झारखंड में गहरा रहा बिजली संकट, तीसरे प्लांट में कोयले की कमीटीम एबीएन, रांची। झारखंड में बिजली का संकट एक बार फिर गहरा रहा है। राज्य में स्थित दो पावर प्लांट अलग-अलग वजहों से ठप पड़ गये हैं, जबकि एक अन्य पावर प्लांट में जरूरत के मुताबिक कोयले की आपूर्ति न होने से उत्पादन प्रभावित होने के हालात पैदा हो गये हैं। राज्य को पिछले दो दिनों से डिमांड की तुलना में चार से पांच सौ मेगावाट बिजली कम मिल रही है। राज्य के नॉर्थ कर्णपुरा में प्रतिदिन करीब 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने वाली एनटीपीसी का पावर प्लांट तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मंगलवार को ठप हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बॉयलर में लीकेज की समस्या आ गयी है, जिसे दुरुस्त करने में दो-तीन दिनों का वक्त लग सकता है। इस प्लांट से झारखंड को करीब 170 मेगावाट बिजली हासिल होती है, जबकि बाकी बिजली सेंट्रल पूल और बाहर के राज्यों को भेजी जाती है। बोकारो थर्मल स्थित दामोदर वैली कॉरपोरेशन के पावर प्लांट से रविवार को उत्पादन बंद हो गया था। दरअसल, यहां पावर प्लांट से निकल रही छायी कोनार नदी में बह रही थी। कई कोशिशों के बाद भी प्रबंधन इसे बंद नहीं कर पाया। इसके बाद स्थानीय प्रबंधन ने 500 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट को बंद कर दिया। इसकी वजह से राज्य में डीवीसी कमांड एरिया के अंतर्गत आने वाले जिलों हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह और कोडरमा में बिजली कटौती की जा रही है।इन जिलों में डिमांड के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। तेनुघाट स्थित राज्य सरकार का पावर प्लांट टीवीएएनएल (तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड) कोयले की कमी की समस्या से जूझ रहा है और यहां कभी भी उत्पादन ठप हो सकता है। प्लांट के पास मात्र एक दिन का कोयला स्टॉक बचा है। यहां सीसीएल (सेंट्रल कोल फील्ड्स लि।) की ओर से कोयले की आपूर्ति होती है, लेकिन इसके एवज में टीवीएनएल पर 1400 करोड़ का बकाया हो जाने की वजह से सीसीएल ने कोयले की सप्लाई घटा दी है।
हेमंत-कल्पना सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकातदिवाली मेला के उद्घाटन में शामिल होने के लिए किया आमंत्रितटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दिवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, जेसोवा की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह एवं प्रीति कुमार, सचिव मनु झा, सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी और रंजना कुमार उपस्थित थीं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज 18/10/2023 को जन शक्ति दल के सुप्रीमो सुरज महतो ने अंगारपथरा बालू बैंकर में कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष ने दूसरे दल छोड़कर जन शक्ति दल में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा आज भी लोग पानी बिजली सड़क स्वास्थ समस्या से पूरे विधानसभा के लोग जूझ रहा है। यहां के प्रतिनिधि जो लगातार 15 वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है। परंतु समस्या जस की तस है। कहीं पर विकास की किरण नजर नहीं आ रही है। श्री महतो ने कहा कि हम पूरे विधानसभा क्षेत्र के जहां जा रहे हैं। देखे लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आज लोग जन शक्ति दल के प्रति विश्वास दिखा रहा है। बाघमारा विधानसभा में परिवर्तन जरूर होगा।
टीम एबीएन, पांकी (पलामू)। दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल एवं जोनल आइजी राजकुमार लकड़ा आज पांकी का दौरा कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त एवं आइजी ने थाना परिसर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पदाधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारी को दुर्गा पूजा/दशहरा पर्व में किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को इसका दृढ़ता के साथ अनुपालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने एवं पूजा को लेकर भीड़-भाड़ के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। वहीं सप्तमी से लेकर दसवीं तक सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। उन्होंने पूजा को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहने का निदेश दिया। बैठक में आयुक्त एवं आईजी के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक टूटी, अंचल अधिकारी राजकमर सिंह, थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांत के रांची और धनबाद सीजीएचएस सिटि जोन के केंद्रीय सरकार स्वस्थ्य सेवा लाभार्थी कल्याण संघ भारत के स्थानीय पदधारी गणेश प्रसाद चौधरी ने अपने उच्च स्तरीय स्तर के संघीय अधिकारी महासचिव को पत्र लिखकर सूचित किया कि भारत सरकार के झारखंड सीजीएचएस पेंशनर्स लाभार्थियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा के प्रसंस्करण में एक वर्ष से भी अधिक की देरी तथा केन्द्रीय सरकार स्वस्थ्य सेवा को हर दो माह में एक पंचायत बुलानी चाहिए। जिसमें लाभार्थी स्वयं उपस्थित हो कर अपनी समस्या का निदान पा जा सके। इसके लिए सभी पेंशनर मरीजों को पूर्व सूचना देने के बाबत पंचायत आयोजन तिथि की सूचना सभी पेंशनर्स और अखवारों भी पन्द्रह दिन पहले प्रकाशित किया जाना चाहिए। बताया कि पुन: पंचायत गत मार्च माह के बाद बुलाई नहीं गई है, स्थानीय तथा मंडलीय सलाहकार समिति की बैठकें भी? इस साल मात्र एक बार को छोडकर, नहीं बुलाई गई, जिसे हर माह बुलानी चाहिए ।सीजीएचएस लाभार्थियों को उनके चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों की भुगतान में अत्यधिक बिलंब के कारण लाभार्थियों में रोष है। इस संदर्भ में अतिरिक्त निदेशक सीजीएचएस रांची (एजी कॉलोनी डोरंडा) के कार्यालय चिकित्सा विपत्रों के भुगतान कार्य में लगे सभी कर्मचारी जानबूझकर वरिष्ठ मरीज, कैंसर और भरती रोगी समेत अनेक लाभार्थियों का चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा के प्रसंस्करण में एक वर्ष से अधिक की देरी करते हैं। बताया गया कि सबसे बड़ी दुखद है कि उक्त कार्यालय में अनेक बिपत्र भुला दिया गया है, जिनको खोजने की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है। इस संबंध में केंद्रीय सरकार स्वस्थ्य सेवा लाभार्थी कल्याण संघ भारत के महासचिव टी के दामोदरन को झारखंड उपप्रक्षेत्र की पेंशनर्स मरीजों की इन समस्याओं की अनियमितताओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने के रिमाइंडर देकर उनका ध्यान आकर्षित किया है। उक्त जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य लाभार्थी सेवा संघ झारखंड उपप्रक्षेत्र रांची के कार्यपालक सदस्य गणेश प्रसाद चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह के लिए किया आमंत्रितटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, जेसोवा की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह एवं प्रीति कुमार, सचिव मनु झा, सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी, रंजना कुमार उपस्थित थीं।
रांची में 28 अक्टूबर को हरमू मैदान में होगा संकल्प यात्रा का भव्य समापन कार्यक्रम : प्रदीप वर्माटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की राज्यव्यापी संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम आगामी 28 अक्टूबर को हरमू मैदान रांची में 11 बजे पूर्वाह्न आयोजित होगा।यात्रा के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की नाकामियों, विफलताओं, राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, खनिजों की लूट, तुष्टिकरण के खिलाफ 17 अगस्त से प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल के नेतृत्व में संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई। डॉ वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए राज्य की स्थिति को बताने का संकल्प लिया था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की यह संकल्प यात्रा जनता के अपार समर्थन से जन संकल्प यात्रा में बदल गयी। उन्होंने बताया कि अब तक 71 विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा आठ चरणों में संपन्न हो चुकी है। बरसात के मौसम में भी जिस प्रकार से जनता राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सुनने की उमड़ी है उससे स्पष्ट है कि जनता हेमंत सरकार के कारनामों से ऊब चुकी है। डॉ वर्मा ने बताया कि अभी दशहरा के कारण यात्रा अवकाश है और आगामी 28 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में यात्रा का समापन कार्यक्रम होगा।डॉ वर्मा ने बताया कि समापन कार्यक्रम में 6 विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी जिसमें हजारों कार्यकर्ता एवं जनता जुटेगी। उन्होंने बताया कि संकल्प यात्रा के साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम भी चलाया जा रहा था। जिसमें अमृत वाटिका के निर्माण हेतु गांव- गांव से मिट्टी, शहीद स्थल, शहीदों के गांव, ऐतिहासिक स्थलों से कलश में भरकर मिट्टी संग्रह की गयी है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी 263 प्रखंड एवं 49 नगर निकाय क्षेत्र को मिलाकर 312 कलश 28 अक्टूबर को सम्मान पूर्वक रांची हरमू मैदान पहुंचेंगे, जिन्हें नई दिल्ली के लिए रवाना किया जायेगा। डॉ वर्मा ने बताया कि यह संयुक्त कार्यक्रम राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को एक नया संदेश और नई प्रेरणा से भर देगा। उन्होंने बताया कि समापन कार्यक्रम की तैयारी जोर- शोर से चल रही है। पूजा के साथ कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में भी जुटे हैं।
बेहोश हुई तो मरा समझकर सभी आरोपी भाग निकले थेटीम एबीएन, रांची। जिले के इटकी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।घटना रविवार देर रात की है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपी को पकड़ लिया है। सभी नाबालिग हैं, पुलिस सभी को पकड़कर मंगलवार को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर बयान दर्ज कराया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह छह बजे इटकी स्टेशन से ट्रेन पकड़कर चार दोस्तों के साथ वह लोहरदगा गयी थी। इसके बाद लगभग दो बजे लोहरदगा से ट्रेन से पुनः सभी इटकी स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से उतरकर साथियों से बात कर रही थी। शाम साढ़े पांच बज एक आरोपी अपने साथी को फोन कर बुलाया। इसके बाद उसका साथी स्कूटी पर बैठाकर इटकी मोड़ होते हुए एक बैर पेड़ के नीचे मडुआ लगी फसलवाले खेत में ले गया, जहां सभी बैठकर बात करने लगे।रात 10 बजे एक और आरोपी वहां पहुंचा। इसके बाद सभी लोगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। सभी आरोपियों ने मेरे साथ तबतक दुष्कर्म किया, जबतक मैं बेहोश नहीं हो गयी।पीड़िता ने बताया कि बेहोश होने के बाद सभी आरोपी मुझे मरा समझकर घटनास्थल से भाग निकले। रात में जब मुझे होश आया तब पैदल चलकर सुबह पांच बजे इटकी थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कुछ ही घंटे में सभी आरोपियों को पकड़ लिया। नाबालिग ने बताया कि मैं दर्द से कराहती रही और वहशी मेरे साथ दुष्कर्म करते रहे। मैंने सोचा भी नहीं था कि जिन दोस्तों पर इतना विश्वास करती हूं वहीं मेरे साथ इस तरह की घटना को अंजाम देंगे। दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग काफी डरी-सहमी है और किसी से बात नहीं कर रही है। इधर, छापेमारी में थाना प्रभारी अमित प्रशांत कुमार, एएसआई ऐनुल खान सहित सशस्त्र बल सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटवा डैम में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गयी व एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे हजारीबाग के एक प्रतिष्ठित स्कूल माउंट एगमॉन्ट के छात्र बताये जा रहे हैं। 6 बच्चों का शव पानी से निकाला जा चुका है।आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिया रेस्क्यू आपरेशन का निर्देशआपदा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राहत और बचाव के लिए हजारीबाग के उपायुक्त को निर्देशित किया गया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। आपदा प्रबंधन मंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। पिकनिक मनाने पहुंचे थे स्कूली बच्चे प्राप्त जानकारी के अनुसार इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के सालपर्णी जंगल से सटे लोटवा डैम में पिकनिक मनाने बच्चे पहुंचे थे। वे सभी माउंट एगमॉन्ट स्कूल के छात्र थे व स्कूल बंक करके तीन बाइक पर अलग सवार होकर उक्त स्थल पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। वह पहुंचने के बाद उन सबो ने एक दूकान से खाने का कुछ सामान खरीदा व डैम के करीब रुके। कुछ देर बाद वे सभी डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिसमें सिर्फ एक सोनू कुमार ही बच सका। उसके हो हल्ला करने के बाद ही लोगो को घटना की जानकारी हुई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पहले दो छात्र नहाने के लिए पानी में उतरे और गहराई में चले गये। उनको डूबता देख पांच अन्य उनकी मदद की लिए उतरे और एक को छोड़ चार अन्य भी गहराई में डूब गए। सोनू कुमार की हो हल्ला और चीख सुनकर स्थानीय पहुंचे और लोगो को घटना की जानकारी हुयी। बाद में स्थानीय लोग, प्रशासन व ऐनडीआरएफ की टीम की मदद से 6 शवों को पानी से निकाला गया।डूबने वाले बच्चों का नामडूबने वाले बच्चों का नाम रजनीश पांडेय पिता राजीव पांडेय, ओकनी हजारीबाग, सुमित कुमार पिता विजय साव रोमी पेलावल, मयंक कुमार सिंह पिता अशोक सिंह, मटवारी हजारीबाग, प्रवीण गोप पिता द्वारिका गोपी, दिपुगढ़ा हजारीबाग, ईशान सिंह पिता मुकेश सिंह, भूसाई इचाक हजारीबाग, शिवसागर रजक पिता शंकर रजक, पेटो झुमरा हजारीबाग शामिल है। सोनू कुमार कूद निवासी को बचा लिया गया है वो इस वक्त अस्पताल में भर्ती है।दो बाइक से डैम पहुंचेहजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने बताया कि माउंड एग्मोंट स्कूल हजारीबाग के छात्र दो बाइक पर सवार होकर लोटवा डैम घूमने गए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गये हैं।सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जाहिर किया वहीं, हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दु:खद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी दुख जताया है। राहत एवं बचाव के लिए हजारीबाग डीसी को निर्देशित किया गया है। मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और बाकी बच्चों के सकुशल वापसी की कामना करता हूं, जिला प्रशासन तत्काल सहायता पहुंचाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.