डायमंड ज्वेलरी, इमीटेशन ज्वेलरी, लखनऊ की चिकनकारी, कोलकत्ता का फैशन, टस्सर सिल्क के उत्पाद, बच्चों के परिधान, सौंदर्य उत्पाद, उपहार आइटम, एकल उत्पाद, गृह सज्जा और हेल्थ-वैलनेस के उत्पाद एकल संगिनी के प्रदर्शनी में शामिल हैं।कार्यक्रम का उद्घाटन महिला समिति की राष्ट्रीय प्रभारी उषा जालान, वनबंधु परिषद् की हमारी पूर्वी क्षेत्र अध्यक्षा श्रीमती रेखा जैन, हमारे रांची वनबंधु परिषद् के अध्यक्ष रमेश धरणीधरखा द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम में रांची के एफजेसीसीआई सहित सभी संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।एकल संगिनी की संयोजक सुनीता महनसरिया ने कहा कि हम गैर-लाभकारी संगठन हैं और एकल संगिनी का उद्देश्य एकल अभियान में हमारे निरंतर प्रयासों के लिए निधिसंग्रह करना हैं। एकल संगिनी की सह संयोजक राज जैन ने कहा कि यह प्रदर्शनी कई अलग-अलग शैलियों के वस्त्रों, उपहार हैम्पर्स और कई उत्सव उत्पादों का घर होगी।एकल संगिनी, रांची महिला समिति की एक पहल है और अनुपमा राजगढ़िया की अध्यक्षता, सचिव अनिता तुलस्यान एवं कोषाध्यक्ष राज राजगढ़िया के नेतृत्व में संपन्न हो रहा हैं। उक्त जानकारी वनबंधु परिषद् रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.