टीम एबीएन, रांची। श्री दुर्गा पूजा समिति कांके रोड गोंदा टाउन के पूजा पंडाल का विधिवत रूप से उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ ने किया। समारोह के सम्मानित अतिथि के रूप में सीएमडी सीएमपीडीआई, मनोज कुमार, समरी लाल विधायक कांके, झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री उपस्थित थे।इस चार दिवसीय पूजा समारोह में माता दुर्गा के भक्तों के लिए प्रांगण को भक्तिमय बनाने के लिए समिति अनेक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के सचिव नकुल तिर्की ने बताया कि यह पूजा समिति इस बार 77वीं पूजा मनाने जा रहा है।इस बार महानवमी के दिन झारखंड की बेटियों के द्वारा देश विदेश में विभिन्न खेलो में अपना जलवा बिखेर कर देश का मान सम्मान दिलाने वाले बेटियों का सम्मान सीमित के द्वारा किया जाने का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।आज के उद्घाटन समारोह में आशीष पारीक, इस पूजा प्रांगण के ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव, रचना शाहदेव, सकलदेव सिंह, समिति के अध्यक्ष बुधेश्वर गोराई, नीतीश प्रियदर्शी, रमेंद्र कुमार, राजेश रजक, उत्तम गोराई, विश्वनाथ सरकार, राजू रजक, प्रदीप लकड़ा सहित कांके रोड और आसपास के भक्तों की उपस्थिति में आज का यह समारोह की शुरुआत किया गया। मुख्य अतिथि संजय सेठ ने इस प्रांगण को खूबसूरत बनाने में अपने कोष से निर्माण कराने की घोषणा करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। सीएमपीडीआई के सी एम डी श्री मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी हर सामाजिक कार्यों में समिति के सहयोग के लिए तैयार है। धन्यवाद ज्ञापन पूजा समिति के ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव ने किया।
टीम एबीएन, रांची। कोडरमा। खेल खेल में रचनात्मक तरीके से बच्चों की प्रतिभा को निखारने में अग्रणी क्लोरोफिल स्कूल ने बहुत ही शानदार तरीके से बच्चों के साथ दशहरा महोत्सव मनाया।सुबह-सुबह विद्यालय परिसर में नन्हे नन्हे बच्चे सीता, राम, दुर्गा, रावण, महिषासुर, और गुरु वशिष्ठ के रुप में स्कूल की वैन से उतरते हुए दिखे।प्राचार्य कंचन अग्रवाल ने बताया कि "संस्कार की जड़ों को मजबूत रखते हुए इंग्लिश मीडियम की आधुनिक शिक्षा का संतुलन क्लोरोफिल स्कूल में हमने बखूबी बना कर रखा है। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल आधारित क्विज प्रतियोगिता, महिषासुर वध की झांकी और गरबा के अलावा मेले वाले झूले लगाये गये हैं। महिषासुर-वध नृत्य नाटिका के बाद बच्चों ने राम दरबार का दृश्य उपस्थित किया जिस पर टीचर्स ने आगे बढ़कर पुष्प वर्षा की।लगभग आधे से अधिक छोटे बड़े सारे बच्चे कुछ न कुछ बनकर आये थे - श्रेष्ठ, श्रेयांशी, प्रत्युष, भवानी, सर्वज्ञ, अथर्व, आराध्या, रूतांश, माहिरा, आरोही, विवान एवं अन्य कई बच्चे रावण, कुंभकर्ण, राम-सीता, मां कात्यायनी और महिषासुर बनकर आये थे।शिक्षिका एकता एवं कृति ने क्विज प्रतियोगिता करायी और मंच का संचालन किया। रूपम, सुलगना, आंचल, नफीस, नूतन, सीमा, युक्ता, दिव्य, संतोष, अलका एवं पंकज सहाय ने सफल कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगदान दिया। निदेशक अजय अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए सबको धन्यवाद दिया।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में प्राथमिक कक्षा के नन्हें - मुन्ने बच्चों ने दुर्गोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया, तत्पश्चात कक्षा पंचम की एक नृत्यांगना ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। छोटी - छोटी बालिकाओं ने शक्ति के नौ रूप धारण करके सबको भक्ति रस में सराबोर कर दिया। डांस इंडिया डांस रियलिटी शो के प्रतिभागी रह चुके प्रथम कक्षा के छात्र सुशांत देव का शिव तांडव आकर्षण का केंद्र रहा। एकादश की आकांक्षा ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। एलकेजी, यूकेजी, कक्षा प्रथम तथा द्वितीय के विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से महिषासुर वध के प्रसंग की मोहक प्रस्तुति दी।उन्होंने बंगाल के दुर्गा पूजा को गुजरात के नवरात्रि महोत्सव से मिलाते हुए डांडिया प्रस्तुत करके भारत के अनेकता में एकता का मिसाल प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोली भी बनायी।प्राचार्य एस के मिश्र ने इइडीपी विभाग की शिक्षिकाओं के इस सफल प्रयास की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सांस्कृतिक सद्भावना ही भारत की पहचान है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को नवरात्रि तथा दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी गांधीनगर ने बालक वर्ग में सीबीएसई खो-खो टूर्नामेंट जीत कर सीबीएसई नेशनल में खेलने की पात्रता हासिल की। फाइनल में डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर रांची ने होलीक्रॉस बोकारो को 15-13 अंकों से हराया और फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस विद्यालय के परमानंद महतो को बेस्ट रनर का प्राइज दिया गया।
ओडिशा के नये राज्यपाल रघुवर दास से बातचीत ... और क्या बोले रघुवर केंद्र राज्य संबंध मजबूत बनाने का काम करूंगा जमशेदपुर में मेरा उत्तराधिकारी पार्टी तय करेगी पार्टी ने बहुत कुछ दिया, आभारी रहंूगा यह नया अनुभव है, विधि के अनुसार चलूंगा एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। टाटा स्टील के रोलिंग मिल के एक मजदूर से लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री तक का दायित्व निभा चुके, अपनी स्पष्टवादी राजनीति के लिए पहचाने वाले रघुवर दास को ओडिशा के राज्यपाल बनाये गये हैं। दुर्गापूजा के बाद श्री दास भुवनेश्वर में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उन्हें शुभकामनाए देने जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रहती है। इसी दौरान उनसे संक्षिप्त बातचीत की। सवाल : राजनीति में संवैधानिक पद आमतौर से रिटायरमेंट के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में राज्यपाल के पद को लेकर आपकी क्या मान्यता है? जवाब : मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता रहा हूं। पार्टी जो भी काम देती है, उसका मैंने पूरी ताकत से निर्वहन किया है। मैं एक मजदूर था, पार्टी के आर्शीवाद से विधायक बना, मंत्री बना और सीएम के रुप में झारखंड की सेवा का मौका दिया। नये दायित्व मिलने से मैं निजी तौर पर बहुत खुश हूं। इसके लिए पीएम, पार्टी अध्यक्ष, गृहमंत्री सभी का आभारी हूं। भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति नहीं करती है। जनता की सेवा, सत्ता एक साधन है,साध्य नहीं है। साध्य है जन कल्याण। सवाल : आप हमेशा सक्रिय राजनीति में रहे हैं। आपकी पहचान एक प्रशासनिक मुख्यमंत्री की रही है। अब राज्यपाल के रूप में आप अपनी भूमिका कैसे देखते हैं। जवाब : मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं कि भगवान जगन्नाथ के क्षेत्र का सेवा का मौका मिला है। एक मजदूर को पार्टी ने जन प्रतिनिधि के रूप में राज्य के विभिन्न विभागों का मंत्रित्व के साथ-साथ 2014-19 तक पांच वर्ष तक सीएम के रूप में झारखंड की सेवा करने का मौका मिला। राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं। यह मेरे राजनीतिक जीवन में एक नया अनुभव है। संवैधानिक पद का अनुभव नहीं था। इससे अब मुझे संवैधानिक पद पर काम करने का अनुभव मिलेगा। ओड़िशा में ावीन पटनायक जी लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।वर्षों से जनता की सेवा कर रहे हैं। सरकार के साथ मिल कर काम करेंगे ताकि ओड़िशा विकास की नयी ऊंचाई तक पहुंचे। सवाल : जिस विधानसभा क्षेत्र को आपने लंबे समय तक नेतृत्व किया, उस क्षेत्र को किसके हवाले करके जायेंगे। जवाब : यह निर्णय हमारी पार्टी करेगी। भाजपा में कोई एक व्यक्ति निर्णय नहीं लेता। हमारी पार्टी कोई वंशवाद की पार्टी, परिवारवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जो भी निर्णय होता है वह सामूहिक नेतृत्व के तहत लिया जाता है। सवाल : इधर, कुछ वर्षों से राज्यपाल का पद कई बार विवादों के घेरे में आने लगा है। आप कैसे संतुलन बनायेंगे ? जवाब : निश्चित रुप से जो संवैधानिक दायित्व है। राज्यपाल का पद और उनका दायित्व संविधान में अंकित है, मैं उसका अक्षरत: पालन करुंगा। लक्ष्य एक ही है जनता का सेवा करना। ओड़िशा और झारखंड में काफी समानता है। संस्कृति, बोल-चाल और रहन-सहन झारखंड की तरह ही है। दोनों कभी एक ही राज्य थे।
टीम एबीएन, रांची। मुण्डारी भाषा टेक्स्ट बुक समिति और जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग गोस्सनर कॉलेज के संयुक्त तत्वधान में कॉलेज के ओडिटोरियम में पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुण्डारी की दो पाठय पुस्तकों आठवीं कक्षा की नवा सेंड़ा होरा और नवीं कक्षा की अंओः इपिल का लोकार्पण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्याल के पूर्व कुलपति डॉ. सत्यनारायण मुण्डा ने कहा कि दो पाठय पुस्तकों का आना मुण्डारी भाषा और साहित्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुण्डारी बहुत ही समृद्ध भाषा है।इस भाषा को अनुवाद के माध्यम से विश्व पटल पर पहुंचाया जा सकता है। मुण्डा समुदाय के देशज ज्ञान को भी अन्य भाषाओं में अनुवाद करने की जरूरत है। उन्होंने लेखकों से अधिक से अधिक साहित्य लिखने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि मुण्डा के संरक्षक नवीन मुण्डू ने कहा कि भाषा को साहित्य के माध्यम से ही बचाया जा सकता है। टीआरआई के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सोमा सिंह मुण्डा और सामाजिक कार्यकर्ता मेघनाथ सिंह मुण्डा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ. तनुजा मुण्डा ने नवीं कक्षा की और नौरी पूर्ति ने आठवीं कक्षा की पुस्तक पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुण्डारी भाषा टेक्स्ट बुक समिति के सचिव डॉ. मनसिद्ध बड़ायुऊद, मुण्डा के महासचीव विल्कन डांग, सुरसेन सूरीन, प्रभु सहाय सांगा, डॉ. ज्योति टोप्पो, डॉ. मीना तिर्की, डॉ. योताम कुल्लू, डॉ. किशोर सूरीन, डॉ. जुरन सिंह मानकी, डॉ. शांति नाग, डॉ. सिलमनी बडायऊद, डॉ. जयमुनि बड़ायऊइ, डॉ. प्रशांत गौरव, प्रो. फ्रांसिस मुर्मू सहित मुण्डा भाषा प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कोरनेलियुस मिंज और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मीना सूरीन ने किया।
टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंदिर पूजा समिति थड़पखना, रांची इस वर्ष दुर्गा पूजा आयोजन का 100वां साल मना रहा है। मौके पर चार दिनों तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान समिति द्वारा भव्य दुर्गा पूजा के साथ दिल्ली के तर्ज पर चार दिनों तक महा भंडारा का आयोजन किया जायेगा। दुर्गा पूजा आयोजन और इस दौरान आयोजित किये जाने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए गुरुवार 19 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 3 बजे एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। संवाददाता सम्मेलन श्री महावीर मंदिर थड़पखना में आयोजित की जायेगी। उक्त जानकारी संरक्षक बजरंग वर्मा (70701 29132) और संगठन महामंत्री रविंद्र वर्मा (87092 11149) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची से कोलकाता जाने वाला इंडिगो के विमान को बुधवार (18 अक्टूबर) को रद्द कर दिया गया। विमान में तकनीकी खराबी की वजह से वह टेकआफ नहीं कर पा रहा था। तकनीशियनों को इसकी सूचना दी गयी। तत्काल दमकल वाहन को वहां बुला लिया गया। इंजीनियर्स ने विमान की जांच की, लेकिन वह तकनीकी गड़बड़ी को ठीक नहीं कर पाये। इसके बाद विमान को रद्द कर दिया गया। इससे कोलकाता जाने वाले यात्री परेशान हैं।
दुर्गा पूजा से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदलटीम एबीएन, रांची। झारखंड में 23 आईपीएस अफसरों का एक साथ तबादला कर दिया गया है। तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस पोस्टिंग में वे तमाम आईपीएस शामिल हैं जो पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। कुमार गौरव को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है, जबकि मुकेश लुनायत को जमशेदपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.